Back
दुमका लूट: 24 घंटे में गिरफ्तार दो अपराधी, सोना-अपाची बरामद
SCSUBIR CHATTERJEE
Feb 04, 2026 05:30:56
Dumka, Jharkhand
दुमका हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ैत गाँव के पास हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो अंतरराज्य अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के पास से लूटी गयी बुलेट मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपराधियों के पास से देसी पिस्टल और दो जिन्दा कारतूस जब्त की है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने जानकारी देते हुए कहा कि 2 फरवरी को करीब हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ैत गाँव के पास से गुजर रहे हंसडीहा गोड्डा रोड में बुलेट में सवार एक व्यक्ति से नीले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों ने ओवरटेक कर अपराधकर्मियों ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर उनकी बुलेट बाइक और सोने की अंगूठी लूट ली और फरार हो गए थे। पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर हंसडीहा थाना कांड संख्या 09/26 के तहत धारा 309(4) 3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुण्डी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना संकलन के आधार पर घटना में संलिप्त दोनों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. साथ ही पहले भी हँसडीहा गोड्डा रोड पर 03 जनवरी को 3 लाख 80 हजार रुपये की लूट की घटना में भी अपनी भूमिका स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो कासीम जिला भागलपुर बिहार और दूसरा मो रुस्तम जिला बांका बिहार के रूप में की गयी है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल सोने की अंगूठी, नीले रंग की अपाची मोटरसाइकिल और 7.65 एमएम का देसी पिस्टल दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।दोनों अपराधी बिहार और झारखंड के अन्य थाना के अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अन्य लूट पाट की अन्य घटनाओं में भी पाकड़ाए अपराधियों से पूछ ताछ कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 10, 2026 12:51:570
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 12:51:460
Report
1
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 10, 2026 12:51:140
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 10, 2026 12:51:000
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 10, 2026 12:50:410
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 10, 2026 12:50:230
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 10, 2026 12:50:030
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 10, 2026 12:49:470
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 10, 2026 12:49:340
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 10, 2026 12:49:030
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 10, 2026 12:48:390
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 10, 2026 12:48:060
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 10, 2026 12:47:270
Report
MPManish Purohit
FollowFeb 10, 2026 12:46:490
Report