icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
825401
DPDharmendra Pathak16 Mar 2026, 03:19 am

इटखोरी में झाड़ियों से नवजात शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच जारी

Chatra, Jharkhand:इटखोरी में झाड़ियों में मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी —जांच में जुटी पुलिस चतरा : इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज उपस्वास्थ्य केंद्र से करीब 200 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जानकारी के अनुसार सुबह एक स्थानीय महिला की नजर झाड़ियों के पास पड़े नवजात के शव पर पड़ी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात के शरीर से नाल भी जुड़ी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि जन्म के तुरंत बाद ही किसी ने उसे वहां लाकर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही इटখोरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को यहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। इस घटना ने समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या आज भी नवजातों की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है कि उन्हें जन्म लेते ही यूं मरने के लिए छोड़ दिया जाए? ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। बाइट 1 : प्रत्यक्षदर्शी महिला。 बाइट 2 : एएसआई इटखोरी थाना。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बारगढ़ के RMसी संपादक पर यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Sambalpur, Odisha:പୁଣି ଜଣେ ସରକାରୀ ବାବୁଙ୍କ ନାଁରେ ଆସିଲା ଯୌନ କେଳେଙ୍କାରୀର ଅଭିଯୋଗ। ବରଗଡ଼ ଜିଲା ଅତାବିରା ଆରଏମସି ସମ୍ପାଦକ ଶଶାଙ୍କ ଶେଖର ସାହାଣି ନିଜ ଅଫିସରେ କାର୍ଯ୍ୟରତ ଜଣେ ଅସ୍ଥାୟୀ ମହିଳା କର୍ମଚାରୀଙ୍କୁ ସ୍ଥାୟୀ ଚାକିରି କରାଇ ଦେବା ନାଁରେ ଯୌନ ସୁଖ ଚାହୁଁଥିଲେ ବୋଲି ହୋଇଛି ସାଂଘାତିକ ଅଭିଯୋଗ l ସେହିପରି ତାଙ୍କ ତଳସ୍ତରର କର୍ମଚାରୀଙ୍କୁ ଜାତିଆଣ ଆକ୍ଷେପ କରି ଅଶ୍ଳୀଳ ଭାଷାରେ ଗାଳି ଗୁଲଜ କରିଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି ଅତାବିରା ଥାନାରେ। ଏନେଇ ଅତାବିରା ଥାନା ପୋଲିସ ମାମଲା ରୁଜୁ କରିବା ସହ ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରିଛି lରେଗୁଲାର ଚାକିରି କରାଇ ଦେବା ନାଁରେ ଶାରୀରିକ ସୁଖ ଖୋଜୁଥିଲେ ସମ୍ପାଦକ ଶଶାଙ୍କ ବାବୁ l ହେଲେ ଥାନାରେ ପହଞ୍ଚିଗଲା ମାମଲା। ଏବେ ଅଡୁଆରେ ଅତାବିରା ଆରଏମସି ସମ୍ପାଦକ ଶଶାଙ୍କ ଶେଖର ସାହାଣୀ। ଏନେଇ ଅତାବିରା ଥାନାରେ ଯୁବତୀ ଜଣକ ଲିଖିତ ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି। ଯୁବତୀଙ୍କ ଅଭିଯୋଗକୁ ର୍ଭିତ୍ତि କରି ଅତାବିରା ଥାନା କେଶ ନମ୍ବର ୧୫୮/୨୦୨୬ ରେ ଏକ ମାମଲା ରୁଜୁ କରି ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରିଛି। ଗୋଡ଼ଭଗା ମାର୍କେଟ ଇନଚାର୍ଜ ଲିଙ୍ଗରାଜ ସୁନା ଓ ଆରଏମସି କର୍ମଚାରୀ ଭରତ ବାରିକ ସମ୍ପାଦକ ଶଶାଙ୍କଙ୍କ ବିରୋଧରେ ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି l THନାରେ ମାମଲା ରୁଜୁ ହୋଇଯାଇଛି ଓ ପୋଲିସ ଏହା ଉପରେ ତଦନ୍ତ ଜାରି ରଖିଥିବା କହିଛନ୍ତି Bargerda SDPO।
0
0
Report

पिदारी अभयचन्द में नए आंगनबाड़ी केंद्र की शुरुआत, बच्चों और माताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। ब्लॉक बहेड़ी के ग्राम पिदारी अभयचन्द में शनिवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बहेड़ी ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी और शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया और इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। इस मौके पर अमरिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखते हैं। यहां बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलती हैं, जिससे उनका बेहतर भविष्य तैयार होता है। उन्होंने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। वहीं, भूपेंद्र कुर्मी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्ता बताते हुए कहा कि यह केंद्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। गांव में केंद्र खुलने से छोटे बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी, जिससे कुपोषण में कमी आने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता ने ग्रामीणों को केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां बच्चों को पोषाहार, टीकाकरण और प्री-स्कूल शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश सिंह, खजान सिंह, डॉक्टर जितेंद्र पाल, महेंद्र सिंह, पंचायत सहायक सुधा, प्रधानाध्यापक विवेक सिंह, रागिनी पाल, महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा में आंधी-तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त, टंकी गिरने से मजदूर की मौत

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में शनिवार शाम अचानक तेज आंधी - तूफान और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया . मौसम बदलते ही तेज हवा और आंधी से जिले के अलग अलग जगह पर कही पेड़ गिर गए तो कही हाथ ठेले पलट गए .जिससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई और शहर में पानी सप्लाई भी ठप पड़ गई जिससे लोगों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा .इसी दौरान शहर में एक दर्दनाक हादसा भी सामने आया जहां एक मजदूर की 1000 लीटर की पानी की टंकी गिरने से मौत हो गई. कुंडीपुरा पुलिस के मुताबिक शनिचरा बाजार स्थित डॉ बिंद्रा के अस्पताल की छत पर रखी पानी की टंकी तेज हवाओं के कारण नीचे काम कर रहे मजदूर के ऊपर गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई . मृतक की पहचान आशीष यादव के रूप में हुई है .मौसम विभाग की माने तो 2 से 3 दिन ऐसे ही मौसम के मिजाज बने रहने की आशंका है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top