Back
हिमाचल भाजपा के राजीव बिंदल: कांग्रेस युवाओं के वायदे झूठे, रोजगार योजनाओं पर सवाल
DVDEVENDER VERMA
Jan 05, 2026 10:28:15
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन: नाहन
भाजपा अध्यक्ष बोले प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ की वायदा खिलाफी, युवा के साथ किए वायदे को पूरा नहीं कर पाई मौजूदा कांग्रेस सरकार, 1 लाख 50 हजार सृजित पदों को प्रदेश सरकार ने किया समाप्त: डॉ राजीव बिंदल बोले 3 साल में एक भी पक्की नौकरी नहीं दे पाई सरकार, 5 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का किया था वायदा, पंचायती राज चुनाव पर भी भाजपा लक्ष्मीअध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया, नाहन में राजीव बिंदल ने भाजपा युवा मोर्चा सम्मेलन को किया संबोधित।
राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने और 5 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार का वायदा किया था मगर एक भी नियमित रोजगार प्रदेश की सरकार पिछले 3 सालों में प्रदेश के भीतर युवाओं को नहीं दे पाई है और यही कारण है कि आज प्रदेश का युवा मौजूदा सरकार से हताश और नाराज है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने रोजगार के ये वायदे कई बड़े मंचों से किए थे जो झूठ साबित हुए।
उन्होंने कहा कि रोजगार देने की बजाए प्रदेश में रोजगार पर सरकार द्वारा डाका डाला जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा पहले से सृजित डेढ़ लाख पदों को भी समाप्त कर दिया गया जो बेहद ही अजीब है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में नियमित और रोजगार देने का वायदा किया था मगर एक भी पक्का नौकरी सरकार नहीं दे पाई है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था का पतन करते हुए कांग्रेस द्वारा लगातार पंचायती राज चुनाव को डाला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि 6 महीने बाद प्रदेश के भीतर पंचायती चुनाव होने वाले हैं तो सरकार द्वारा मौजूदा प्रतिनिधियों के कार्यकाल को भी उस समय तक बढ़ाया जाना चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 07, 2026 02:47:320
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowJan 07, 2026 02:47:020
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 07, 2026 02:46:260
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 07, 2026 02:46:150
Report
AKAMAR KANE
FollowJan 07, 2026 02:45:480
Report
FWFAROOQ WANI
FollowJan 07, 2026 02:45:340
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 02:45:230
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 02:37:010
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 02:36:300
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 07, 2026 02:35:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 07, 2026 02:35:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 07, 2026 02:35:150
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 07, 2026 02:34:560
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 07, 2026 02:33:330
Report