Back
टांगरानी के पास हाईवा पलटा; चालक बाल-बाल बचा, नियम कड़ाई की मांग तेज
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 30, 2026 04:00:13
Jamshedpur, Jharkhand
सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव के समीप शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब फ्लाई ऐश लदा 12 चक्का हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना टांगरानी गांव के पास राजनगर- कुनाबेड़ा मार्ग पर हुई. बताया जा रहा है कि फ्लाई ऐश बैक करने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया. हादसे में चालक बाल- बाल बच गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई.
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा- तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में फ्लाई ऐश लदे हाईवा वाहनों का आवागमन होता है, जिससे सड़क की हालत खराब हो रही है. उड़ती राख के कारण लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार हो रहे हादसों से भय का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे भारी वाहनों के संचालन पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और पर्यावरणीय जोखिम को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSunny Kumar
FollowMar 30, 2026 05:05:030
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 30, 2026 05:04:540
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 30, 2026 05:04:270
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 30, 2026 05:04:180
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 30, 2026 05:03:220
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 30, 2026 05:02:510
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 30, 2026 05:02:41Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में विधानसभा, भोपाल में आयोजित 'युवा विधायक सम्मेलन'
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 30, 2026 05:02:36Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर
चंदखुरी स्थित पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह
कार्यक्रम में पहुंचे CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा
0
Report
839
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 30, 2026 04:52:39811
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 30, 2026 04:52:21952
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 30, 2026 04:51:37Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ लिया फैसला बदला. सरकार ने BOB को अगले 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया था. सभी सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया गया. 24 घंटे में आदेश निरस्त कर दिया गया.
852
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 30, 2026 04:51:281024
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 30, 2026 04:51:18925
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 30, 2026 04:51:06986
Report