Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन बेहतर, RBI के संकेत स्पष्ट
ARAarti Rai
Feb 06, 2026 05:50:36
Noida, Uttar Pradesh
RBI GOVERNOR PC - POINTERS भारतीय अर्थव्यवस्था का बेहतर प्रदर्शन ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच इकोनॉमी का शानदार प्रदर्शन ग्रोथ की रफ्तार बनी रहेगी MPC के सभी सदस्य दरों में बदलाव के पक्ष में नहीं नियर टर्म में महंगाई, ग्रोथ आउटलुक पॉजिटिव मेटल्स में तेजी से महंगाई में बढ़ोतरी संभव Q1FY27 महंगाई दर 3.9% से बढ़कर 4% का अनुमान FY26 GDP अनुमान 7.3% से बढ़ाकर 7.4% किया Q2FY27 महंगाई दर अनुमान 4% से बढ़ाकर 4.2% आने वाले दिनों में इकोनॉमी की स्थिति बेहतर रहेगी रबी फसलों की बेहतर बुआई से एग्री का प्रदर्शन बेहतर संभव घरेलू मांग में बढ़त जारी रहने से इकोनॉमी को सपोर्ट शहरी मांग में रिकवरी से मजबूती मिलेगी निजी खपत में बढ़ोतरी अगले साल भी बनी रहेगी EU, US ट्रेड डील एक्सपोर्ट को बढ़ावा देंगे Q1FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6.7% से बढ़ाकर 6.9% Q2FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6.8% से बढ़ाकर 7% न्यू GDP सीरीज के कारण FY27 GDP अनुमान टाला कोर महंगाई दर दायरे में रहने की उम्मीद FY26 के लिए महंगाई दर 2% से बढ़ाकर 2.1% Q4FY26 महंगाई दर अनुमान 2.9% से बढ़ाकर 3.2% Q1FY27 महंगाई दर 3.9% से बढ़कर 4% का अनुमान Q2FY27 महंगाई दर अनुमान 4% से बढ़ाकर 4.2% FY26 में CAD के नियंत्रण में रहने की उम्मीद ट्रेड डील से एक्सपोर्ट और निवेश में तेजी आएगी भारत FDI के लिए पसंदीदा देश बना हुआ है 30 जनवरी तक फॉरेक्स रिजर्व $72,380 Cr 2025 में ब्याज दरों में कटौती का ट्रांसमिशन फिलहाल 94% कमर्शियल बैंकों के लेंडिंग रेट में 1.05% की कमी लिक्वीडिटी मैनेजमेंट पर RBI एक्टिव सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी सुनिश्चित करने का प्रयास NBFCs की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बेहतर हाल के महीनों में बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ में बढ़ोतरी ग्राहकों के हितों की सुरक्षा के लिए 3 ड्राफ्ट गाइडलाइन जारी करेंगे मिसलीडिंग, लोन रिकवरी के लिए भी गाइडलाइन जारी करेंगे ग्राहकों को नुकसान से बचाना गाइडलाइन का मकसद MSME के लिए कोलैटरल फ्री लोन की सीमा बढ़ाएंगे MSME के लिए कोलैटरल फ्री लोन सीमा ~10 Lk से बढ़ाकर ~20 Lk बैंक्स भी REITs के लिए लोन दे सकेंगे लीड बैंक डाटा मैनेजमेंट के लिए यूनिफाइड पोर्टल लॉन्च करेंगे डिजिटल पेमेंट सेफ्टी से जुड़े उठाए गए कदमों पर पेपर पब्लिश करेंगे डेरिवेटिव्स के लिए रेगुलेटरी नियम जारी करेंगे कॉरपोरेट बॉन्ड्स के लिए टोटल रिटर्न स्वैप पर फ्रेमवर्क जारी करेंगे
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 06, 2026 07:21:46
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर से एक बेहद चौंकाने वाली और लापरवाही भरी तस्वीर सामने आई है,जहाँ स्कूल की विदाई पार्टी खुशी का नहीं, खतरे का कारण बन गई। पीछले दिनों शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों ने सारी हदें पार कर दीं।रील बनाने के जुनून में छात्र कार और ट्रैक्टर लेकर सीधे शाला परिसर में घुस गए और खतरनाक स्टंट करने लगे।तेज रफ्तार में घूमते वाहनों के बीच अचानक कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन कुछ पल के लिए पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस दौरान प्राचार्य आरके पाण्डे और शिक्षक स्कूल में मौजूद थे,फिर भी किसी ने छात्रों को रोकना जरूरी नहीं समझा।अब इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सवाल यह है कि स्कूल जैसे अनुशासित स्थान में भारी वाहन कैसे पहुंचे?और बच्चों की सुरक्षा पर स्कूल प्रबंधन की यह चुप्पी कितनी जिम्मेदार है?
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Feb 06, 2026 07:21:06
Chowk, Uttar Pradesh:5 मार्च को नेपाल में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे एसएसबी के डीजी संजय सिंघल ने भारत और नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक की और सीमा की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसके अलावा सीमा पर सुरक्षा के लिए एसएसबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए गए. पड़ोसी देश नेपाल में आगामी चुनाव के संवेदनशीलता को देखते हुए भारत नेपाल की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है. एसएसबी के डीजी ने भारत नेपाल सीमा पर पुलिस को एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान मुस्तैद दिख रहे हैं और नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन जाँच और पेट्रोलिंग कर रहे हैं ताकि कोई भी देश विरोधी तत्व नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश न कर सके. डीजी संजय सिंघल ने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता अच्छा है, और नेपाल में आगामी लोकसभा के चुनाव को देखते हुए सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई है, और कड़े इंतजामात के निर्देश दिए गए हैं.
0
comment0
Report
RRRikeshwar Rana
Feb 06, 2026 07:20:43
Dantewada, Chhattisgarh:जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोতवाली पुलिस ने दीगर राज्य की अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बड़ी मात्रा में शराब और तीन वाहनों को जप्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर दंतेवाड़ा बायपास से बालूद जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की गई थी। पुलिस को देखकर तस्कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। मौके से पुलिस ने दो वाहनों से 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी। इसके बाद तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने शराब तस्करी की बात कबूल की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चार और पेटी अवैध शराब बरामद की। इस तरह कुल 49 पेटी अवैध शराब पुलिस ने जप्त की है। साथ ही पिकअप वाहन, इको वैन और एक स्कूटी को भी जप्त किया गया है।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 06, 2026 07:20:09
Jaspur, Uttarakhand:सुल्तानपुरपट्टी क्षेत्रांतर्गत पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। टांडा बंजारा, सुल्तानपुरपट्टी निवासी रजनी पत्नी रधुवीर सैनी द्वारा चौकी सुल्तानपुरपट्टी में सूचना दी गई कि उनके मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा युवक संजय सैनी पुत्र तेजपाल सैनी, निवासी टांडा बादली, थाना टांडा बादली, जनपद रामपुर (उ0प्र0), बीते 2–3 दिनों से रह रहा था, जो आज सुबह से अपने कमरे से बाहर नहीं आया और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुल्तानपुरपट्टी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर पुलिस द्वारा दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा गया कि संजय सैनी बिस्तर पर बेसुध अवस्था में पड़ा था। नब्ज जांचने पर उसकी नब्ज बेहद धीमी पाई गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल सीपीआर दिया गया और बिना समय गंवाए युवक को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को होश आया। होश में आने पर युवक ने बताया कि वह घरेलू कलह से परेशान होकर सुबह चूहे मारने वाली दवा का सेवन कर चुका था। इसके बाद पुलिस द्वारा युवक की मौके पर काउंसलिंग की गई, उसे समझाया-बुझाया गया और भविष्य में ऐसा कदम न उठाने की सख्त हिदायत दी गई। स्थिति सामान्य होने पर युवक को उसके परिचित एवं मकान मालकिन रजनी के साथ सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया। ➡️ उधम सिंह नगर पुलिस की इस त्वरित, मानवीय और सराहनीय कार्रवाई से एक कीमती जान बच सकी, जिसकी क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Feb 06, 2026 07:19:43
Ambala, Haryana:मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव दिख रहा है, जिसका असर फसलों पर सीधे पड़ रहा है. पिछले दिनों तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि से आलू और टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है. आने वाले दिनों में अधिक बारिश की संभावना है, जिससे फसलों को और नुकसान हो सकता है. तापमान बढ़ने से फसलों में बीमारी की संभावना है. कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने किसानों को अपनी फसलों की देखभाल करते रहने और बीमारी की संभावना पर दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी है. हरियाणा में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान की बात कही जा रही है. सरसों की फसल जमीन पर गिर गई है, आलू और टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है. जो किसान पहले हल उठाकर निकल चुके थे वे सुरक्षित रहे; बाकी जो खेत में फसल खड़ी थी और निचले इलाकों में थी, उनमें पानी खड़ा होने से आलू खराब हो गया है. गेहूं में नुकसान कम रहा है, पर निचले इलाकों में थोड़ा नुकसान हुआ; ऊँचे इलाकों में फसल अच्छी है. तापमान बढ़ने से बीमारी की आशंका है; बारिश से गेहूं को फायदा हो सकता है, पर बारिश ज्यादा हो तो नुकसान. कुल मिलाकर किसानों में डर है.एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर जसविंदर सैनी ने कहा कि बारिश और पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना है; गेहूं की फसल अच्छी है अगर ओलावृष्टि न हो. बारिश से फसलों को फायदा होगा पर तापमान बढ़ने से येलो रस बीमारी की संभावना है. अगर ओलावृष्टि ज्यादा होती तो नुकसान होता. पीछे आए तूफान से कुछ नुकसान हुआ. टमाटर की रोपाई अभी शुरू नहीं हुई; जो लोग पहले रोपाई कर चुके थे उन्हें नुकसान हुआ.
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Feb 06, 2026 07:18:54
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में जमीन विवाद के कारण दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। मामला परिहार थाना क्षेत्र के एकडंडी चांद टोला की है जहां महज 12 धुर जमीन के लिए हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला लाठी-डंडों और रोड़ेबाजी तक पहुंच गया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहनाज खातून और तस्लीम के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। झड़प में दोनों पक्षों के युवाओं ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। दोनों पक्षों की ओर से खूब लाठी डंडे चले हैं, इसके बाद जमकर रोड़ेबाजी हुई। इस हिंसक झड़प में पांच महिलाएं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Feb 06, 2026 07:18:21
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top