Back
चतरा के सदर अस्पताल में एम्बुलेंस व्यवस्था लचर, मरीजों की जान खतरे में
DPDharmendra Pathak
Nov 22, 2025 02:46:16
Chatra, Jharkhand
चतरा: सदर अस्पताल में एम्बुलेंस की लचर व्यवस्था से मरीज परेशान हैं। समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने औऱ एम्बुलेंस रहने के बाद भी एम्बुलेंस चालकों की मनमानी से मरीजों की जान कई बार खतरे में पड़ती देखी गई है। कई मरीजों को यहां से रेफर किये जाने के बाद भी समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण उनकी जान भी चली गई है। कुछ ऐसी ही मिली शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीसी कृतिश्री जी ने डीडीसी अमरेंद्र प्रताप सिन्हा, एसडीओ सिमरिया सन्नी राज और चतरा एसडीओ जहूर आलम को शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने एम्बुलेंस की समस्या से अवगत होते हुए एम्बुलेंस चालकों को कई दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने वार्ड में भर्ती मरीजों से भेंटकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। और उन्हें दिए जाने वाले खाना नाश्ता आदि की गुणवत्ता की जांच करते हुए ड्यूटी पर उपस्थित एएनएम और जीएनएम को साफ सफाई से संबन्धित बनाये गए चार्ट का पालन करने का निर्देश दिया। इसके अलावे अधिकारियों ने प्रसव कक्ष पहुंचकर पंजियों की जांच बारीकी से की। और उपस्थित प्रभारी डीएस डॉ आशीष कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि रंजन, डॉ अज़हर चिकित्सको को कई दिशा निर्देश दिए।
248
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PGPARAS GOYAL
FollowNov 22, 2025 03:31:290
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowNov 22, 2025 03:30:540
Report
AKAMAR KANE
FollowNov 22, 2025 03:30:350
Report
64
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 22, 2025 03:17:2082
Report
STSharad Tak
FollowNov 22, 2025 03:17:0275
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowNov 22, 2025 03:16:18175
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 22, 2025 03:16:05125
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowNov 22, 2025 03:15:55172
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 22, 2025 03:15:44126
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 22, 2025 03:15:33136
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 22, 2025 03:15:24124
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 22, 2025 03:15:12129
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 22, 2025 03:02:3563
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 22, 2025 03:02:14169
Report