Back
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष संधवां ने चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेक कर खुशहाली मांगी
RMRakesh Malhi
Jan 06, 2026 11:13:50
Una, Himachal Pradesh
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने चिंतपूर्णी माता मंदिर में माथा टेक कर पंजाब की खुशहाली की कामना की. पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने हिमाचल प्रदेश स्थित माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी. आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और कोटकपूरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले संधवां ने पंजाब की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में पुजारी नव कालिया ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई. पूजा के पश्चात स्पीकर संधवां ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं और आशीर्वाद प्राप्त किया. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करने आए हैं. उन्होंने जानकारी दी कि उनके कुछ साथियों ने माता के दरबार में मनोकामना मांगी थी, जो पूर्ण होने पर वे इसका शुक्रिया अदा करने आए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report