Back
छह दशक बाद मुस्लिम प्रत्याशी अताउर रहमान बनें चतरा नगर परिषद अध्यक्ष
DPDharmendra Pathak
Feb 28, 2026 03:18:06
Chatra, Jharkhand
छः दशक के बाद चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर मुस्लिम प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। अताउर रहमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमन कुमार को करीब 1492 वोटों के अंतर से पराजित किया। अताउर रहमान के पक्ष में 6111 तथा अमन कुमार को 4619 वोट मिले हैं। इस प्रकार 1492 वोटों के अंतर से अताउर रहमान निर्वाचित हुए। जबकि तीसरे स्थान पर राजेश कुमार रहे। राजेश कुमार को 3844 मत प्राप्त हुए, जबकि अन्य प्रत्याशियों का जमानत जब्त हो गया। निर्वाचित नगर अध्यक्ष अताउर रहमान ने जीत का श्रेय चतरा नगर की जनता को देते हुए कहा कि आपका बेटा हूं, भाई हूँ आपके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। शहर का चहुंमुखी विकास करूंगा। आपको बता दें कि नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे। जिन्हें शहर के करीब 36 हजार वोटरों में से 24,978 वोटरों ने मतदान किया। मतगणना को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही लोगों में काफी उत्सुकता थी। चतरा महाविद्यालय स्थित गणना केंद्र में सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया था। साथ ही साथ शहर के संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। पहले चरण के गणना में अमन कुमार यादव बढ़त बनाए थे। लेकिन दूसरे और तीसरे चरण में अताउर रहमान ने निर्णायक बढ़त ले ली।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 04:48:180
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 28, 2026 04:48:040
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 04:47:510
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 28, 2026 04:47:130
Report
NGNakibUddin gazi
FollowFeb 28, 2026 04:47:030
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 28, 2026 04:46:540
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 28, 2026 04:46:350
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 28, 2026 04:46:220
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 28, 2026 04:46:120
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 28, 2026 04:45:120
Report
SGSatpal Garg
FollowFeb 28, 2026 04:36:180
Report
MKMANISH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 04:36:030
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 28, 2026 04:35:260
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 04:35:000
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 28, 2026 04:33:540
Report
