icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822114

2014 से लापता मतदान कर्मी को मिली लाखों सहायता, पत्नी ने चेक ग्रहण किया

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे वर्ष 2014 मे लोकसभा का चुनाव कराने गए मतदान कर्मी अबतक नहीं लौटा घर, 12 वर्ष बाद चुनाव आयोग ने दिया दस लाख का सहायता राशि, भारी मन से पत्नी ने ग्रहण किया डीसी के हाथो चेक। gढ़वा जिले मे लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान पलामू लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव उपरांत डाल्टेनगंज के बाजार समिति स्थित वज्रगृह में मतपेटी जमा करने के बाद लापता हुए मार्टिंग कच्छप के परिजनों के प्रति संवेदना एवं सहयोग व्यक्त करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा उनकी पत्नी किरण तिर्की को 10 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रदान की गई है, जिससे प्रभावित परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। डीसी ने कहा की यह बहुत दुःख की बात है की गायब हुआ मतदान कर्मी आजतक वापस नहीं लौटा हम उनके परिजनों को सहायता राशि दी है ताकि वह अपना जीवन यापन कर सके।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

कायस्थ पाड़ा भूमि विवाद: पथराव के बीच तनाव, पुलिस ने मना लिया कदम

Dholpur, Rajasthan:बाड़ी। शहर के कायस्थ पाड़ा पुलिया पर एक विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में झगड़ा और पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी हमलावरों ने पत्थर फेंके,जिसके बाद पुलिस को मौके से वापस लौटना पड़ा। यह भूमि एक महीने पहले कोर्ट के आदेश पर खाली कराई गई थी। जानकारी के अनुसार, कायस्थ पाड़ा निवासी अनिल शर्मा पक्ष के संतोषी लाल ने बताया कि कोर्ट ने एक महीने पहले उनकी विवादित भूमि खाली कराई थीं। मंगलवार को जब वे उस भूमि पर नींव खोद रहे थे,तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव किया और झगड़ा-मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। कोतवाली थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बघेल पक्ष के लोगों की संख्या अधिक थी और महिलाएं भी पथराव कर रही थीं, कुछ लोग छतों से भी पत्थर फेंक रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल होने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस को वापस लौटना पड़ा। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस भी पथराव के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर रही है। पुलिस के उच्च अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है
0
0
Report

पीलीभीत में मकान के भीतर शव सीढ़ियों के नीचे; पुलिस जांच शुरू

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में 50 वर्षीय शख्स का एक मकान में शव मिला है। चेहरे का मांस गायब है और चेहरे का कंकाल दिख रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है और जांच पड़ताल शुरू दि है। बताया जा रहा है कि घुंघचाई थाना क्षेत्र के सम्भुआ गांव के 50 वर्षीय मानसिंह अपने घर के पास ही बने भतीजे के घर पर कल गए थे भतीजा जनपद से बाहर गया था तो मानसिंह घर की रखवाली कर रहे थे। देर रात मानसिंह को देखने परिजन घर गए तो देखा कि मानसिंह का शव मकान के अंदर सीढ़ियों के नीचे पड़ा था। और कुत्ते चेहरे को नोच रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है मृतक मानसिंह की शादी नहीं हुई थी और वह अक्सर अपने भतीजे के घर पर रहते थे फिलहाल कयास लगाया जा रहा है कि सीढ़ियों से गिरकर मानसिंह की मौत हुई है पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

NH-44 से NH-152D पर भीषण हादसा: क्रेटा पलटकर पेड़ से टकराई, तीन घायल

Ambala, Haryana:अंबाला में NH 44 से NH 152D पर जाने वाले मानकपुर डडीयाना रोड पर भयानक हादसा हो गया । हादसा इतना भयानक था कि एक क्रेटा कार पलट कर पेड़ से जा टकराई और दूसरी होंडा कार टकराकर रोड से दूर खेतों में जा गिरी। इन दोनों गाड़ियों में सवार लोगों चोटिल हो गए घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया इस बारे में जानकारी देते हुए डायल 112 के इंचार्ज नवीन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की डडीआना रोड पर एक्सीडेंट हुआ है और वह मौके पर पहुंचे हैं एक गाड़ी पंजाब के नवांशहर की है जो जयपुर जा रहा था तो दूसरी गाड़ी पंचकूला के रायपुर रानी की है ये लोग अंबाला आए थे । पंजाब नंबर की गाड़ी में सवार एक युवक को चोट आई है और पंचकूला नंबर की गाड़ी में सवार दो महिलाओं को चोट आई है इस घटना में कुल तीन लोगों को चोट आई है हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है जांच की जा रही है।
0
0
Report

झिन्ना के युवक ने चाचा को फंसाने के लिए खुद गोली चलाई, 6 गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के ग्राम झिन्ना में सामने आए युवक को गोली मारने के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में पता चला कि घायल युवक ने अपने ही चाचा को हत्या के प्रयास के झूठे मामले में फंसाने के लिए खुद पर फायरिंग करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। three दिन पहले ग्राम झिन्ना में एक युवक के घायल होने की सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि घायल विपुल चतुर्वेदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। उसने अपने चाचा को झूठे केस में फंसाने के इरादे से पहले अवैध हथियार की व्यवस्था कराई और फिर खुद की जांघ में गोली चलाकर घायल हो गया। police ने मामले में मुख्य आरोपी विपुल चतुर्वेदी निवासी ग्राम झिन्ना सहित षड्यंत्र में शामिल शैलेंद्र राजपूत, महेंद्र राजपूत, कामता सेन, हथियार की व्यवस्था करने वाले इदरीस खान और हथियार बेचने वाले धर्म सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी अद्धी, कारतूस और नकद राशि भी बरामद की गई है。
0
0
Report

लाइनमैन की लापरवाही से दुकान में आग, 50–60 हजार का नुकसान

Vishnu LoharVishnu LoharFollow11m ago
Awarda, Rajasthan:रोईमाला झाड़ोल में उदय लाल लोहार की कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार खराब मीटर को बदलवाने के लिए करीब एक साल पहले ही लाइनमैन को पैसे दे दिए थे, लेकिन मीटर नहीं बदला गया, जिससे हादसा हो गया। आग में दुकान में रखा कपड़ों का कलेक्शन, सिलाई मशीन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्राहकों के सिले हुए करीब 15–20 हजार रुपये के कपड़े भी जल गए। कुल नुकसान लगभग 50–60 हजार रुपये बताया जा रहा है। गनीमत रही कि दुकान में रखी गैस टंकी खाली थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं लाइनमैन चुन्नीलाल पटेल का कहना है कि मीटर के लिए पैसे करीब 3 महीने पहले दिए गए थे, लेकिन रसीद नहीं कटवाने के कारण मीटर नहीं बदला गया।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर के अवैध किडनी ट्रांसप्लांट केस: मरीज पारुल तोमर की हालत गंभीर

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामला में बड़ी लापरवाही। जिंदगी की जंग लड़ रही युवती शहर के चर्चित अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में पीड़िता पारुल तोमर की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। ₹80 लाख खर्च करने के बाद भी अव्यवस्थाओं और संक्रमण ने पारुल को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। पारुल की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के SGPGI रेफर करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलते ही उन्हें शिफ्ट किया जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार, ट्रांसप्लांट के बाद जरूरी आइसोलेशन और प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। अस्पताल में बाहरी लोगों की बेरोकटोक आवाजाही संक्रमण की मुख्य वजह बनी। पीड़िता का हीमोग्लोबिन गिरकर 6.3 रह गया है। यूरिन आउटपुट में कमी किडनी फेलियर की ओर इशारा कर रही है, जो बेहद गंभीर संकेत है। GSVM मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पास किडनी ट्रांसप्लांट की न तो सुविधा है और न ही इसकी अनुमति। बाइट -- सौरह अग्रवाल मुख्य चिकित्साधिकारी मेडिकल कॉलेज कानपुर
0
0
Report

अमरोहा में बावनखेड़ी जैसी साजिश; शादी से पहले परिवार पर नशीला हमला

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में एक बार फिर ‘बावनखेड़ी कांड’ जैसी साजिश की कोशिश शादी से पहले परिवार के 13 लोगों को नशीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश युवती प्रेमी संग हुई फरार, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार अमरोहा जनपद में वर्ष 2008 में बाबनखेड़ी गांव में हुए चर्चित शबनम-सलीम हत्याकांड की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। उस सनसनीखेज वारदात में शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर परिवार के 7 लोगों को चाय में नशीली दवा देकर मौत के घाट उतार दिया था। अब अमरोहा जनपद में एक बार फिर उसी तरह की साजिश की कोशिश सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के ग्राम निजामपुर सैंदरी निवासी असलम पुत्र शारूख के अनुसार उनकी बेटी नरगिस की शादी 5 अप्रैल 2026 को तय थी। आरोप है कि 29 मार्च की रात गांव के ही रिजवान पुत्र तौफीक और जुनैद पुत्र साकिर उनके घर पहुंचे और योजनाबद्ध तरीके से खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाते ही असलम सहित पूरा परिवार बेहोश हो गया। घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोसी आरिफ और अशरफ घर पहुंचे और सभी को अचेत अवस्था में पाया। आनन-फानन में असलम, उनकी पत्नी विलकिश, बेटे आलम व जाने आलम, बेटी सानिया, ससुर जहीर, साले की लड़कियां सहरीन, गुलफिसा, नरमीन तथा सालियां रजिया व राबिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। होश में आने पर असलम ने देखा कि उनकी बेटी नरगिस घर पर नहीं है। परिजनों द्वारा तलाश करने पर पता चला कि रिजवान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, जिसमें जुनैद ने भी साथ दिया। शादी से ठीक पहले हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बावनखेड़ी कांड की तरह ही परिवार को नशीला पदार्थ देकर घटना को अंजाम देने की इस कोशिश ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। हालांकि इस बार समय रहते पड़ोसियों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन घटना ने सामाजिक हालात पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित असलम ने थाना Amroha देहात में तहरीर देकर रिजवान और जुनैद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी बेटी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है。
0
0
Report
Advertisement

बिहार में अवैध खनन रोकथाम से राजस्व 3800 करोड़ के पार

Patna, Bihar:खान एवं भूतत्व विभाग प्रेस वार्ता... वर्ष 2025 और 2026 में विभाग के द्वारा राजस्व पर देंगे जानकारी... बिहार में अबैध खनन की नहीं राजस्व संग्रह की चर्चा हो रही है... 41 करोड़ रुपया 2001 और दो में राजस्व संग्रह था... पिछले पांच वित्तीय वर्ष में... राजस्व संग्रह बढ़ा है.. आज लगभग 3600 करोड़ रूपया राजस्व संग्रह हुआ है... 78 बालू घाट विभिन्न कारण से लोगों ने सरेंडर किया... ओवरलोडिंग अवैध खनन बंद हो जाने से लोगों को लगा की नुकसान होगा इसलिए उन्होंने सरेंडर कर दिया... जिन्होंने सरेंडर किया है वह दोबारा घाट लेना चाहेंगे तो पूरी मॉनिटरिंग की जाएगी उन्हें दोबारा घाट नहीं मिलेगा... 3592 करोड़ का राजस्व संग्रह हम लोगों ने किया है जो पिछले बार से ज्यादा है... डेढ़ सौ करोड़ का राजस्व अभी नहीं आया है... रेलवे से 32 करोड़ बकाया है वह भी अभी नया आया है पटना मेट्रो से 6.5 करोड़ का था.. इस तरह जोड़ कर 309 करोड़ इस महीने के अंत तक आ जाएगा... हमारा राजस्व बढ़कर लगभग 3800 करोड़ से ऊपर हो जाएगा... 21 जिलों ने 100% लक्ष्य को प्राप्त किया है... पिछले वर्ष से आगे बढ़े है... बिहार से ओवरलोडिंग और अबैध खनन बंद है... राज्य के अंदर विभिन्न जिलों में बृहत खनन को लेकर काम किया जा रहा है... इससे रोजगार भी बढ़ेगा और राजस्व भी बढ़ेगा... विशेष अभियान के रूप में बेल स्रोत से प्राप्त लघु खनिज का उपयोग करना अनिवार्य है... बिना चालान के खनिज नहीं ले सकते हैं... विभाग द्वारा नियमित रूप से विशेष अभियान चलाया गया...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top