Back
बोकारो में प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, शादी में देरी से नाराज़गी
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 05, 2026 13:18:12
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव। शादी में देरी होने से दोनों थे नाराज। पेड़ पर चढ़कर फंदे से लटककर दी जान। मामला गोमिया के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र का। बताकर चले कि शादी में देरी से नाराज प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ पर फंदे से झूलकर आत्महत्या की, परिजनों ने सहमति बनाकर शादी के लिए दोनों से एक वर्ष का समय तो लिया लेकिन शायद भरोसे में नहीं ले सके। घटना चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के मुरपा गांव की है जहां सुबह-सुबह एक पेड़ पर दो शव को फंदे के सहारे झुलता देखा गया। पुलिस पहुंचने से पूर्व आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा दोनों शवों को नीचे उतारा गया तो युवती की पहचान मुरपा गांव निवासी सावित्री कुमारी के रूप में हुई वहीं युवक को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी फूलचंद मांझी के रूप में किया गया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस और युवक के परिजनों को सूचना दी। दोनों के परिजनों का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी की जिद्द कर रहे थे। लेकिन हमलोगों ने एक वर्ष का समय लिया था। इसी बीच होली के एक दिन पूर्व मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से सरहुल मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकले,जिसके बाद से दोनों वापस नहीं लौटे। आज तीसरे दिन सुबह प्रेमिका (युवती) के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर दोनों को एक पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। वहीं सूचना पर पहुंची चतरो चट्टी थाना पुलिस का कहना है कि कारणों का पता नहीं चला है, छानबीन जारी है। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 14:45:370
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 14:45:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:45:200
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 05, 2026 14:45:100
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:35:090
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 05, 2026 14:34:450
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 05, 2026 14:34:200
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 05, 2026 14:34:090
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 05, 2026 14:33:540
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 14:31:510
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 05, 2026 14:31:370
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 05, 2026 14:31:140
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 14:31:020
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 05, 2026 14:30:480
Report