Back
दुमका गैंगरेप मामला: आठ गिरफ्तार, नाबालिगों सहित दोनों पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म-छेड़खानी
SCSUBIR CHATTERJEE
Oct 06, 2025 04:49:06
Dumka, Jharkhand
झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के रानेश्वर थाना क्षेत्र के एक गाँव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी नाबालिग सहेली के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस eight लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें चार नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में अग्रसारित किया गया, जहाँ चार विधि विरुद्ध बालक होने के कारण निरुद्ध किये गये और बाकी चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। घटना 3 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। पीड़िता नाबालिग लड़की दुर्गा पूजा मेले के बाद घर واپس लौटते समय अपनी सहेली के साथ शौच के लिए गाँव के कैनल की तरफ गईं थीं। कैनल से कुछ दूर एक सुनसान जगह में गाँव के ही आठ लड़के आपस में बातचीत कर रहे थे, जिसमें चार लड़कों द्वारा आवेदिका के साथ छेड़छाड़ कर के सुनसान जगह में बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया, जबकि चार अन्य लड़कों ने आवेदिका की नाबालिग सहेली को पकड़ कर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस दौरान पीड़िता एवं उसकी सहेली द्वारा हुड़हड़ाहट करने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँचे तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। ग्रामीणों की मदद से दोनों पीड़िता अपने घर पहुंचीं। मामले में रानेश्वर थाना में कांड संख्या 38/2025 दिनांक 04-10-2025 को पोक्सो एक्ट 2012 के अंतर्गत धारा 70(2)/ 74/ 62/3 (5) एवं 6/ 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसमें दो लड़कियाँ मेला देखकर घर लौट रही थीं। रास्ते में 8 लोगों द्वारा रोका गया। चार लोगों द्वारा उनके साथ गलत किया गया। मामला में कुल 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। घटना की सत्यापन के बाद सभी प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गयी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMohd Gufran
FollowOct 06, 2025 07:37:030
Report
RRRaju Raj
FollowOct 06, 2025 07:36:550
Report
RRRaju Raj
FollowOct 06, 2025 07:36:450
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 06, 2025 07:36:370
Report
JPJai Pal
FollowOct 06, 2025 07:36:280
Report
JPJai Pal
FollowOct 06, 2025 07:36:190
Report
MSManish Sharma
FollowOct 06, 2025 07:36:080
Report
NLNitin Luthra
FollowOct 06, 2025 07:35:590
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowOct 06, 2025 07:35:150
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 06, 2025 07:34:580
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 06, 2025 07:34:490
Report
APAnand Priyadarshi
FollowOct 06, 2025 07:34:350
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 06, 2025 07:34:000
Report
VTVinit Tyagi
FollowOct 06, 2025 07:33:400
Report