Back
Aditya Sahu Attacks Hemant Government Over Jungle Raj and Corruption
SCSUBIR CHATTERJEE
Jan 25, 2026 13:19:42
Dumka, Jharkhand
झारखण्ड बीजेपी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का दुमका में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। दुमका के सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रथ से पहुंचे। कार्यक्रम स्थल में प्रदेश अध्यक्ष का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। बाद में मंच पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनन्दन किया। VO 1 : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने संबोधन में हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासियों के हित में दंभ भरने वाली यह हेमंत सरकार खुद आदिवासियों का शोषण कर रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। राज्य की बहू बेटियों की हो रहे शोषण और अत्याचार से सरकार को कोई मतलब नहीं है। भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार में शामिल लोग खुद की तिजोरी भरने में जुटे हुए है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार के नीतियों एवं शोषण का विरोध करने का आह्वान किया। BYTE : आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद, बीजेपी, झारखण्ड VO 2 : बाद में मीडिया से बात करते हुए आदित्य साहू ने सीएम के विदेश दौरे पर सवाल उठाया। आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड बहुत तेजी से जंगलराज की ओर बढ़ गया है। झारखंड में पूर्व से चल रहे उद्योग - धंधे को मुख्यमंत्री पानी, बिजली और सुरक्षा नहीं दे पा रहे है। सीएम झारखण्ड में उद्योग धंधे लाने नहीं गए है। अगर इस उद्देश्य से विदेश जाते तो राज्य के किसी मंत्री को साथ में ले जाते लेकिन वो किनके साथ गए है यह आपलोग पता कर लीजिए और किस लिए गए है, आप सभी मीडिया के मित्रों को बखूबी पता होगा। कहा कि सीएम सरकारी खजाने से सैर सपाटे के लिए गए है। झारखंड की जनता तबाह हो रही है, तरस रही है और जनता के पैसे से वे लोग सैर सपाटे कर रहे है। टाटा से समझौता क्या विदेश में जाकर करेंगे। टाटा के लोगो को बुलाकर रांची में समझौता करना चाहिए। उनकी मंशा को समझ सकते है। हम वो दिन भी देखेंगे कि वह क्या लेकर आते है। सैर सपाटे के लिए इनलोगों ने सरकार बनाया है। बीते 6 सालों में विकास का एक भी कार्य नहीं हुआ है। विकास कार्य ठप पड़े हुए है। ठेकेदारों को फंड नहीं मिल रहा, छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बहू बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है। BYTE : आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद, बीजेपी, झारखण्ड VO 03:- वहीँ झारखण्ड के हजारीबाग सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हुई हिसंक झड़प मामले में राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सरकार एक समुदाय विशेष को खुश रखने के लिए मार भी रही है और फर्जी मुकदमा भी कर रही है। कहा कि मामले में अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बीजेपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने का काम करेंगे। उसके बाद किसी तरह की घटना और दुर्घटना होगी तो प्रशासन उसके लिए जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि आखिर किसके शह पर एक समाज विशेष के लोग हमला करने का काम कर रहे है। BYTE :-आदित्य साहू प्रदेश अध्यक्ष बिजेपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RIRamawatar Isran
FollowJan 25, 2026 15:00:130
Report
0
Report
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowJan 25, 2026 14:53:130
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 25, 2026 14:51:550
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 25, 2026 14:49:510
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 25, 2026 14:49:350
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 25, 2026 14:48:500
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 25, 2026 14:48:390
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 25, 2026 14:48:120
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowJan 25, 2026 14:47:450
Report
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowJan 25, 2026 14:47:300
Report
ANAJAY NATH
FollowJan 25, 2026 14:47:150
Report