Back
झरिया उप डाकघर की जर्जर इमारत से बड़ा खतरा, कभी भी हो सकता था बड़ा हादसा
NMNitesh Mishra
Oct 10, 2025 13:11:34
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद जिले के झरिया थाना अंतर्गत झरिया उप डाकघर का पुराना भवन शुक्रवार को तेज आवाज के साथ भरभरा कर गिर गई। मलबे में पोस्ट ऑफिस के खाताधारियों का कागजात दब गया। संयोग रहा कि उप डाकघर में मौजूद कर्मचारी और ग्राहकों को कोई चोट नहीं आई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना को लेकर ग्राहकों में डर व्याप्त। घटना की सूचना पाकर प्रभार पोस्ट मास्टर व डाक निरीक्षक संतोष कुमार घटना स्थल पहुंचे। घटना की पूरी जानकारी पोस्ट मास्टर ओर सुरक्षा पहरी से लिया। डाक निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि निरीक्षण के दौरान देखा कि उप डाकघर का पुराना भवन का काफी जर्जर अवस्था में था। यह बनने लायक भी नहीं है। अगर घटना कार्य के दौरान घटती तो एक बड़ा हादसा घट सकता था। रिपोर्ट बना कर मंडल कार्यालय को दूंगा। दीवारों और छत में बड़ी-बड़ी दरारें स्पष्ट दिखाई दे रही है। इधर एजेंट मनीष कुमार ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को विवश हैं। इसके बावजूद न तो डाक विभाग और न ही स्थानीय प्रशासन ने इस समस्या पर कोई ठोस कदम उठाया है।हर दिन कर्मचारी और उपभोक्ता इस खतरनाक इमारत में प्रवेश करते हैं। दीवारों से प्लास्टर झड़ना, जगह-जगह सीलन और बारिश के दिनों में पानी टपकना यहां सामान्य बात हो गई है। इसके बावजूद संचालन जारी है, जो कर्मचारियों और आम जनता दोनों की सुरक्षा के लिए खतरा है। डाकघर में रोजाना सैकड़ों उपभोक्ता विभिन्न सेवाओं के लिए आते हैं। इनमें वृद्धजन, महिलाएं और छात्र बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति की कई बार विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को जानकारी दी गई है। लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लापरवाही जानबूझकर खतरे को न्योता देने जैसा है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह डाकघर आने वाले दिनों में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Bharkundl, Mau, Uttar Pradesh:"आम आदमी पार्टी का बड़ा कदम!
CJI पर जूता फेंकने की घटना के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा 🏛️
AAP ने कहा — ‘यह सिर्फ जूता नहीं, संविधान और दलित न्यायाधीश के सम्मान पर हमला है।’ ⚖️
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 10, 2025 16:04:130
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 10, 2025 16:04:04Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KARWA CHAUTH 2025; DELHI CM REKHA GUPTA PERFORMS KARWA CHAUTH RITUAL AS MOON APPEARS VISUALS
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 10, 2025 16:03:530
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowOct 10, 2025 16:03:390
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 10, 2025 16:03:250
Report
PKPravesh Kumar
FollowOct 10, 2025 16:02:550
Report
ASAJEET SINGH
FollowOct 10, 2025 16:02:390
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 10, 2025 16:02:190
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowOct 10, 2025 16:02:070
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowOct 10, 2025 16:01:590
Report
0
Report
MPMahesh Pareek
FollowOct 10, 2025 16:01:320
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 10, 2025 16:01:130
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 10, 2025 16:01:010
Report