Back
धनबाद बरवाअड्डा नेशनल हाईवे पर पिकअप वैन दुर्घटना: एक की मौत, तीन घायल
NMNitesh Mishra
Feb 17, 2026 07:35:46
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर किया शोरूम के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।जानकारी के अनुसार, सासाराम से मछली अनलोड कर वापस कोलकाता लौट रही बंगाल नंबर की पिकअप वैन (डब्ल्यू बी 23एम-8702) ने सड़क किनारे खड़े 12 चक्का ट्रक (बीआर28जिए-7127) के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप वैन में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बरवाअड्डा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने आमिर नामक एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। जहां दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।पिकअप चालक ने बताया कि वे लोग सासाराम से मछली उतार कर अपने घर कोलकाता लौट रहे थे। बरवाअड्डा के पास नेशनल हाईवे पर एक 12 चक्का ट्रक खड़ा था, लेकिन उसमें पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी। जिस कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया और पिकअप वैन ट्रक के पीछे जा टकराई। चालक ने यह भी बताया कि हादसे के समय पिकअप में चार लोग सवार थे, जिसमें से एक सुरक्षित है, तीन घायल हुए और उनमें से एक की मौत हो गई। हादसे में पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वाहन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बरवाअड्डा थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक और घायल सभी कोलकाता के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MJManoj Jain
FollowFeb 17, 2026 09:16:080
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 17, 2026 09:15:510
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 17, 2026 09:15:390
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 17, 2026 09:15:260
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 09:15:170
Report
जौनपुर पुलिस लाइंस में बम होने की सूचना के बाद एलर्ट हुई जौनपुर,एसपी जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने क्या
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowFeb 17, 2026 09:07:38Patna, Bihar:بنگلورو میں فرانس ریاستا ASں-پریمن Modi मुलाकات، دفاع minister बैठक، AI सम्मेलन پر Bihar रिएक्शन
0
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 17, 2026 09:07:200
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 09:07:030
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 17, 2026 09:06:430
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 17, 2026 09:06:320
Report
RBRAMESH BALI
FollowFeb 17, 2026 09:06:170
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 17, 2026 09:06:080
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 17, 2026 09:05:320
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 17, 2026 09:05:230
Report