Back
चतरा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति-ससुराल पर आरोप
DPDharmendra Pathak
Nov 10, 2025 05:01:14
Chatra, Jharkhand
चतरा में दहेज को लेकर विवाहिता की कर दी गई हत्या, माँ ने लगाई न्याय की गुहार
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के सजना मोहल्ले में एक महिला शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया। इस मामले में मृतका की माँ ने बेटी की हत्या के लिए दामाद और ससुराल पक्ष के सदस्यों को दोषी ठहराया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि मेरी बेटी पूजा की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाकर हत्या के साक्ष्य को छुपाने का प्रयास किया गया है। बताते चलें कि पूजा सदर थाना क्षेत्र के सेहदा गाँव की रहने वाली थी। जिसकी शादी वर्ष 2021 में हिन्दू रीति रिवाज के साथ जोरी गाँव निवासी मनोज विश्वकर्मा के पुत्र गोलू विश्वकर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से गोलू का पूरा परिवार सदर थाना क्षेत्र के सजना मोहल्ले में रह रहा था। इसी बीच पूजा के ससुराल वालों के द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी। दहेज नहीं देने पर उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई और उसपर गर्म पानी भी डालकर मारने का प्रयास किया गया। इसी बीच आज उन्हें गांव के ही अन्य ग्रामीणों के द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि उसकी बेटी की मौत फांसी लगा लेने से हो गई। सूचना पाकर लड़की के अन्य परिजन आनन फानन में सदर अस्पताल चतरा पहुंचे। और सदर थाना में आवेदन देकर हत्या के मामले में मृतका के पति गोलू विश्वकर्मा, ससुर, सास देवर, और भतीजा पर दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने और दहेज नहीं देने पर उसको जान से मार देने का आरोप लगाया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल चतरा पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुवे पोस्टमार्टम के किये भेज दिया। वहीं सदर थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 12, 2026 09:35:360
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 12, 2026 09:35:110
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 12, 2026 09:34:460
Report
ASAmit Singh
FollowMar 12, 2026 09:34:350
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowMar 12, 2026 09:34:190
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 12, 2026 09:33:420
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 09:33:210
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 12, 2026 09:33:060
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 12, 2026 09:32:420
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 12, 2026 09:32:260
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 12, 2026 09:31:410
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 12, 2026 09:31:310
Report
PVPankaj Verma
FollowMar 12, 2026 09:31:130
Report
MJManoj Jain
FollowMar 12, 2026 09:30:560
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 12, 2026 09:30:420
Report