Back
धनबाद के बरमसिया ओवरब्रिज की दीवार कमजोर, लोगों में भय; मरम्मत की मांग तेज
NMNitesh Mishra
Oct 09, 2025 05:35:49
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद रेलवे स्टेशन से महज एक-दो किलोमीटर की दूरी पर बना बरमसिया ओवरब्रिज इन दिनों खतरे का संकेत दे रहा है। पुल की बुनियादी दीवार कमजोर हो चुकी है और उसका गार्डवाल धीरे-धीरे धंस रहा है। बारिश के बाद हालात और भी खराब हो गए हैं। स्थानीय लोग हादसे की आशंका से डरे हुए है। पुल जल्द निर्माण कराने की माँग स्थानिय कर रहे। पुल निर्माण जल्द शुरू नही करने पर आंदोलन की ही चेतावनी स्थानीय दे रहे। वही जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है। जबकि प्रशासन और रेलवे दोनों ही अब तक बेखबर नजर आ रहे हैं। बीते दिनों मरम्मत के लिए लगाए गए सैंड बैग (बालू भरे बोरे) बारिश के कारण धीरे-धीरे बह गए हैं, जिससे दीवार का निचला हिस्सा खोखला हो गया है। रात के अंधेरे में कुछ भारी वाहन ओवरब्रिज से गुजरने लगे हैं, जिसके कारण एप्रोच रोड धंस गई और एक बड़ा गड्ढा बन गया है। पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों और आसपास के लोगों में भय का माहौल है। हर दिन बढ़ते दरारें हादसे की चेतावनी दे रही हैं। वर्ष 2004 में बने इस पुल की अब तक कोई तकनीकी जांच नहीं हुई है। 21 साल पुराने इस स्ट्रक्चर की क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय समाजसेवी दिलीप सिंह अपने अन्य स्थानीय के साथ पुल की स्थिति को देख आश्चर्य हुए। वही समाजसेवी दिलीप सिंह ने कहा बरमसिया पुल का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। पुल का मरम्मती ठोस तरीके से जल्द रेलवे या जिला प्रशासन को करानी चाहिए। अगर क्षतिग्रस्त पुल का मरम्मती शुरू नही किया गया तो आंदोलन करेंगे। जनप्रतिनिधि मामले में चुप्पी साधे हुए है। वही पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता ने कहा कि पुल का पिलर क्षतिग्रस्त हुआ है। रेलवे से इसे लेकर बात हुई है। 1 करोड़ 47 लाख से पुल को ठीक किया जाएगा। रेलवे इसे ठीक करेगी। 40 लाख पहली किस्त रेलवे को दिया गया है। रेलवे अधिकारी से कार्य शुरू करने का आग्रह किया गया है। शेष राशि भी जल्द भेज दिया जायेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 09, 2025 08:05:47Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर करवा चौथ पर प्रदेश में किन परंपराओं के बारे में जानकारी है इसके बारे में बाइट
2
Report
RSRahul shukla
FollowOct 09, 2025 08:05:350
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowOct 09, 2025 08:05:230
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 09, 2025 08:05:040
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 09, 2025 08:04:480
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 09, 2025 08:04:310
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 09, 2025 08:04:210
Report
AKAshwani Kumar
FollowOct 09, 2025 08:04:060
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 09, 2025 08:03:150
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowOct 09, 2025 08:03:020
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowOct 09, 2025 08:02:460
Report
RSRavi sharma
FollowOct 09, 2025 08:02:380
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 09, 2025 08:02:240
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowOct 09, 2025 08:02:120
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowOct 09, 2025 08:01:570
Report