Back
धनबाद में ED ने फिर छापेमारी, कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी
NMNitesh Mishra
Dec 12, 2025 08:36:22
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह धनबाद में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए धनसार मनोज अग्रवाल और बरवाअड्डा स्थित डेको के प्रबंधक ए एन झा आवास और कार्यालय पर छापेमारी जारी है वही कार्रवाई सुबह करीब 7:30 बजे शुरू हुई, जब ईडी की टीम एक साथ सभी जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ धनसार और भेलाटांड स्थित दोनों जगहों पर पहुंचीं। सुरक्षा बलों ने आवास और कार्यालय को घेर लिया है, जबकि ईडी की टीम भीतर जाकर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम दोनों स्थानों में वित्तीय लेन-देन, कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डेटा की जांच में जुटी हुई है। संभावना है कि टीम आज पूरे दिन छापेमारी जारी रखेगी। गौरतलब है कि पिछले माह भी ईडी ने धनबाद में लगभग 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस अभियान के दौरान कोयला कारोबारी अनिल गोयल और लालबाबू सिंह के आवास एवं कार्यालयों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किए गए थे। वही यह एक महीने के भीतर ईडी की दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसे कोयला कारोबार में संभावित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है, जबकि ईडी अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से अभी किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। investigation पूरी होने तक मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर करवाई जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report
0
Report