Back
252 साल पुराने तेलीपाड़ा काली मंदिर में काली पूजा का भव्य पंडाल, भक्तों की भीड़ उमड़ी
NMNitesh Mishra
Oct 21, 2025 09:50:47
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के ऐतिहासिक 252 वर्ष पुराने तेलीपाड़ा काली मंदिर का इतिहास और मंदिर की स्थापना की कहानी जितनी रोचक है, उतना ही रोचक इस मंदिर की परंपरा भी है। जहां हर वर्ष काली पूजा पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त हिस्सा लेने मंदिर पहुंचते है। इस मंदिर की स्थापना की कहानी शुरू होती है आज से 252 साल पहले। कहते हैं, तेलीपाड़ा निवासी मगन महतो के स्वप्न में माँ काली ने दर्शन देकर यहाँ मंदिर स्थापित करने को कहा। जिसके बाद यहां माँ काली की प्रतिमा रख कर यहाँ पूजा अर्चना शुरू की गई। इसके 4 साल बाद यहां एक छोटा मंदिर का निर्माण किया गया। वहीं, वर्ष 1987 में भक्तों द्वारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार करते हुए यहाँ एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। जहाँ हर साल काली पूजा के दिन विशेष पूजा पंडाल का निर्माण किया जाता है। जिसमें हजरों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। काली पूजा के दिन अमावस्या में यहाँ विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। जिसमे सैकड़ो की संख्या में बकरों की बलि दी जाती है। इसके साथ ही यहाँ आने वाले भक्तों के लिए प्रसाद के रूप में खचडी और खीर का भी वितरण पूजा कमिटी के द्वारा किया जाता है। कहते हैं इस मंदिर में मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। इसलिए दूरदराज से यहाँ भक्त मन्नत मांगने के लिए जुटते हैं। वहीं इस बार काली पूजा पर यहां शमशान घाट की थीम पर पंडाल बनाया गया है। जिसमे भूत प्रेत आदि को दर्शाया गया है।
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMArkodeepto Mukherjee
FollowOct 21, 2025 18:32:420
Report
ASArvind Singh
FollowOct 21, 2025 18:32:210
Report
AMALI MUKTA
FollowOct 21, 2025 18:31:510
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 21, 2025 18:31:360
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowOct 21, 2025 18:31:030
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 21, 2025 18:30:470
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 21, 2025 18:30:340
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 21, 2025 18:16:086
Report
ASArvind Singh
FollowOct 21, 2025 18:15:562
Report
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 21, 2025 18:02:134
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowOct 21, 2025 18:01:560
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 21, 2025 18:01:420
Report