Dhanbad - पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और विधायक राज सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और मांग की कि आतंकवादियों और पाकिस्तान को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और अपना आक्रोश व्यक्त किया। सांसद और विधायक ने कहा कि आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में उबाल है और इस हमले का जवाब आतंकी और पाकिस्तान को मिलना चाहिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|