Back
हिमाचल प्रदेश में मौसम का भारी बदलाव, 22 मार्च तक येलो अलर्ट जारी
ADAnkush Dhobal
Mar 16, 2026 12:22:41
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब रहने की संभावना को देखते हुए पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। विभाग के अनुसार 22 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। चंबा और सिरमौर जिलों में करीब 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक रही। इसके साथ ही कुल्लू, चंबा और किन्नौर के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी रिकॉर्ड की गई है।
VO—- शिमला में करीब 10 से 12 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि किन्नौर में लगभग 6 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में अचानक 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान शिमला, कांगड़ा, मंडी और चंबा में थंडरस्टॉर्म और बारिश की गतिविधियां भी दर्ज की गई हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चली हैं। हमीरपुर में हवाओं की रफ्तार 74 किलोमीटर प्रति घंटा तक रिकॉर्ड की गई.
Byte—- शोभित कटियार, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला
मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर आज रात तक पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। हालांकि कल से बारिश में कुछ कमी आएगी, लेकिन 18 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर प्रदेश में 22 मार्च तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 19 मार्च को कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश और भारी हिमपात भी हो सकता है।
आंकड़ों के अनुसार 13 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 98 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन पिछले 24 घंटों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद यह कमी घटकर 74 प्रतिशत रह गई है। आने वाले दिनों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 18 मार्च से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए मध्य पर्वतीय और निचले क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने किसानों और बागवानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा है कि ओलावृष्टि और तेज हवाओं से कृषि और बागवानी को नुकसान हो सकता है, इसलिए अगले 4 से 5 दिनों तक किसान और बागवानी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें। साथ ही बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ने की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 16, 2026 14:37:230
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 16, 2026 14:36:500
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 16, 2026 14:36:340
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 16, 2026 14:36:220
Report
VRVikash Raut
FollowMar 16, 2026 14:36:040
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 16, 2026 14:35:530
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 16, 2026 14:35:400
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 16, 2026 14:35:230
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 16, 2026 14:35:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 14:34:54Noida, Uttar Pradesh:अगली खबर बुलंदशहर से है...यहां रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने BSF जवान की पत्नी की लाठी डंडों से पिटाई कर दी. अब देखना होगा की पुलिस इस मामले में दबंगों पर क्या कार्रवाई करती है
0
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 16, 2026 14:34:120
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 16, 2026 14:33:390
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 16, 2026 14:33:200
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 16, 2026 14:32:31Payikapuram, Andhra Pradesh:उधमसिंह नगर में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है...हाल ही में एक तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया तेंदुए की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 16, 2026 14:32:220
Report