Back
सीआईडी आईजी ने विनष्टीकरण और साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात की
DPDharmendra Pathak
Nov 19, 2025 11:50:59
Chatra, Jharkhand
सीआईडी आईजी पहुंचे चतरा, अधिकारियों के साथ बैठक कर अफीम विनष्टीकरण का दिया निर्देश
चतरा : सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज बुधवार को चतरा पहुंचें। उनके साथ बोकारो असीजी सुनील भाष्कर भी थे। दोनों अधिकारियों ने चतरा एवं हज़ारीबाग के डीसी, एसपी, एसडीपीओ ओर थाना प्रभारियों के बैठक की। इस दौरान
सीआईडी आईजी ने कहा कि अवैध अफीम की खेती को पूरी तरह समाप्त करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कड़ाई से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैठक में जिले में चल रहे विनष्टीकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही पिछले वर्षों के मामलों की भी जांच-पड़ताल कर आगे की रणनीति तय की गई। आईजी ने कहा कि पिछले वर्ष चतरा जिले से नवंबर महीने में ही बड़े स्तर पर विनष्टीकरण की शुरुआत की गई थी, जिसके अंतर्गत 27 हजार एकड़ में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया था। इस वर्ष भी अभियान का शुभारंभ हो चुका है और उसी व्यवस्थित तरीके से खेतों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफीम की खेती या इससे जुड़े किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नारकोटिक्स मामलों को लेकर सरकार अत्यधिक गंभीर है। इसी कड़ी में चतरा जिले में एक व्यक्ति की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है, जबकि सात से आठ अन्य संदिग्धों की संपत्ति चिन्हित की जा रही है। आईजी ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में शामिल सफेदपोश लोगों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में साइबर सुरक्षा और साइबर फ्रॉड को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। आईजी ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस द्वारा विकसित साइबर एप को देशभर की पुलिस उपयोग कर रही है, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिल रही है।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अफीम खेती के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ साइबर अपराध पर भी कड़ी नजर रखी जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में गश्ती बढ़ाई जाए और ग्रामीणों को अवैध खेती के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में चतरा और हजारीबाग पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में उपायुक्त कीर्तिश्री जी, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, एसपी हजारीबाग अंजनी अंजन, दोनों जिलों के एसडीपीओ तथा सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।
108
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPritesh Sharda
FollowNov 19, 2025 13:06:360
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowNov 19, 2025 13:06:130
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowNov 19, 2025 13:05:300
Report
MTMD. TARIQ
FollowNov 19, 2025 13:05:150
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowNov 19, 2025 13:05:010
Report
DSDeepesh shah
FollowNov 19, 2025 13:04:430
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 19, 2025 13:04:240
Report
VVvirendra vasinde
FollowNov 19, 2025 13:04:090
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 19, 2025 13:03:530
Report
KYKaniram yadav
FollowNov 19, 2025 13:03:230
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 19, 2025 13:02:330
Report
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowNov 19, 2025 13:01:430
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 19, 2025 13:01:320
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 19, 2025 13:01:220
Report