Back
अटल स्मृति दिवस पर अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में सुशासन पर बल दिया
NMNitesh Mishra
Dec 30, 2025 15:54:50
Dhanbad, Jharkhand
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज धनबाद में अटल स्मृति सम्मेलन में शामिल हुईं. उन्होंने अपने संबोधन में कहा पक्ष हो या विपक्ष हर कोई अटल बिहारी वाजपेयी को याद करता है. उनका व्यक्तित्व ऐसी त्रिवेणी था जिसमे राजनीतिक ईमानदारी, साहित्य की संवेदनशीलता और राष्ट्रवाद की भावना का अद्भुत संगम दिखाई देता है.
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में धनबाद के जगजीवन नगर में आयोजित अटल स्मृति दिवस सह सुशासन दिवस सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुईं. यह सम्मेलन अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, राष्ट्रसेवा तथा सुशासन के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित रहा. अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखण्ड अलग प्रदेश अटल बिहारी वाजपेयी की देन है. पक्ष हो विपक्ष अटल बिहारी वाजपेयी सभी में लोकप्रिय थे. उन्होंने भाजपा का नेतृत्व किया और यह पार्टी एक वट वृक्ष की तरह आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. आज उनके संकल्पो को आगे बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं.
मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मिडिया से बातचीत में बताया कि केंद्र सरकार महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य कर रही है. मुद्रा योजना से जोड़कर महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है. कामकाजी महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने 5 हजार करोड़ के बजट से झारखण्ड समेत विभिन्न प्रदेशों में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया है और इसमें कार्य हो भी रहे हैं. झारखण्ड में भी ऐसे 7 हॉस्टल स्वीकृत किये गए हैं. इसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है. इसके अलावे केंद्र सरकार महिलाओं के लिए वन-स्टॉप सेंटर की योजना शुरू की है जिसका उद्देश्य वैसी महिला जोकि घरेलू हिंसा, गलत व्यवहार, पारिवारिक झगड़े, शोषण और कानूनी मुश्किलों जैसे मामलों में परेशान हैं। इस सेंटर में रहकर अपने परेशानियों का निवारण कर पाएंगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowDec 30, 2025 17:36:370
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 30, 2025 17:35:550
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 30, 2025 17:35:350
Report
SASARWAR ALI
FollowDec 30, 2025 17:34:450
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 30, 2025 17:34:210
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 30, 2025 17:33:450
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 30, 2025 17:33:320
Report
PTPawan Tiwari
FollowDec 30, 2025 17:33:030
Report
AAASHISH AMBADE
FollowDec 30, 2025 17:32:460
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 30, 2025 17:31:520
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 30, 2025 17:31:370
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 30, 2025 17:31:050
Report
ASAmit Singh
FollowDec 30, 2025 17:30:050
Report
IAImran Ajij
FollowDec 30, 2025 17:28:240
Report