icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
829104
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow29 Aug 2024, 06:51 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिमाचल टेक मंत्री ने शिकायत निवारण के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

Bilaspur, Chhattisgarh:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने जिलास्तरीय जन शिकायत निवारण समिति व 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। जन शिकायतों का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में बिलासपुर जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए गए, जिन पर विभागों को आवश्यक और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। फोरलेन निर्माण, रेलवे परियोजना, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, पेयजल आदि शिकायतों के समाधान पर चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। टैक्सी व ऑटो के किराए में मनमानी के मुद्दे पर रेट सूची मंडी भराड़ी पुल के समीप प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निजी बस संचालकों द्वारा फोरलेन से सीधे जाने की शिकायत पर उपायुक्त बिलासपुर को संयुक्त समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए गए। रेलवे लाइन निर्माण के कारण व्यास गुफा स्थित जल स्रोत प्रभावित होने के मामले पर बावड़ी के जल स्रोत को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए गए। 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कृषि, जल शक्ति, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वन, लोक निर्माण आदि विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आमजन को जागरूक कर योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में मामूली कहासुनी पर दबंगों का परिवार पर हमला, तीन घायल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मामूली कहासुनी को लेकर पड़ोसी दबंगों ने परिवार के साथ की मारपीट, पड़ोसी चार दबंगों पर व्यक्ति को घर से घसीटकर पीटने का आरोप, बीच-बचाव कराने पहुंची पत्नी व बेटियां से भी दबंगों ने की मारपीट, मारपीट में एक व्यक्ति के सिर में आई गंभीर चोटें, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, छत से बाड़े में पानी गिरने के बाद दोनों पक्षों में भड़का था विवाद, गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों पर मारपीट का लगा आरोप, पीड़ित परिवार की शिकायत पर पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के कुठौंद थाना के मदारीपुर गांव का मामला।
0
0
Report

बीकानेर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: जागरूकता रैली रवाना

Bikaner, Rajasthan:महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी आईजी ओमप्रकाश, डीआईजी श्वेता धनकड़ और एसपी मृदुल कच्छावा ने किया रवाना। शहरभर में महिला सुरक्षा और जागरूकता का Message दिया जाएगा। अभियान के जरिए आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सहभागिता से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। अभियान के दौरान लोगों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुलिस का लक्ष्य है कि जागरूकता के माध्यम से महिलाओं के लिए सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण तैयार किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

टोंक पुलिस ने 3 साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी ट्रेडिंग ऐप से लाखों की ठगी

Tonk, Rajasthan:टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, DST ने 3 साइबर ठग गिरफ्तार。 फर्जी ट्रेडिंग ऐप और टेलीग्राम चैनल के जरिए लोगों से साइबर ठगी का खुलासा。 आरोपी नरेश मीना, गौरव मीना और विकास मीना गिरफ्तार。 मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश के नाम पर करते थे ठगी。 आरोपियों से 4 मोबाइल, 2 फर्जी सिम, 2 बोलेरो और 1 स्कूटी जब्त。 NCRP पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ 8 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज。 फर्जी खातों में ट्रांसफर कराते थे ठगी की रकम, लाखों के लेन-देन की आशंका。 SP रोशन मीना के निर्देशन में DST व अलीगढ़ थाना की संयुक्त कार्रवाई。 साइबर ठगी के खिलाफ टोंक पुलिस का अभियान लगातार जारी。
0
0
Report
Advertisement

कवर्धा में वृद्ध महिलाओं के गले से आभूषण छीने के गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज चेन स्नेचिंग के पांच मामलों का खुलासा किया है। पिछले दो महीनों से वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से सोने-चांदी के आभूषण झपटने वाली गैंग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी नैनदास बंजारे, मनोज जांगड़े और राधेलाल चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल से मुंह ढंककर गांवों में जाते थे और अकेली वृद्ध महिलाओं के गले से आभूषण छीनकर फरार हो जाते थे। गिरोह द्वारा लूटे गए आभूषण नितिश बंशे, खेलन डहरिया और बबला डहरिया को बेचे जाते थे। पुलिस ने इन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल, लगभग 6 ग्राम सोना, 1,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 3.41 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के खिलाफ थाना पिपरिया, पांडातराई और चौकी पौड़ी में दर्ज पांच मामलों की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में पहली तिरंगा यात्रा: मुख्यमंत्री समेत भारी भीड़ तैयारी में

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में देश के वीरों को समर्पित प्रदेश की पहली तिरंगा यात्रा का कुरुक्षेत्र में होगा ऐतिहासिक आयोजन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी व जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने तिरंगा यात्रा के रुट व कार्यक्रम स्थल का किया निरी inspection, पूजा मॉडल स्कूल सेक्टर-2 से शुरु होकर शहीदी स्मारक लघु सचिवालय पर संपन्न होगी तिरंगा यात्रा हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि देश के वीरों और शहीदों को समर्पित प्रदेश की पहली तिरंगा यात्रा का आयोजन 10 अगस्त को कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। यह तिरंगा यात्रा पूजा मॉडल स्कूल सेक्टर 2 से शुरु होकर लघु सचिवालय में स्थित शहीदी स्मारक पर संपन्न होगी। यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक और यादगार रहेगी। इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, भाजपा नेता, कार्यकर्ता व आमजन शामिल होंगे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वीरवार को देर सायं लघु सचिवालय शहीदी स्मारक पर कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसके उपरांत तिरंगा यात्रा के रुट पूजा मॉडल स्कूल, पिपली रोड, पुलिस लाईन, नया बस स्टैंड, पंचायत भवन के सामने से शहीदी स्मारक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगा दी गई है। इस यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से शुरु कर दी गई है और सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को पहले से अधिक व्यापक, प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। इतना ही नहीं यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इस वर्ष इस अभियान को राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया है। वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों भारतीयों में राष्ट्र्भक्ति, त्याग और बलिदान की भावना का संचार किया तथा आज भी यह नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़ने की प्रेरणा देता है।
0
0
Report

घाटाल हमले: दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं तो हाई कोर्ट लाने की धमकी, सतारूप घोष

Mollar Chak, West Bengal:সিপিএম কর্মীদের উপর হামলায় অভিযুক্ত দোষী ব্যক্তিদের বিরুদ্ধে ব্যবস্থা না নেওয়া হলে ঘাটাল থানার ওসিকে কলকাতা হাইকোর্টে নিয়ে গিয়ে কান ধরে উঠবস করাবো, ঘাটালে পথসভায় বক্তব্য রেখে সিপিএম-এর রাজ্য কমিটির সদস্য শতরূপ ঘোষ এমনই বক্তব্য রাখেন। ফুটবল বিশ্বকাপের খেলা দেখা নিয়ে উত্তেজনার সৃষ্টি হয়েছিল পশ্চিম মেদিনীপুরের ঘাটাল ব্লকের বরদা চৌকান এলাকায়। পার্টি অফিসে ঢুকে সিপিআইএম কর্মী-সমর্থকদের উপর হামলা এবং মারধরের অভিযোগ উঠেছিল বিজেপির বিরুদ্ধে। এতে আহত হয়েছে ৬ জন সিপিআইএম কর্মী। এই ঘটনায় ঘাটাল থানায় অভিযোগ দায়ের করেছিল সিপিআইএম। এই ঘটনায় আজ দোষীদের গ্রেফতারের দাবি এবং নাগরিকত্ব ও ভোটাধিকার স্বার্থে ঘাটাল ব্লক এলাকায় শান্তি,সম্প্রতি ও গণতান্ত্রিক অধিকার রক্ষার্থে ঘাটাল থানায় মিছিল ও ডেপুটেশনের ডাক দিয়েছিল সিপিএম। উপস্থিত ছিলেন পশ্চিমবঙ্গ রাজ্য কমিটির সদস্য শতরূপ ঘোষ। ডেপুটেশনের কর্মসূচির পর আয়োজন করা হয় একটি পথসভার। পথসভায় বক্তব্য রাখতে গিয়ে রাজ্য কমিটির সদস্য শতরূপ ঘোষ বলেন "দোষীদের ব্যবস্থা না নেওয়া হলে ঘাটাল ওসিকে কলকাতা হাইকোর্টে নিয়ে গিয়ে কান ধরে উঠবস করাবো, যারা মস্তানি করেছে যারা গুন্ডামি করেছে তাদের বিরুদ্ধে যদি ব্যাবস্থাতে ব্যবস্থা না নেওয়া হয়েছিল এই ওসির বিরুদ্ধে রিপিটিশন করে এই ওসিকে কলকাতা হাইকোর্টে নিয়ে গিয়ে এর উর্দি যদি না খুলিয়েছি তাহলে আমরা ধরে নেব আমাদের যোগ্যতা নেই।" এদিন বিকেলে বহু সিপিআইএম কর্মী সমর্থক মিছিলে অংশগ্রহণ করেছিল।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान: हर परिवार तक बीमा सुरक्षा, 100% बीमित बनाने की योजना

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान सरकार ने प्रदेश के हर परिवार तक बीमा सुरक्षा पहुंचाने की कवायद तेज कर दी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बीमा गवर्निंग काउंसिल की बैठक में तय किया गया कि अलवर की देशुला ग्राम पंचायत की तरह अब अन्य ग्राम पंचायतों को भी चरणबद्ध तरीके से 100 प्रतिशत बीमित बनाया जाएगा। बैठक में "इंश्योरेंस फॉर ऑल 2047" विजन को लेकर समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने बीमा कंपनियों और संबंधित एजेंसियों से कहा कि वे केवल लक्ष्य पूरे करने तक सीमित न रहें, बल्कि ज्यादा से ज्यादा परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ें। इसके लिए पंचायत स्तर तक विशेष अभियान चलाने और पंचायती राज विभाग के साथ नियमित समन्वय करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी माना गया कि बीमा के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए सफल क्लेम सेटलमेंट की वास्तविक कहानियों का प्रचार जरूरी है। ऐसे उदाहरण सामने आने से ग्रामीण और जरूरतमंद परिवार योजनाओं से जुड़ने के लिए अधिक प्रेरित होंगे। मुख्य सचिव ने राजीविका स्वयं सहायता समूहों और बैंक सखियों की भूमिका बढ़ाने पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार इन्हीं नेटवर्क के जरिए गांव-गांव तक करने की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही बीमा क्लेम की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, ऑनलाइन और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के लिए लंबा इन्तजार न पड़े। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top