Back
18 वर्षीय अभिषेक सिंह की लाश खून से लथपथ, दोस्त फरार, हत्या की आशंका
DPDharmendra Pathak
Jan 23, 2026 02:47:35
Chatra, Jharkhand
खून से लथपथ मिला 18 वर्षीय युवक का शव, दोस्त फरार, हत्या की आशंका
चतरा : सदर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लेम खरिक गांव के एक मैदान में गुरुवार की देर शाम को 18 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पेलतौल गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ निर्भय के रूप में हुई है。
परिजनों के अनुसार, बुधवार की शाम निर्भय अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार की शाम लेम खरिक गांव के मैदान में उसका शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
Dua: दोस्त पर गहराया शक, घटना के बाद से फरार इस पूरे मामले में सबसे संदिग्ध कड़ी निर्भय के साथ निकले युवक को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसके साथ नवडीहा गांव निवासी गोलू कुमार (पिता—आशीष सिंह) मौजूद था। घटना के बाद से गोलू कुमार फरार है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों का सीधा आरोप है कि निर्भय की हत्या में उसी का हाथ हो सकता है। खून से लथपथ शव और साथी का अचानक गायब हो जाना किसी गहरी साजिश या आपसी विवाद की ओर इशारा कर रहा है。
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। रात्रि गश्ती दल ने शव को कब्जे में लेकर चतरा सदर अस्पताल भेजा, जहां कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बाइट 1 : राजकुमार सिंह,पड़ोसी
बाइट 2 : समुंदर सिंह, मृतक का जीजा
बाइट 3 : बिनेश्वर सिंह, ग्रामीण
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SNShashi Nair
FollowJan 23, 2026 04:04:31Hisar, Haryana:हिसार में बदला मौसम HAU की भविष्यवाणी: हरियाणा में 25 जनवरी तक बदलेगा मौसम, कुरुक्षेत्र-पंचकूला बेल्ट पर ओलावृष्टि का साया
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 23, 2026 04:03:120
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 23, 2026 04:02:240
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 23, 2026 04:02:090
Report
KKKARAN KHURANA
FollowJan 23, 2026 04:01:490
Report
OSONKAR SINGH
FollowJan 23, 2026 04:01:320
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 23, 2026 04:01:080
Report
ACAshish Chauhan
FollowJan 23, 2026 04:00:550
Report
ACAshish Chauhan
FollowJan 23, 2026 04:00:360
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 23, 2026 04:00:170
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowJan 23, 2026 03:49:160
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowJan 23, 2026 03:48:590
Report
AKAshok Kumar1
FollowJan 23, 2026 03:48:260
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 23, 2026 03:48:150
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 23, 2026 03:47:590
Report