Back
घाटशिला नदी के 227 किलोग्राम बम पर सेना की नजरे; निष्क्रिय करने की तैयारी पूरी
RSRandhir Singh
Mar 24, 2026 08:49:06
Ghatshila, Jharkhand
पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला में बहरागोड़ा के नागुरसाई पानी पूरा गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी में बालू खुदाई के दौरान मिले शक्तिशाली बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया अब भारतीय सेना ने संभाल ली है। मंगलवार को भी बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा की अगुवाई में भारतीय सेना के जवान और झारखंड जगुआर की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची। भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह और कप्तान आयुष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मिलकर बम की गहन जांच इसकी लंबाई चौड़ाई आदि का आंकलन किया, और बम की अत्यधिक शक्तिशाली होने के अंदाजा के अनुसार फैसला लिया गया है कि नदी में तकरीबन 10 फीट गड्ढा जेसीबी के माध्यम से किया जाएगा और मजदूरों को लगाकर सैकड़ों बोरा में बालू का पैकेटिंग का काम शुरू कराया गया है। इस दौरान झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के कलाइकुण्डा एयरबेस से वायु सेना के जवान भी हॉक लड़ाकू विमान के साथ क्षेत्र में हवा में लगातर उड़ान भर रहे हैं। सेना के जवान और पुलिस ने नदी के अलावे पास के गांव से एक और बम को ग्रामीणों के पास से बरामद किया है जिसे ग्रामीणों ने नदी से मिलने के बाद उठाकर गांव ले आया था। लगभग 227 किलोग्राम वजनी इस विशालकाय बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह और कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टीम घटना स्थल पर पहुँची। टीम ने बम की स्थिति और आसपास के भूगोल का बारीकी से जायजा लिया। बम की विशालता और उसकी मारक क्षमता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बम को धमाके के साथ निष्क्रिय करने के दौरान होने वाले नुकसान को शून्य करने के लिए सेना द्वारा वैज्ञानिक पद्धति अपनाई जा रही है। वहीं बम के चारों ओर बालू से भरी बोरियों की ऊंची दीवार खड़ी की जा रही है। बालू के अंदर एक विशेष गड्ढा भी तैयार किया गया है ताकि विस्फोट का दबाव जमीन के अंदर ही अवशोषित हो सके। साथ ही पूरे साइट की सटीक मापी कर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। ऑपरेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और सेना ने कड़े कदम उठाए हैं। बम डिफ्यूज करने के दौरान घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। इस दौरान कलईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन से विमानों के परिचालन पर भी रोक रहेगा, ताकि आसमान और जमीन दोनों सुरक्षित रहें। नदी किनारे इतना बड़ा बम मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से भय का माहौल था। सेना की सक्रियता और विशेषज्ञों की मौजूदगी के बाद अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAbhishek Nirla
FollowMar 24, 2026 11:22:070
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 24, 2026 11:21:510
Report
MGManoj Goswami
FollowMar 24, 2026 11:21:260
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 24, 2026 11:21:120
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 24, 2026 11:20:520
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 24, 2026 11:20:400
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 11:20:21Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने SC, ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, "यह कोर्ट का फैसला है, उनके फैसले का स्वागत है..."
0
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 24, 2026 11:20:060
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 24, 2026 11:19:52Baghpat, Uttar Pradesh:2403ZUP_AMR_STONE_PTC_R
OPEN PTC- अमरोहा के ककराली गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ
CLOSE PTC- फिलहाल पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है...
0
Report
0
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 24, 2026 11:19:370
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 24, 2026 11:19:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 11:18:090
Report
1
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 24, 2026 11:17:590
Report