Back
छत्तीसगढ़ में उर्दू अकादमी के मुशायरे-सूफी नाइट ने एकता का संदेश दिया
SASARWAR ALI
Mar 30, 2026 08:20:49
Muju, Jeonbuk State
एंकर - एमसीबी जिले के कोयलांचल नगर चिरमुरी में छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा एवं सूफी नाइट का कार्यक्रम सांस्कृतिक एकता और साहित्यिक सौहार्द का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया। इस भव्य आयोजन में देशभर से आए प्रसिद्ध शायरों और सूफी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। उनका स्वागत छत्तीसगढ़ हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग और जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष महबूब अली ने किया। मंत्री जायसवाल ने उर्दू भाषा और अदब की सेवा करने वाले उत्कृष्ट साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि देश की साझी विरासत और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत पहचान है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर राम नरेश राय और भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले भी उपस्थित रही।
मुशायरे की शुरुआत होते ही विभिन्न राज्यों से आए शायरों ने अपनी मधुर आवाज़ और गहन शायरी से समां बांध दिया। उनकी रचनाओं में इंसानियत, मोहब्बत, देशभक्ति और भाईचारे का संदेश स्पष्ट झलकता रहा। साथ ही समकालीन सामाजिक मुद्दों और विसंगतियों पर भी प्रभावशाली ढंग से विचार प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में सूफी नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने रूहानी कलाम और कव्वालियों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा माहौल आध्यात्मिक रंग में रंग गया। श्रोतागण सूफियाना संगीत की धुनों पर झूमने को मजबूर हो गए।
यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और उर्दू साहित्य के प्रति सम्मान को भी मजबूती देने वाला सिद्ध हुआ।
छत्तीसगढ़ हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग ने अल्पसंख्यक मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की तारीफ करते हुए बताया कि मंत्री जयसवाल की सोच हर समाज और हर वर्क के लिए काबिले तारीफ है।
स्पीच -चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग (छत्तीसगढ़ हज कमेटी)
स्पीच - श्याम बिहारीजयसवाल (अल्पसंख्यक मंत्री )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 30, 2026 09:38:160
Report
SMSandeep Mishra
FollowMar 30, 2026 09:37:410
Report
APAnand Priyadarshi
FollowMar 30, 2026 09:37:310
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 30, 2026 09:36:400
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowMar 30, 2026 09:36:280
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 30, 2026 09:36:090
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowMar 30, 2026 09:35:520
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 30, 2026 09:35:310
Report
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 30, 2026 09:33:540
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 30, 2026 09:33:380
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 30, 2026 09:33:280
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 30, 2026 09:33:210
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 30, 2026 09:33:150
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 30, 2026 09:33:000
Report