Back
चतरा के मनगडा गांव में जमीन विवाद पर दो परिवारों के बीच हमला, कई घायल
DPDharmendra Pathak
Nov 03, 2025 04:45:52
Chatra, Jharkhand
चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनगडा गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया है। आपसी जमीन विवाद को लेकर आज सुबह दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक परिवार के कई सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मनगडा गांव निवासी तुलसी यादव, उनकी पत्नी रेनू देवी, उनके पिता, पुत्र और पुत्री को बेरहमी से पीटा गया है। सदर अस्पताल में इलाजरत तुलसी यादव के पुत्र ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे उनके गांव के ही रामस्वरूप यादव, जोधी यादव, चांदो देवी (तीनों पिता स्व. केतु यादव), रंजन यादव, जमुना देवी, रीना देवी समेत अन्य लोगों ने अचानक उनके घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि जब तक वे कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल तुलसी यादव को प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक, इस जानलेवा हमले के संबंध में स्थानीय थाना राजपुर में मामला दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस से जल्द से जल्द प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHemang Barua
FollowNov 03, 2025 12:38:04Noida, Uttar Pradesh:भाजपा ने ढूंढा आपदा में अवसर | प्रदूषण कम करने के बहाने पार्किंग शुल्क दुगना | ठेकेदारों को मालामाल करने का बड़ा घोटाला | प्रेसवार्ता
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowNov 03, 2025 12:37:430
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowNov 03, 2025 12:37:150
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowNov 03, 2025 12:37:020
Report
RSRahul shukla
FollowNov 03, 2025 12:36:460
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 03, 2025 12:36:32Gonda, Uttar Pradesh:अगली खबर गोंडा से है...यहां पैसे के लेनदेन के विवाद में दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट की
मारपीट वाला ये वीडियो 1 महीना पुराला है जिसे दबंगों ने अब अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 03, 2025 12:36:190
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 03, 2025 12:36:090
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowNov 03, 2025 12:35:450
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowNov 03, 2025 12:35:350
Report
NPNavratan Prajapat
FollowNov 03, 2025 12:35:260
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowNov 03, 2025 12:35:120
Report
SKSumit Kumar
FollowNov 03, 2025 12:34:590
Report
ASAkash Sharma
FollowNov 03, 2025 12:34:460
Report