Back
दुमका नगर निकाय चुनाव: मतदान शुरू, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद
SCSUBIR CHATTERJEE
Feb 22, 2026 08:22:42
Dumka, Jharkhand
दुमका नगर निकाय चुनाव को लेकर दुमका जिला प्रशासन ने दुमका नगर परिषद और बासुकीनाथ नगर पंचायत में मतदान कराने के लिए मतदानकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया।दुमका के इंडोर स्टेडियम से प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में मतदान दलों को ईवीएम, जरूरी चुनाव सामग्री और सुरक्षा बलों के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए भेजा गया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी कर्मियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।दुमका उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दुमका नगर परिषद और बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र में कुल मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली और रैंप सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो साथ ही सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखा जा रहा है।उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।यहाँ बता दें कि दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु 18 प्रत्यासी (अनारक्षित) मैदान में है।नगर परिषद दुमका में कुल 42 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19 संवेदनशील, 18 अति संवेदनशील तथा 05 सामान्य मतदान केंद्र हैं।जबकि बासुकीनाथ में बासुकीनाथ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु 6 प्रत्यासी है। महिला आरक्षित श्रेणी के हैं।दुमका नगर परिषद क्षेत्र में कुल 40,739 मतदाता हैं, जिनमें 20,738 पुरुष एवं 20,001 महिला मतदाता शामिल हैं वहीँ बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 14,254 मतदाता हैं, जिनमें 7,127 पुरुष एवं 7,127 महिला मतदाता हैं।नगर पंचायत बासुकीनाथ में कुल 19 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 03 संवेदनशील एवं 16 सामान्य मतदान केंद्र हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 22, 2026 09:49:150
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 22, 2026 09:48:590
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 22, 2026 09:48:280
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 22, 2026 09:47:590
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 22, 2026 09:47:450
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 22, 2026 09:47:320
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 22, 2026 09:47:200
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 22, 2026 09:47:040
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 22, 2026 09:46:510
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 22, 2026 09:46:170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 22, 2026 09:46:03Noida, Uttar Pradesh:Bhajpa –SN singh
Congres–surendra rajput
0
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 22, 2026 09:45:490
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 22, 2026 09:45:160
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 22, 2026 09:38:260
Report