Back
दुमका के लताबानी में आदिवासी ने घर को ट्रेन जैसा बना दिया
SCSUBIR CHATTERJEE
Feb 06, 2026 04:34:50
Dumka, Jharkhand
ANCHOR : दुमका के रानेश्वर प्रखंड में भारतीय रेलवे से प्रभावित दुमका के एक आदिवासी युवक ने अपनी कला से अपने साधारण घर को ट्रेन की शक्ल दे डाला और नाम रख दिया लताबानी एक्सप्रेस! आदिवासी युवक सोमराज मरांडी का घर बाहर से किसी ट्रेन के डब्बे सा नजर आता है। सोमराज मरांडी का सपना है कि एक ट्रेन उसके गांव से होकर भी गुजरे ताकि उसके बच्चे और गांव के लोग यह देख सके कि वास्तव में ट्रेन कैसा होता है। क्योंकि गांव के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए करीब 50 किलोमीटर का सफर तय कर दुमका रेलवे स्टेशन या फिर करीब 30 किलोमीटर का सफर तय कर पश्चिम बंगाल के सिउड़ी रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। झारखंड के दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड के लताबानी गांव के रहनेवाला आदिवासी युवक सोमराज पेशे से पेंटर है और अपने पेशे और कुछ खेतीबाड़ी करके अपना और अपने परिवार का किसी तरह जीवन गुजर बसर कर रहा है। दो बच्चों की जिम्मेदारी और बच्चों को बेहतर तालीम के लिए सोमराज दिन रात मेहनत करता है। एक दिन अचानक उसके दिमाग में आया कि क्यों ना घर को एक ट्रेन की शक्ल दे दी जाए। सोमराज का गांव में मिट्टी का साधारण सा घर है। चूंकि सोमराज कला के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है तो करीब 8 महीने पहले उसके दिमाग में आया कि क्यों ना अपने घर के बाहर दिवालों पर कुछ ऐसी कलाकृति बनाई जाए जो कुछ अलग हो। फिर करीब 3-4 दिन की मेहनत के बाद उसने अपने घर के बाहर की दिवालों में ट्रेन की तस्वीर बना दी। अमूमन पक्के मकानों में रहनेवाले लोग अपने मकान को बेहतर से बेहतर डिजाइनिंग देने की होड़ रहती है लेकिन सोमराज मरांडी की रचनात्मक सोच यह भी रही कि उसके मकान में बनाए गए ट्रेन की तस्वीर को देखकर गांव के लोग ट्रेन के बारे में जान पाए कि आखिर ट्रेन दिखने में कैसा होता है। और फिर सोमराज की यह कला पूरे इलाके में लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। सोमराज ने अपने घर को बिल्कुल ट्रेन की तरह रंग रोगन कर सजाया। घर की दीवारों पर ट्रेन की तरह खिड़कियां, दरवाजे बनाया जो दूर से देखने में किसी ट्रेन की कोच की तरह दिखता है। सोमराज के मुताबिक उसने तो ट्रेन का सफर जरूर किया है लेकिन गांव के कई लोग ट्रेन नहीं देखे है। कहा कि उसकी इस मेहनत में उसकी पत्नी अनादि मुर्मू ने काफी साथ दिया। आज गांव के लोग उसकी इस कलाकृति को काफी पसंद करते है। सोमराज अपनी कला से काफी प्रभावित है और जब मौका मिलता तो गाना भी गुनगुनाता है। सोमराज को एक कसक है कि उसके बच्चे अब तक ट्रेन का सफर नहीं कर पाए है। सोमराज की पत्नी अनादि मुर्मू गृहिणी है। अनादि के मुताबिक जब उनके पति ने ट्रेन की तस्वीर बनाने की सोची तो मुझे काफी अच्छा लगा। गांव के लोग भी तारीफ करते है। बच्चे भी काफी खुश है लेकिन सिर्फ एक टीस है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से बच्चे को कही घुमाने नहीं ले जा पाते। वही सोमराज के छोटे बेटे इग्नेसियस मरांडी ने कहा कि उसे ट्रेन देखने की काफी इच्छा होती है। वह अपने माता पिता से भी कहता है। अपने पिताजी की कला के बारे में वह अपने दोस्तों से भी चर्चा करता है। गांव के लोग भी सोमराज की कला से खुश है। बंशी मरांडी ने कहा कि गांव के कई लोग आज तक ट्रेन में सफर नहीं कर पाए है। अगर यहां से भी ट्रेन गुजरती तो यहां के लोगों को काफी फायदा होता। स्थानीय शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम विधायक आलोक सोरेन ने कहा कि आजादी के बाद अब तक इस क्षेत्र में ट्रेन आया नहीं है लेकिन लोग अपने अपने तरीके से इसे अभिव्यक्त करते है। कहा कि सोमराज मरांडी ने अच्छा प्रयास किया है, उनकी कला सराहनीय है। हमारे सांसद की भी कोशिश और मांग भी है कि यहां से ट्रेन की एक व्यवस्था हो जो सिउड़ी से रानीश्वर होते हुए नाला रेल मार्ग से कनेक्ट हो। बहरहाल, दुमका में अभी भी कई इलाके ऐसे है जहां अब तक ट्रेन नहीं पहुंच पायी और ट्रेन में सफर करने के लिए लोगों को कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRanajoy Singha
FollowFeb 06, 2026 06:03:410
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 06, 2026 06:03:170
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 06, 2026 06:03:040
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 06, 2026 06:02:560
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 06, 2026 06:02:410
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 06, 2026 06:02:200
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 06, 2026 06:01:590
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 06, 2026 06:01:460
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 06, 2026 06:01:290
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 06, 2026 06:00:510
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 06, 2026 06:00:400
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 06, 2026 06:00:110
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 06, 2026 05:50:360
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 06, 2026 05:50:270
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowFeb 06, 2026 05:50:100
Report