Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bokaro827004

बोकारो स्टील प्लांट से दो अजगर रेस्क्यू, जंगल में छोड़े गए खतरनाक साँप

MMMRITYUNJAI MISHRA
Nov 03, 2025 04:32:35
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो स्टील प्लांट में निकले दो अजगर जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर जंगल में छोड़ा गया। दरअसल बोकारो में इन दिनों लगातार सांप निकल रहा है जिसमें रसल वाइपर जैसे खतरनाक जहरीला सांप भी है। रेस्क्यू करने वाले टिम एमपी पांडे सहित अन्य लोगों ने कई सांप का रेस्क्यू किया जिसमें 8 फिट का अजगर समेत जहरीले रसल वाइपर समेत अन्य सांपों का रेस्क्यू किया गया। इसमें बोकारो स्टील प्लांट सहित सेक्टर 6 और सेक्टर 4 से करीब 8 सांपों का रेस्क्यू किया गया और वन विभाग को सौंप दिया गया जहां सभी को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRaj Kumar Bhati
Nov 03, 2025 11:07:50
Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली में निगम मुख्यालय की जमीन बनी कूड़ा गाड़ियों का अड्डा, लोगों का जीना मुश्किल दिल्ली में स्वच्छता व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, और अब पूर्वी दिल्ली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो राजधानी की सफाई व्यवस्था की सच्चाई बयां करती है। जब दिल्ली नगर निगम को तीन हिस्सों — उत्तर, दक्षिण और पूर्व — में बांटा गया था, तब पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए एक भव्य मुख्यालय बनाने की योजना बनी थी। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने निगम को लगभग 10,000 वर्ग मीटर का प्लॉट आवंटित किया था। मगर आज वह प्लॉट मुख्यालय के बजाय कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों का आश्रय स्थल बन चुका है। यहां पर सैकड़ों कूड़ा ट्रक और छोटे वाहन दिन-रात खड़े रहते हैं, जो पूर्वी दिल्ली की गलियों और कूड़ा घरों से कचरा उठाकर लैंडफिल साइट तक ले जाते हैं। कूड़ा डालने के बाद ये सभी वाहन यहीं आकर घंटों खड़े रहते हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि इन गाड़ियों ने अब न केवल प्लॉट के अंदर बल्कि बाहर की सड़क पर भी अवैध कब्जा कर रखा है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लगी रहती हैं, जिससे न केवल ट्रैफिक बाधित होता है बल्कि पूरे इलाके में धूल, मिट्टी और दुर्गंध का माहौल बना रहता है। यह क्षेत्र अब पूरी तरह रिहायशी और व्यावसायिक बन चुका है। आसपास फाइव स्टार होटल, बड़े मॉल और कई प्रतिष्ठित व्यावसायिक संस्थान स्थित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सैकड़ों ट्रकों से निकलने वाली दुर्गंध और उड़ती धूल-मिट्टी के कारण यहां रहना और काम करना बेहद मुश्किल हो गया है। क्षेत्र की आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद ज्योति रानी ने बताया कि, “यह इलाका दिल्ली का प्रमुख व्यावसायिक जोन है। यहां रोज हजारों लोग आते-जाते हैं, लेकिन कूड़ा गाड़ियों के जमावड़े ने पूरे माहौल को दूषित कर रखा है। दुर्गंध और गंदगी से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। हमने कई बार अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।” स्थानीय निवासियों की मांग है कि इस प्लॉट को तत्काल खाली कराया जाए और जिस उद्देश्य के लिए इसे DDA ने दिया था — यानी पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय निर्माण — उस पर जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए。 यह मामला साफ दिखाता है कि राजधानी दिल्ली में नीतियां तो बनती हैं, लेकिन उनका जमीनी क्रियान्वयन अब भी अधर में लटका है। सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च होने के बावजूद नागरिकों को गंदगी और प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 03, 2025 11:07:18
Paradeep, Odisha:Anchor - ଶ୍ରମିକଙ୍କ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ ପାଇଁ ଆଇଓସିଏଲ୍ ତୈଳ ବିଶୋଧନାଗାର କତ୍ତୃପକ୍ଷଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା କରିବେ ସର୍ବଭାରତୀୟ ଶ୍ରମିକନେତା ତନ୍ମୟ କୁମାର ଜେନା। ଏନେଇ ଶ୍ରମିକ ମାନେ ଶ୍ରମିକ ନେତା ତନ୍ମୟ ଜେନାଙ୍କୁ ଭବ୍ୟ ସ୍ବାଗତ ଜଣାଇ ପାଛୋଟି ଆଣିଛନ୍ତି । ଆଜି ହେବ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ ର ଆଲୋଚନା ।ଆଇଓସିଏଲ୍ ତୈଳ ବିଶୋଧନାଗାର ରେ 'ପେଟ୍ରୋଲିୟମ ପ୍ରଡକ୍ଟ୍ସ ହ୍ୟାଣ୍ଡଲିଂ ଆଣ୍ଡ କ୍ୟାରିଅର୍ସ ଏମ୍ଲୋଜ୍ ୟୁନିୟନ୍ ' ର ଶ୍ରମିକ ମାନେ ଦୀର୍ଘଦିନ ଧରି କାର୍ଯ୍ୟ କରି आସୁଛନ୍ତି। ହେଲେ ଆଇଓସିଏଲ୍ ସହିତ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ ର ଆବଧି ଶେଷ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ପୁନର୍ବାର ଆଜି ସେଟେଲମେଣ୍ଟ ନେଇ ଆଲୋଚନା କରିବେ ତୈଳ ବିଶୋଧନାଗାର କର୍ତ୍ତୃପକ୍ଷ ଙ୍କ ସହ ଶ୍ରମିକ ନେତା ତન୍ମୟ ଜେନା। ଅନେକ ସମୟରେ ଶ୍ରମିକ ମାନେ ବିଭିନ୍ନ ଠିକାଦାର ଓ ସଂଗଠନ ଦ୍ବାରା ଶୋଷିତ ହେଉଥିବା ବେଳେ ଶ୍ରମିକ ମାନେ ସେମାନଙ୍କ ର ନ୍ୟାର୍ଯ୍ୟ ଦାବି ହାସଲ ପାଇଁ ଅନେକ କାର୍ୟ ପନ୍ଥା ସଂଘ ପକ୍ଷରୁ ଗ୍ରହଣ କରାଯିବ। ଏନେଇ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ ର ଆଲୋଚନା କୁ ନେଇ ଶ୍ରମିକ ମାନେ ଉତ୍ସାହିତ ଥିବା ବେଳେ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ସ୍ବାର୍ଥ ପାଇଁ ସଂଘ ସ୍ବର୍ଗତ ଘନଶ୍ୟାମ ଜେନା ଙ୍କ ନିତୀ ଆଦର୍ଶ ରେ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ପାଇଁ ଲଢେ଼ଇ କରିବ ବୋଲି ଶ୍ରମିକ ନେତା ତନ୍ମୟ ଜେନା କହିଛନ୍ତି। ତେବେ ଚଳିତଥର ଶ୍ରମିକଙ୍କ ପାଇଁ ଆଇଓସିଏଲ୍ ତୈଳ ବିଶୋଧନାଗାର ର କର୍ତ୍ତୃପକ୍ଷ ଙ୍କ ସହିତ ଭଲ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ ହେବ ବୋଲି ଆଶା ରଖିଛନ୍ତି ଶ୍ରମିକ ମାନେ। ବାଇଟ -୧- ତନ୍ମୟ ଜେନା। ( ଶ୍ରମିକ ନେତା ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 03, 2025 11:06:42
Patna, Bihar:RJD से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि 1952 के बाद यह पहला चुनाव है जो इतना क्रिटिकल है यह केवल सत्ता बदलने का नहीं, बल्कि बदलाव का चुनाव है यह तय करेगा कि बिहार किस दिशा में जाएगा उन्होंने कहा कि बिहार को अब 'सौतेला व्यवहार' नहीं चाहिए मनोज झा ने कहा हमें गुजरात से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन बिहार के साथ भेदभाव अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुजरात में निवेश की बातें होती हैं जबकि बिहार में सिर्फ श्रमिक भेजने की चर्चा होती है शाह और मोदी को याद रखना चाहिए कि गुजरात उनका नहीं बल्कि बापू और सरदार पटेल की धरती है मनोज झा ने तेजस्वी यादव के रोजगार वाले वादे का जिक्र करते हुए कहा कि जब तेजस्वी ने हर घर सरकारी नौकरी का नारा दिया तो कई लोगों ने शक जताया, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि जब इंटेंट होगा तो कंटेंट भी होगा उन्होंने कहा की अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो पांच साल की अवधि में हर साल रोजगार दिए जाएंगे मनोज झा ने दावा किया कि 'तेजस्वी यादव ना होते तो बिहार में नौकरी चुनावी मुद्दा ही नहीं बनता आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को 10,000 रुपया तक बांटे जा रहे हैं उन्होंने कहा मैं खुद चुनाव आयोग गया था और यह सबूतों के साथ कहा कि चुनाव के वक्त पैसे बांटे जा रहा हैं, जैसे ही चुनाव खत्म होता है पैसा बंद मनोज झा ने कहा 14 नवंबर के बाद बिहार से संविदा शब्द खत्म हो जाएगा और इस पर कानून लाया जाएगा। माइक्रो फाइनेंस जैसी कंपनियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी झा ने घोषणा की कि महागठबंधन की सरकार बनी तो 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख रुपए का बीमा जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा वे बहुत हल्की बातें करते हैं, भाषा की गरिमा नहीं रखते। मैंने कई प्रधानमंत्री देखे हैं पर ऐसा स्तर पहले कभी नहीं देखा
0
comment0
Report
GJGaurav Joshi
Nov 03, 2025 11:05:50
Nainital, Uttarakhand:नैनीताल।कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का 20वां दीक्षांत समारोह आगामी 4 नवंबर को ऐतिहासिक डीएसबी परिसर के ए.एन. सिंह हॉल सभागार में आयोजित होगा। इस भव्य समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति स्वयं स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच.डी. विद्यार्थियों को उपाधि और पदक प्रदान करेंगी।16,183 छात्रों को उपाधि कुलसचिव डीएस मंद्रवाल ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय से कुल 16,183 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें 9,788 छात्राएं और 6,395 छात्र शामिल हैं। स्नातक स्तर पर 7,823 छात्राएं और 1,965 छात्र, जबकि स्नातकोत्तर वर्ग में 5,067 छात्राएं और 1,328 छात्र उपाधि प्राप्त करेंगे। समारोह में 234 शोधार्थियों को पीएच.डी. की डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें 90 पुरुष और 144 महिलाएं हैं। वहीं तीन विशिष्ट शोधकों को डी.लिट. की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष भी विश्वविद्यालय की पदक तालिका में छात्राओं का दबदबा रहा। स्वर्ण पदक पाने वालों में लगभग 60 प्रतिशत छात्राएं हैं, जो विश्वविद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती उपलब्धि का प्रमाण है。
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Nov 03, 2025 11:05:35
Vidisha, Madhya Pradesh:उोड़़ीसा में पुलिस द्वारा एक कॉलोनी को क्राइम फ्री कॉलोनी के रूप में किया जा रहा विकसित - कॉलोनी में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पहचान के साथ उनके वाहनों की भी होगी जांच प्रशांत चौबे ने बताया कि विदिशा के बालाजी कॉलोनी में इसकी शुरुआत प्रयोग से की जा रही है। यहां हाई डेफिनेशन के कैमरे लगाए जा रहे हैं। जो प्रत्येक वाहनों की जांच करेंगे जो कॉलोनी के रहवासियों के वाहन और रजिस्टर्ड वाहन होंगे उन्हें को प्रवेश दिया जाएगा। अन्य वाहन के लिए प्रवेश नहीं होगा पहचान होने और इसकी पुष्टि होने के बाद ही अन्य वाहन अंदर जा पाएंगे प्रत्येक रहवासी का स्कैन किया जाएगा गार्ड को भी हाईटेक व्यवस्थाओं से लैस किया जाएगा पुरी कॉलोनी अपराध फ्री हो इस को लेकर तैयारी की जा रही है
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 03, 2025 11:04:56
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर --फलोदी मतोडा भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर मतोड़ा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 15 यात्रियों का आज पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों के पार्थिव शरीर नैंनची बगीची से परिजनों को सौंपे गए, जहां से एक मोहल्ले से 12 शवों की अंतिम यात्रा रवाना हुई। अलग-अलग घरों से निकली अंतिम यात्राओं ने पूरे मोहल्ले और क्षेत्र को शोक में डूबो दिया और हर ओर मातम का सन्नाटा छाया रहा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव जैसे ही मोहल्ले में पहुंचे, परिजनों के करुण क्रंदन से वातावरण गूंज उठा। ना केवल मोहल्ले एवं माली समाज के लोग बल्कि आसपास के गांवों से भी लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। समाज के लोग नम आंखों से अपनों को अंतिम विदाई देते नजर आए। इस दर्दनाक हादसे में एक ही समाज के कई परिवारों के सदस्यों की मौत होने से पूरे माली समाज में गहरा शोक छा गया है। अंतिम यात्रा से पहले जोधपुर के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने सरकार की ओर से पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि ऐसा दर्दनाक मंजर उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। परिवार के साथ रिश्तेदार एवं समाज के लोग भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और मोक्षधाम में सभी की पार्थिव देह पंच तत्व में विलीन हो गई। इस हादसे के बाद सभी में भी आक्रोश भी दिखाई दिया कि यदि समय रहते प्रशासन एक्सप्रेस वे पर कारवाई करता तो इतना बडा हादसा घटित नही होता।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Nov 03, 2025 11:04:32
Muzaffarpur, Bihar:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे और क्लब मैदान में बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. मंच से उन्होंने जोरदार तरीके से बिहार के पुराने दौर की याद दिलाई और ND A सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. योगी ने राजद-कांग्रेस शासनकाल की कड़ी आलोचना की और कहा कि NDA ही विकास, विरासत, समृद्धि और सुरक्षा दे सकता है. योगी आदित्यनाथ ने कहा 2005 से पहले बिहार की पहचान पर संकट था, यही वो बिहार है जहां जाति के आधार पर समाज को बांटने का गंदा खेल हुआ. कई जातीय संघर्ष और नरसंहार हुए. राजद के शासनकाल में 60 से अधिक जातीय नरसंहार हुए. त्योहारों से पहले दंगों की आड़ में पर्व के माहौल को दूषित किया जाता था 1992-2005 तक 30 हजार से ज्यादा अपहरण हुए. व्यापारी, जमींदार, उद्यमी, डॉक्टर, इंजीनियर बिहार में सुरक्षित नहीं थे. गोलू हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर से दूर नहीं गोरखपुर है. वो दौर देखकर हमारा खून खौलता था. सोचते थे कि NDA की सरकार आएगी तो अपराधियों को ठिकाना लगाएगी. 1992 से 2005 में शाम 6 बजे के बाद बिहार में कर्फ्यू जैसा माहौल हो जाता था. बिहार में कोई आईएएस, आईपीएस, आईआरएस आना नहीं चाहता था. उस समय मुख्यमंत्री के पिकदान को कौन अधिकारी धोएगा? वहीं वर्तमान NDA सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए उन्होंने कहा आज बिहार में कनेक्टिविटी, सड़क, रेलवे, एयर कनेक्टिविटी सब हैं. बिहार आज मौर्य काल की याद दिलाते हुए गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है. बिहार ने महात्मा बुद्ध को ज्ञान दिया, महावीर जैन को जन्म दिया. यह वही धरती है जहां मिथिला और भोजपुरी संस्कृति को छठ गीत के माध्यम से जोड़ने वाली पद्मश्री शारदा सिन्हा ने वैश्विक पहचान दिलाई.
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Nov 03, 2025 11:03:55
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Nov 03, 2025 11:03:37
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-सवाई माधोपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुवे अन्तर्राज्जीय नकबजन गिरोह मोग्या गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है । नकबजन गिरोह के चार सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनिवाल द्वारा आज मानटाउन थाने पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई और मामले का खुलासा किया । प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नकबजन विरोध मोग्या गैंग द्वारा पिछले कुछ समय से जिले के बाांली , सुरवाल ,बहरावण्डा कला और चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन से भी अधिक चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया गया था ,जिसे लेकर जिले की विविध थानों को पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी , जिले में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के सहियोग से आरोपियों की पहचान कर आरोपियों की घेराबंदी की और मोग्या गैंग के चार आरोपियों को जाट बडौदा गंगापुरसिटी व बनास नदी पक्का बंधा टोंक से दबोच लिया । पुलिस द्वारा गिरफ़्तार आरोपी दूधिया बालाजी पक्का बंधा टोंक निवासी जोधाराम उर्फ चाचा उर्फ जोधा मोग्या व रामफूल मोग्या तथा रतनपुरा बड़ागांव दौसा निवासी मुकेश उर्फ समान मोग्या व गुड्डू मोग्या है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी आरोपी नकबजन गिरोह मोग्या गैंग के सदस्य है जोधाराम उर्फ चाचा उर्फ जोधा मोग्या गैंग का सरगना है । आरोपियों के खिलाफ सवाई माधोपुर ,करौली व दौसा जिले के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से भी अधिक चोरी एंव नकबजनी के मुकदमें दर्ज है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी चोरी एंव नकबजनी की वारदात को अंजाम देने से पूर्व रैकी करते थे और उसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे ,पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूँछतांछ की जा रही है ,साथ ही पुलिस आरोपियों से माल बरामदगी का प्रयास भी कर रही है ।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Nov 03, 2025 11:03:07
Karauli, Rajasthan:टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0 के तहत जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित, जिला करौली. एडीएम परिडवाल ने कहा कि यह अभियान भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 8 दिसंबर तक चलाया जाएगा. इसमें जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी आवंटित जिम्मेदारियां समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण रूप से पूरी करें तथा चालान प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दें. कार्यशाला के दौरान जागरूकता से संबंधित आईईसी फोल्डर का विमोचन किया गया और उपस्थित अधिकारियों ने स्वयं तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने तथा अपने परिजनों को भी इससे दूर रखने की शपथ ली।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top