Back
जमशेदपुर के बर्मामाइंस में ऑटो दुर्घटना, यात्री घायल; डिवाइडर और रोशनी की कमी चिंता
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 13, 2026 16:45:38
Jamshedpur, Jharkhand
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार साकची से टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर जा रही एक ऑटो बर्मामाइंस स्थित सुनसुनिया गेट के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार कई यात्री घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी तेज थी कि ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियों को चोटें आईं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनसुनिया गेट के पास आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने बताया कि यहां बने डिवाइडर पर रेडियम या रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं, जिससे रात के समय वाहन चालकों को डिवाइडर दिखाई नहीं देता और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने टाटा कंपनी और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार हादसे होने के बावजूद अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने मांग की है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर पर रेडियम लगाने की व्यवस्था की जाए, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 13, 2026 17:34:0266
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 13, 2026 17:33:4887
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 17:33:0398
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 13, 2026 17:32:4752
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 13, 2026 17:31:2160
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 13, 2026 17:30:4191
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 13, 2026 17:17:46113
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 13, 2026 17:17:31127
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 13, 2026 17:17:01105
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 13, 2026 17:16:51218
Report
RSRahul shukla
FollowMar 13, 2026 17:16:31189
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 13, 2026 17:16:19146
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 13, 2026 17:15:36164
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 13, 2026 17:02:24150
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 13, 2026 17:01:55117
Report