Back
जमशेदपुर के आजादनगर में मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
RKRANJEET Kumar OJHA
Dec 16, 2025 11:30:58
Jamshedpur, Jharkhand
जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुक़बधीर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, क्षेत्र के डीएसपी बच्चनदेव कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-33 पर सिटी इन होटल के समीप स्थित एक बाबा गैरेज ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में 30 वर्षीय मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने लिखित आवेदन आजादनगर थाना मे दिया है, मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अमित कुमार ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में देखरेख का कार्य करता है। पीड़िता मूकबधिर है और रोजमर्रा के कामों के तहत पानी भरने और गोबर लाने के लिए अक्सर उसी परिसर में जाया करती थी। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन भी युवती गोबर लाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में निकले और ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने आरोपी अमित कुमार को युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए देखा। परिजनों ने शोर मचाकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी और परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें आरोपी अमित कुमार की आंख के नीचे गंभीर चोट आई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी को आजादनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 16, 2025 13:35:400
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 16, 2025 13:35:29Bharatpur, Rajasthan:14 करोड़ 20 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने भरतपुर के खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को खरीदा। भरतपुर में जश्न का माहौल।
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowDec 16, 2025 13:35:180
Report
NJNitish Jha
FollowDec 16, 2025 13:35:080
Report
AMAnurag Mishra
FollowDec 16, 2025 13:34:540
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 16, 2025 13:34:370
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowDec 16, 2025 13:34:110
Report
MSManish Sharma
FollowDec 16, 2025 13:33:540
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 16, 2025 13:33:380
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowDec 16, 2025 13:33:180
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 16, 2025 13:32:590
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 16, 2025 13:32:410
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 16, 2025 13:32:240
Report
MKMukesh Kumar
FollowDec 16, 2025 13:31:280
Report