Back
चतरा में कोयला वाहनों की रफ्तार मौत बन गई: 114 जानें, 71 घायल
DPDharmendra Pathak
Dec 17, 2025 04:30:55
Chatra, Jharkhand
चतरा की सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे कोलवाहन, साल भर में गई 114 लोगों की जान
चतरा जिले की सड़कें इन दिनों सुरक्षित नहीं बल्कि जानलेवा बनती जा रही हैं। खासकर कोयला ढोने वाले भारी वाहन काल बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जनवरी से दिसंबर तक जिले में 129 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 114 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 71 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह आंकड़े जिले में सड़क सुरक्षा की भयावह स्थिति को उजागर करते हैं।सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले अधिकतर लोग गरीब और मध्यम वर्ग के हैं। कई परिवारों के घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य इस तरह की दुर्घटनाओं का शिकार हो चुका है, जिससे उनके परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। वहीं, घायलों में से कई की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। कुछ घायलों को अब तक होश नहीं आया है, जबकि कई लोग स्थायी रूप से अपाहिज़ हो चुके हैं।
जिले की मुख्य सड़कों और ग्रामीण मार्गों पर कोयला लदे भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आम बात हो गई है। ओवरलोडिंग, तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाना और रात में बिना पर्याप्त लाइट के परिचालन दुर्घटनाओं को लगातार न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोल वाहनों की आवाजाही के समय सड़क पर चलना भी जोखिम भरा हो गया है।
सड़क सुरक्षा नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। बिना हेलमेट बाइक चलाना आम बात हो गई है। दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन सवारी देखी जा रही है। नाबालिग बच्चे न सिर्फ बाइक बल्कि चारपहिया और भारी वाहनों तक का संचालन कर रहे हैं। सीट बेल्ट, ओवरस्पीड और मोबाइल फोन का इस्तेमाल जैसे नियमों की भी अनदेखी हो रही है।
इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ईश्वरी यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से उन अभिभावकों से अपील की है जो अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने देते हैं कि वे ऐसी गलती न करें, क्योंकि यह बच्चों के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा है।
हालांकि प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे में विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों का मानना है कि सख्त कार्रवाई के साथ साथ जनजागरूकता अभियान भी जरूरी है। जब तक लोग स्वयं नियमों का पालन नहीं करेंगे, तब तक सड़क हादसों पर लगाम लगाना मुश्किल होगा।
Bाइट : ईश्वरी यादव, डीटीओ, चतरा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HSHITESH SHARMA
FollowDec 17, 2025 06:01:590
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 17, 2025 06:01:420
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowDec 17, 2025 06:01:270
Report
TCTanya chugh
FollowDec 17, 2025 06:01:110
Report
DRDivya Rani
FollowDec 17, 2025 06:00:490
Report
AKAshwani Kumar
FollowDec 17, 2025 06:00:360
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 17, 2025 05:50:190
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 17, 2025 05:50:060
Report
JPJai Pal
FollowDec 17, 2025 05:49:480
Report
SKSumit Kumar
FollowDec 17, 2025 05:49:330
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 17, 2025 05:49:110
Report
APAshwini Pandey
FollowDec 17, 2025 05:48:530
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 17, 2025 05:48:330
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 17, 2025 05:48:020
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowDec 17, 2025 05:47:080
Report