Back
जमालपुर रेल पुलिस ने अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह दबोचा, नकदी और गहने बरामद
PKPrashant Kumar
Mar 13, 2026 17:01:55
Munger, Bihar
जमालपुर रेल पुलिस की बड़ी स्ट्राइक अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का सनसनीखेज भंडाफोड़।
मुंगेर: भारतीय रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जमालपुर में रेल पुलिस और आरपीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय महिला गिरोह को दबोचते हुए उनके पास से 5 लाख रुपए नगदी और लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
सहायक सुरक्षा आयुक्त हीरा प्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता में खुलासा किया कि पकड़ी गई महिलाएं गुलगुलिया समुदाय से हैं। ये शातिर अपराधी कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर में तंबू लगाकर रह रही थीं, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने सटीक सूचना पर छापेमारी की और चोरी के माल समेत इन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार महिलाओं मेंपुतुल कुमारी (दशरथपुर, धरहरा)दुर्गा कुमारी (जामताड़ा, झारखंड)केडली देवी (जामताड़ा, झारखंड)और शोभा देवी (लाल दरवाजा, कोतवाली थाना मुंगेर) शामिल है।
सीसीटीवी फुटेज ने बिगाड़ा गिरोह का खेल:
__________________________________
इस गिरोह के अंत की शुरुआत 11 मार्च को हुई, जब जमालपुर स्टेशन पर पटना जा रही एक महिला यात्री का मंगलसूत्र चोरी हो गया।12 मार्च को शिकायत मिलते ही आरपीएफ ने सक्रियता दिखाई।सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पीड़ित महिला ने दो महिलाओं की संदिग्ध हरकतों को पहचाना। इसी पहचान के आधार पर आरपीएफ की सीआईडी टीम और रेल पुलिस ने जाल बिछाया और गिरोह के ठिकाने तक पहुंच गई।
पुलिस के लिए सिरदर्द बना था चलंत गिरोह:
__________________________________
एएससी हीरा प्रसाद सिंह के अनुसार, यह गिरोह जमालपुर, भागलपुर और बांका जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सक्रिय था। चूंकि इनका कोई स्थाई ठिकाना नहीं था और ये लगातार अपनी लोकेशन बदलती रहती थीं, इसलिए इन्हें पकड़ना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था।ये महिलाएं भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों को अपना निशाना बनाती थीं। इनके नेटवर्क और चोरी के सामान को खरीदने वाले खरीदारों (सुनारों) की तलाश जारी है।एएससी ने कहा कि पुलिस अब इन महिलाओं से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इनके पूरे नेटवर्क और पूर्व में की गई अन्य बड़ी चोरियों का खुलासा किया जा सके।
बाइट सहायक सुरक्षा आयुक्त हीरा प्रसाद सिंह
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 17:47:0824
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 17:46:5083
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 17:46:3391
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 17:46:1594
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 17:45:5633
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 13, 2026 17:45:3833
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 17:45:1540
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 13, 2026 17:34:0288
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 13, 2026 17:33:48128
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 17:33:03116
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 13, 2026 17:32:4780
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 13, 2026 17:31:21113
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 13, 2026 17:30:41164
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 13, 2026 17:17:46173
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 13, 2026 17:17:31171
Report