Back
जमशेदपुर के जुगसलाई में सरकारी जमीन पर सामुदायिक भवन निर्माण रोक, ग्रामसभा का फैसले का इंतजार
RKRANJEET Kumar OJHA
Jan 28, 2026 10:01:21
Jamshedpur, Jharkhand
जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी सरजमदा पंचायत अंतर्गत सरजमदा गुरुद्वारा के पास सरकारी जमीन पर बन रहे सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य उस वक्त रुक गया, जब ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए काम को बंद करा दिया。
ग्रामीणों और ग्राम प्रधान का आरोप है कि विधायक निधि से बन रहे इस सामुदायिक भवन के निर्माण से पहले ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया और ना ही पंचायत या ग्रामीणों को इसकी कोई जानकारी दी गई थी। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया。
ग्रामीणों का कहना है कि बहुत जल्द ग्राम सभा का आयोजन कर पूरी वस्तुस्थिति से गांव के लोगों को अवगत कराया जाएगा, उसके बाद ही आगे निर्माण कार्य पर फैसला लिया जाएगा。
वहीं स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र महतो ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है, वह गांव का आवागमन मार्ग है और कुछ लोगों द्वारा इस रास्ते को बंद करने की मंशा से भवन का निर्माण कराया जा रहा है。
बताया जा रहा है कि यह जमीन सरकारी है, जिसका प्लॉट नंबर 1201 और 1205 तथा खाता नंबर 479 है। उक्त भूमि को प्रजापति समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा पर जमशेदपुर अंचल प्रशासन द्वारा आवंटित किया गया था। अंचल प्रशासन की ओर से जमीन पर सरकारी बोर्ड भी लगाया गया है。
सूत्रों के अनुसार, पहले इस सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं की नजर थी, लेकिन अतिक्रमण से बचाने के उद्देश्य से इस जमीन को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए आवंटित किया गया。
फिलहाल निर्माण कार्य बंद है और अब सबकी निगाहें आगामी ग्राम सभा और प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 11:21:27Noida, Uttar Pradesh:निगोहा थाना क्षेत्र में रत्नापुर मे गाड़ी हटाने को लेकर खूनी संघर्ष\nनिगोहा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला\nपुलिस ने FIR दर्ज की
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowJan 28, 2026 11:20:450
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 28, 2026 11:20:340
Report
MSManish Singh
FollowJan 28, 2026 11:20:210
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJan 28, 2026 11:20:050
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 28, 2026 11:19:450
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 28, 2026 11:19:280
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 28, 2026 11:19:140
Report
SSSUNIL SINGH
FollowJan 28, 2026 11:19:030
Report
MTMD. TARIQ
FollowJan 28, 2026 11:17:460
Report
ADAnup Das
FollowJan 28, 2026 11:17:320
Report
AKAMAR KANE
FollowJan 28, 2026 11:17:060
Report
GZGAURAV ZEE
FollowJan 28, 2026 11:16:510
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowJan 28, 2026 11:16:340
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 28, 2026 11:16:220
Report