icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिरसा में नशे के खिलाफ पैदल यात्रा से जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश

Sirsa, Haryana:सिरसा में नशे के खिलाफ जागरूकता और इसके खात्मे को लेकर एक पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होकर अम्बेडकर चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सिरसा पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया।इस दौरान लोगों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। यात्रा में डेरा बाबा भुम्मन शाह के गद्दीनशीन महंत ब्रह्मदास और करणी सेना से जुड़े भवानी सिंह ने भी शिरकत की और लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।यात्रा के दौरान युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।वी ओ -सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस के साथ समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।बाइट -दीपक सहारण,एस पी सिरसा
0
0
Report

बागपत में चीनी जमाखोरी रोकथाम: 750 बोरे स्टॉक मिला

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में चीनी की जमाखोरी और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम और सीओ बागपत के निर्देशन में प्रशासनिक टीम ने व्यापारियों के गोदाम और दुकानों पर पहुंचकर चीनी के स्टॉक की जाँच की। चेकिंग के दौरान एक करीब 4 हजार कुंतल क्षमता वाले गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहाँ 750 बोरे चीनी का स्टॉक मिला। प्रशासन ने संबंधित व्यापारी को नोटिस जारी करते हुए अगले सात दिनों के भीतर स्टॉक का विवरण सरकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि सरकार ने Essential Commodities Act के तहत आवश्यक वस्तुओं के भंडारण और स्टॉक की निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जरूरत और निर्धारित स्टॉक से अधिक मात्रा में आवश्यक वस्तुओं का भंडारण नहीं किया जा सकता। एसडीएम के मुताबिक इसी व्यवस्था के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया है। प्रशासन ने अब तक दो स्टॉक की जांच की है, जिनमें से एक व्यापारी को स्टॉक की जानकारी सरकारी साइट पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया कि जमाखोरी या निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मुरादाबाद-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार तक पूर्ण ट्रैफिक बंद, डाइवर्जन लागू

Moradabad, Uttar Pradesh:आज दोपहर 3 बजे से सोमवार 12 बजे तक मुरादाबाद दिल्ली नेशनल हाईवे और मुरादाबाद हरिद्वार स्टेट हाईवे पर नहीं चलेंगे छोटे बड़े वाहन, सावन के आखिरी सोमवार को देखकर मुरादाबाद ट्रैफिक पुलिस का बड़ा कदम, आज दोपहर 3 बजे से मुरादाबाद से होकर गुजरने वाले हाईवे हुए जीरो ट्रैफिक ज़ोन, भारी संख्या में कावड़िये हरिद्वार और ब्रजघाट से कावड़ लेकर पहुंच रहे, सोमवार तक जीरो ट्रैफिक ज़ोन रहेंगे सभी रूट, हाईवे पर फोर्स के साथ उतरे एसपी ट्रैफिक Subhash Chandra Gangwar कावड़ियों के जान रहे हाल। बड़ी संख्या में कावड़ियों के आने को देख मुरादाबाद दिल्ली रोड पूरी तरह किया बंद, मुरादाबाद से दिल्ली को जाना वाला नेशनल हाईवे 9 और मुरादाबाद हरिद्वार स्टेट हाईवे पर सोमवार तक लागू हुआ डाइवर्जन, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने लोगो से की जरूरत पड़ने पर ही घर से गाड़ी लेकर निकलने की अपील ताकि ना हो कोई असुविधा।
0
0
Report
Advertisement

संभल के एसपी कृष्ण विश्नोई की शानदार विदाई, भावुक लम्हे

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में योगी के सिंघम एसपी कृष्ण विश्नोई की संभल से शानदार विदाई। विदाई समारोह में भावुक हुए एसपी कृष्ण विश्नोई... आँखों से आंसू। एसपी कृष्ण विश्नोई को भावुक देख डीएम अंकित खंडेलवाल भी भावुक हो गए, आंसू पोंछते नजर डीएम। विदाई समारोह में एसपी कृष्ण विश्नोई ने संभल हिंसा का जिक्र कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखे जाने के लिए पुलिस विभाग के लोगों का आभार जताया। अपने कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा 284 से अधिक पिटीशन हाईकोर्ट से निस्तारण कराया; सुप्रीम कोर्ट से भी कई पिटिशन निस्तारित की गईं। डीएम अंकित खड़ेलवाल ने कार को धक्का लगाकर एसपी कृष्ण विश्नोई को विदाई।
0
0
Report

गांव में गणित-विज्ञान शिक्षक नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने स्कूल के द्वार पर ताला

Alwar, Rajasthan:गणित-विज्ञान शिक्षकों की कमी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, स्कूल के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला अलवर। रैणी उपखंड क्षेत्र के डगडगा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। पिछले करीब पांच माह से दोनों महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खास तौर पर गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक लंबे समय से नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ आगामी परीक्षाओं के परिणाम पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। विद्यालय में तालाबंदी की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने सोमवार तक गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की नियुक्ति करने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला खोल दिया। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में दोनों विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो वे दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी विद्यालय में पहले से ही शिक्षकों की कमी बनी हुई है। ऐसे में पांच माह से गणित और विज्ञान के शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति कर विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस में बोर्ड बनाने की उम्मीदों से सियासी हाईवोल्टेज

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ विधायक और कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने नगर निकाय चुनाव में किशनगढ़ नगर परिषद के भाजपा कई पूर्व वर्तमान पार्षदों के कांग्रेस के संपर्क में होने के दावों के बाद सियासी पारा अचानक चढ़ गया जिसके बाद तमाम तरह की अटकले एक बार फिर से शुरू हो गई है विधायक विकास चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के कई पूर्व वर्तमान पार्षदों से संपर्क में है कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों पर कांग्रेस दाव खेल सकती है साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार किशनगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा शनिवार सुबह से ही विधायक आवास पर टिकट दावेदारों की भीड़ लगी रही दावेदार अपने साथ समर्थकों की भीड़ भी लेकर आए किशनगढ़ के 60 वार्डो में दूसरे चरण 11 सितम्बर को मतदान होना है उससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की ओर से बहुमत मिलने का दावा किया गया गौरतलब है कि पिछले लम्बे अरसे से कांग्रेस नगर परिषद में अपना बोर्ड बनाने में नाकाम रही है लेकिन मौजूदा हालात में दावेदारों की दावेदारी को देख कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह नज़र आ रहा है लेकिन देखने वाली बात यह है कि यह उत्साह परिणाम में तब्दील होता है या नहीं बड़ा सवाल है
0
0
Report

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कारतूस ले जाने वाली स्कॉर्पियो जब्त

Pratapgarh, Rajasthan:जिला प्रतापगढ़, अरनोद थाना क्षेत्र के पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के परिवहन में इस्तेमाल की गई काली स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली गई। 22 अगस्त को रतलाम रोड पर माताजी का सिंहपुरिया स्थित घोड़ा घट्टा तिराहे पर नाकाबंदी की गई। देवल्दी की तरफ से एक काली स्कॉर्पियो आती दिखी। चालक मोसिन खान पुत्र शादुला खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी डोराना, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। हथियार और कारतूस के परिवहन में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई। मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। आगे अनुसंधान जारी है।
0
0
Report
Advertisement

फायर यूनिट ने गैरसैंण में बेजुबान गाय को तेज बहाव से सुरक्षित बचाया

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के गैरसैंण में फायर सर्विस की टीम ने इंसानियत की मिशाल पेश करते हुए एक बेजुबान को चट्टान से रेस्क्यू कर बचाया । गैरसैंण के आगरचट्टी के पास उफनती नदी के बीच चट्टान पर फंसी एक बेज़ुबान गाय की जान बचाने के लिए जवानों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। बीओ 1 / चमोली जिले के गैरसैंण के आगरचट्टी के पास उफनती नदी और उसके बीचों-बीच एक बेज़ुबान के फंसे होने की सूचना मिलते ही गैरसैंण फायर यूनिट की टीम बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंची। हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे—नीचे नदी का तेज बहाव और बीच में एक संकरी चट्टान पर लाचार खड़ी गाय, जो खुद बाहर निकलने में पूरी तरह असमर्थ थी। फायर सर्विस की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। रस्सी और रेस्क्यू उपकरणों के सहारे जवानों ने उफनती नदी के बीचों-बीच उतरने का जोखिम उठाया। इस कठिन काम में स्थानीय लोगों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर टीम का साथ दिया। सटीक रणनीति और जवानों के ज़बरदस्त टीमवर्क के बदौलत गाय को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जवानों की इस तत्परता और जांबाज़ी की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में चौथी सोमवारी के लिए सुरक्षा हाईअलर्ट, कांवरिया पथ रिजर्व किया गया

Muzaffarpur, Bihar:तीसरी सोमवारी को लखीसराय में जलाभिषेक के दौरान मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत के बाद चौथी सोमवारी को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर है. मंदिर से लेकर कांवरिया पथ तक निरीक्षण कर सुरक्षा के दिशा-निर्देश जारी किए गए. बाबा गरीबनाथ धाम में भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी और सीनियर एसपी ने मंदिर से कांवरिया पथ तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. बाबा गरीब स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु जमा होते हैं, और श्रद्धालुओं के जलयात्रा के 85 किलोमीटर पैदल मार्ग की तैयारी की जाती है. चौथी सोमवारी को शांतिपूर्ण जलाभिषेक कराने के लिए मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए हैं. कांवरिया पथ पर ट्रैफिक व्यवस्थाओं के लिए एक लेन रिजर्व है; माधौल बायपास के पास बाइक प्रवेश पर प्रतिबंध है. सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी होगी और भीड़ नियंत्रण के लिए शहर के भीतर उपाय किए गए हैं ताकि लोगों को मंदिर तक सुनियोजित तरीके से पहुँचा जा सके. लखीसराय की घटना को देखते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस आपात स्थिति में तैयार है और हर जगह अधिकारी मौके पर रहेंगे. उपद्रवी और सोशल मीडिया पर निगरानी जारी है ताकि अफवाहें न फैलें.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top