Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dumka814101

रघुवर दास ने बाबा फौजदारी की पूजा कर देश-विश्व के कल्याण की प्रार्थना की

SCSUBIR CHATTERJEE
Mar 20, 2026 08:47:45
Dumka, Jharkhand
दुमका प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बासुकीनाथधाम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा फौजदारी की विधिवत पूजा-अर्चना किया।मंदिर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पंडा पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती सहित मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं की पूजा कराई गई।पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने परिवार, राज्य और समस्त विश्व के कल्याण के लिए विशेष आरती भी किया।पूजा-अर्चना के बाद रघुवर दास ने कहा कि उन्होंने बाबा फौजदारी से प्रार्थना की है कि देश और दुनिया पर आए संकट को भगवान शिव समाप्त करें और सभी का कल्याण करें।वहीं, विधानसभा बजट सत्र के समापन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दिया पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद एक संवैधानिक पद है और इस पद पर रहते हुए देवी-देवताओं पर कटाक्ष करना अनुचित है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य के विकास और जनता के कल्याण पर ध्यान देना चाहिए, जो पिछले छह वर्षों से सरकार की नीतियों से परेशान है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KRKishore Roy
Mar 20, 2026 10:10:55
Noida, Uttar Pradesh:आसींद। आसींद उपखंड क्षेत्र की कटार ग्राम पंचायत में मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। पाबूजी के स्थान से हनुमान जी मंदिर तक करीब 500 मीटर सड़क अधूरी पड़ी है, जो वर्तमान में जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बरसात के समय सड़क पर पानी भर जाने से हालात और भी खराब हो जाते हैं। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण बाबूलाल मेवाड़ा और सुरताराम रायका ने बताया कि इस सड़क पर कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार स्थानीय प्रशासन, पंचायत और सार्वजनिक निर्माण विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग आसींद के अधिकारी तारा चंद ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा गया है और जल्द ही समाधान किए जाने का प्रयास किया जाएगा।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 20, 2026 10:10:39
Bareilly, Uttar Pradesh:फिल्म धुरंधर 2 अतीक अहमद के फिल्माए जाने पर ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की फिल्म इंडस्ट्री को पैसे कमाने की होड़ में असत्य बातों को लोगों के आगे परोसा जाता है मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा की फिल्म में अतीक अहमद को पाकिस्तान से जुड़ा होना दिखाया है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है मौलाना शहाबुद्दीन ने फिल्म इंडस्ट्री को आड़े हाथे लेते हुए कहा कि लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए उनके आगे गलत तथ्यों को पेश करके फिल्म इंडस्ट्री वाले फायदा उठाना चाहते हैं जिसका वह खुलकर विरोध करते हैं बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 20, 2026 10:09:59
Noida, Uttar Pradesh:चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था - प्रमुख सचिव प्रमुख सचिव, वित्त श्री रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय वायु गुणवत्ता निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। प्रमुख सचिव ने देहरादून, ऋषिकेश एवं काशीपुर शहरों में वायु प्रदूषण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रैंक में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने तथा स्वच्छता मानकों के अनुरूप समुचित कार्यवाही करने पर जोर दिया। उन्होंने एमडीडीए के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण स्थलों पर सामग्री को कवर करने एवं नियमित जल छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे धूलजनित प्रदूषण को कम किया जा सके। प्रमुख सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों एवं अस्थायी आश्रय स्थलों पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एनजीओ की सहभागिता के साथ पैच चिन्ह्ति कर समानांतर प्रणाली से सफाई कार्य संचालित करने तथा समय-समय पर निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कूड़ा एकत्रीकरण हेतु वाहनों में डस्टबिन की व्यवस्था, जन-जागरूकता के लिए ‘क्या करें, क्या न करें’ संबंधी पेम्पलेट चस्पा करने एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के अनुरूप कूड़े का पृथक्करण (सेग्रीगेशन) सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. पराग मधुकर धकाते ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रैंक एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देहरादून में वर्ष 2019-20 की तुलना में वर्ष 2024-25 में पीएम 10 स्तर में 44.27 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया है। इसी प्रकार ऋषिकेश में 38.2 प्रतिशत एवं काशीपुर में 26.92 प्रतिशत सुधार हुआ है। बैठक में काशीपुर में निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) प्रोसेसिंग प्लांट हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर सचिव, वन श्री सी. रविशंकर, अपर सचिव सुश्री कल्याणी, नगर आयुक्त देहरादून श्रीमती नमामि बंसल, अपर सचिव श्री संतोष बडोनी, अपर जिला मजिस्ट्रेट देहरादून श्री कृष्ण कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 20, 2026 10:08:26
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 20, 2026 10:07:47
Nawada, Bihar:नवादा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यालय डीएसपी निशु मनीष ने एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 14 एंड्रॉयड मोबाइलफोन और 9 पन्नों की कस्टमर डेटा शीट जब्त की गई है। पुलिस को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम झौर स्थित मुर्गा फार्म के पास कुछ अपराधियों के इकट्ठा होकर साइबर धोखाधड़ी करने की सूचना मिली थी। इस सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद उनके निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तत्काल उक्त स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान ग्राम झौर से 5 अभियुक्तों को और ग्राम गौड़ापार से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक विधि विरुद्ध किशोर भी शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 9 पन्नों की कस्टमर डेटा शीट बरामद की गई। सभी जब्त सामानों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। थाना परिसर में लाई गई गिरफ्तार अभियुक्तों से सघन पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और अन्य कंपनियों से विभिन्न प्रकार के लोन का प्रलोभन देकर भोले-भाले लोगों को ठगते थे। वे कस्टमर डेटा और फेसबुक से नंबर लेकर लोगों को फोन करते थे। लोगों का विश्वास जीतने के लिए, इनमें से कोई बैंक मैनेजर तो कोई अन्य स्टाफ बनकर बात करता था। जब कोई ग्राहक उनकी बातों पर विश्वास कर लेता था, तो वे उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक आदि की मांग करते थे और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे ऐंठ लेते थे। सभी अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपने अपराध को स्वीकार किया है। इसके बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित कुमार (पिता शत्रुधन तांती, सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), शंभू कुमार (पिता स्व० योगेन्द्र तांती, सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), फंटुश कुमार (पिता स्व० योगेन्द्र तांती, सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), विकास कुमार (पिता इन्द्रदेव प्रसाद, सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), रोहित कुमार (पिता गोरेलाल तांती, ग्राम आंती, थाना कादिरगंज, वर्तमान पता सा० झौर, थाना वारिसलीगंज), रविरंजन कुमार (पिता रामबली पासवान, सा० गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज), अमर कुमार (पिता महावीर मांझी, सा० गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज), सुमित राज (पिता नरेश रविदास, ग्राम गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज), लालू कुमार (पिता सकिन्द्र मांझी, सा० गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज) और चंदन कुमार (पिता सुधीर प्रसाद, सा० गोड़ापर, थाना वारिसलीगंज) शामिल हैं। एक विधि विरुद्ध किशोर भी बरामद किया गया है। कुल बरामदगी में 14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 9 पन्नों की कस्टमर डेटा शीट शामिल है।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 10:07:45
Shishgarh, Uttar Pradesh:बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद कर उसे सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना शीशगढ़ पुलिस ने ग्राम लखा निवासी अनिल शर्मा (उम्र करीब 39 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना शीशगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बिना वैध कागजात के मोटरसाइकिल से जा रहा था। पुलिस द्वारा कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह और कांस्टेबल हेमंत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 20, 2026 10:05:38
Azamgarh, Uttar Pradesh:पारिवारिक जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, लोहे के रम्मा व कुल्हाड़ी से किया गया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। जनपद आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गंभीरबन गांव में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों की ही बीच मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए मंडलीय/जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं इस मामले में घायल के परिजन की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर पुलिस कार्यवाही में जुटी है। पुलिस को दिये शिकायती पत्र में जगमोहन राजभर ने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व प्रार्थी के चाचा श्यामवीर राजभर, संजय राजभर और पिता महावीर राजभर इन तीनों ने मिलकर जमीनी विवाद में जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। झगड़ा इस बात को लेकर हुआ कि प्रार्थी के पिता महावीर अपनी जमीन बेच रहे थे तभी प्रार्थी ने मना किया। उस समय महावीर और श्यामवीर, संजय तीनों ने मिलकर मां बहन की गालियां देने के साथ कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। जिससे प्रार्थी को गंभीर चोट आई। वहीं मारपीट करते समय आरोपियों ने इस बात की भी धमकी दी कि यदि थाने में जाकर शिकायत करोगे तो जान से मार दिया जाएगा। प्रार्थी को चोट लगने के कारण बेहोश हो गया था, होश में आने के बाद परिवार के साथ इस मामले की शिकायत संबंधित थाने में किया। वहीं घायल की पत्नी का कहना है कि हम लोगों को जान का खतरा बना है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा सं. 88/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 110 व 118(1) बीएनएस के तहत 3 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच तथा कार्रवाई में जुटी है।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 20, 2026 10:05:14
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग महिला राज्य आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान का नोरा फतेही अली खान पर जोरदार हमला, नोरा फतेही अली खान पर इंडिया में लगाना चाहिए बैन, नोरा फतेही अली खान को जहां से आई है वहीं वापस भेज देना चाहिए, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा सेंसर बोर्ड को आज ही भंग कर देना चाहिए, नोरा अली फतेह खान के गाने को कोई भी परिवार के साथ नहीं देख सकता, राज्य आयोग की अध्यक्ष ने कहा इस बार तो सेंसर बोर्ड ने सारी हदें पार कर दी, महिला राज्य आयोग और CNW की ओर से सेंसर बोर्ड को नोटिस दिया गया है, सेंसर बोर्ड के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जिन्होंने गाने के बोल लिखे हैं उनके का खिलाफ कार्रवाई की जाए, राज्य महिला आयोग की तरफ से मुस्लिम महिलाओं के लिए बनाया जाएगा विशेष एप, मुस्लिम महिलाओं की आवाज को उनके घर में दबाने का किया जा रहा है प्रयास, घरेलू हिंसा के चलते हो रही महिलाओं की मौत, शादी के बाद बेटी की ससुराल मां के इंटरफ्रेंस करने से बढ़ रही घटनाएं, बेटी का घर टूटने में मां की होती है सबसे बड़ी भूमिका, अलीगढ़ पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कई अहम बातें, अलीगढ़ के विकास भवन स्थित सभागार में कार्यक्रम में पहुंची थी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य। बाईट... बबीता सिंह चौहान (राज्य महिला आयोग अध्यक्ष)
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 20, 2026 10:03:07
Mathura, Uttar Pradesh:ब्रज की धरा पर राष्ट्रपति: प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, नींव करौरी आश्रम में दर्शनः और नए कैंसर ब्लॉक का किया लोकार्पण मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचीं। भक्ति और आध्यात्म के रंग में डूबे इस दौरे के दौरान उन्होंने जहाँ प्रख्यात संतों से भेंट कर आशीर्वाद लिया, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच राष्ट्रपति का यह दौरा ब्रज की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को सम्मान देने वाला रहा। संत प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक संवाद राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं। वहाँ उन्होंने महाराज श्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। संत महाराज ने राष्ट्रपति को ब्रज की अनूठी भक्ति परंपरा, यमुना संरक्षण की आवश्यकता और समाज सेवा के प्रकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रपति ने संतों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आध्यात्मिक गुरु समाज को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। भेंट के अंत में महाराज श्री ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट किया। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार आध्यात्मिक भेंट के पश्चात राष्ट्रपति मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचीं। यहाँ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और आश्रम के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति ने यहाँ नवनिर्मित 'ऑन्कोलॉजी ब्लॉक' का लोकार्पण किया, जो क्षेत्र में कैंसर के मरीजों के लिए बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान करेगा। इस दौरान उन्होंने देश की समृद्ध सांस्कृतिक और सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने में मिशनरी संस्थाओं की भूमिका को सराहा। नीब करौरी बाबा आश्रम में टेका मत्था दौरे के अगले चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विश्व प्रसिद्ध नीब करौरी बाबा आश्रम पहुंचीं। उन्होंने हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर की परिक्रमा की। इसके उपरांत उन्होंने बाबा नीब करौरी के समाधि स्थल पर शीश नवाया और वहां स्थित संग्रहालय का बारीकी से अवलोकन किया। आश्रम परिवार की ओर से उन्हें बाबा का प्रिय कंबल, चित्र और प्रसाद भेंट किया गया। इस पूरे भ्रमण के दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और प्रभारी मंत्री संदीप सिंह सहित प्रशासन के senior अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे वृंदावन में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और भक्तों व स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। सामाजिक,राजनीति से लेकर खेलजगत है प्रशंसक वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की ख्याति और उनके आध्यात्मिक विचारों का प्रभाव इतना गहरा है कि देश-दुनिया की कई दिग्गज हस्तियां उनके दर्शन के लिए 'राधा केलि कुंज' आश्रम पहुंच चुकी हैं।​इनमें खेल, सिनेमा, राजनीति और अन्य क्षेत्रों के कई बड़े चेहरे शामिल हैं।विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रैपर बादशाह, शिल्पा शेट्टी राजकुंद्रा, आशुतोष राणा, हेमा मालिनी, मिका सिंह,गायक जुबिन नौटियाल, पलाश मुच्छल, रवि किशन, राजपाल यादव और टीवी जगत से गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी भी महाराज जी के दरबार में आ चुके हैं।मोहन भागवत आरएसएस प्रमुख ने भी वृंदावन जाकर महाराज जी से आशीर्वाद लिया और देश के बौद्धिक स्तर व संस्कृति पर चर्चा की।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 20, 2026 10:02:14
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर रमजान के मुकद्दस महीने का पांचवां जुमा और आखरी जुमा आज राजधानी जयपुर में पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा किया गया. शहर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी नमाज अदा करने के लिए पहुंचे. सुबह से ही मस्जिद की ओर नमाजियों का रुख शुरू हो गया था. जुमा की नमाज के वक्त मस्जिद परिसर खचाखच भरा नजर आया और आसपास के इलाकों में भी रौनक देखने को मिली. रमजान के आखिरी अशरे में पड़ने वाले इस आखरी जुमा की खास अहमियत मानी जाती है, जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. जामा मस्जिद और जौहरी बाजार इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था. नमाज अदा करने के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top