Back
हिमाचल के राज्यपाल ने प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ कर YLD-2026 के लिए रवाना किया
ADAnkush Dhobal
Jan 08, 2026 09:39:53
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लोकभवन से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग- 2026’ के लिए हिमाचल प्रदेश के चयनित प्रतिभागियों को फ्लैग-ऑफ किया। हिमाचल प्रदेश से चयनित प्रतिभागी भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग / यूथ फेस्टिवल-2026” में भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित मंच पर हिमाचल प्रदेश से 70 प्रतिभागी हैं। इनमें 65 युवा और 5 एस्कॉर्ट शामिल हैं। यह कार्यक्रम 9 जनवरी से 12 जनवरी तक भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सभी यंग लीडर्स को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तरीय इस प्रतिस्पर्धा में अपने विचारों को दृढ़ता से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा हार या जीत अधिक मायने नहीं रखती बल्कि विचार हमेशा प्रभावित करते हैं, जो हमेशा स्मरण रहते हैं। उन्होंने नशे के खिलाफ भी उन्हें सीख दी तथा कहा कि नशा न करने वाले युवा ही आगे बढ़कर विकसित भाग में योगदान कर सकते हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कोल्हुआ कम्पनी गंगा घाट पर निर्मित पीपा पुल का आवागमन हेतु किया उद्घाटन
1
Report
0
Report
65
Report
Gola Gokaran Nath, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया विधायक हिंदू सम्मेलन के मंच पर जगह न मिलने के चलते नाराज हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक समर्थक या कहता नजर आ रहा है कि अगर मंच पर जगह नहीं थी तो विधायक जी वहां नहीं बुलाना चाहिए था।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
124
Report
फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में 802 स्मार्टफोन गायब होने का मामला, पुलिस ने 131 स्मार्टफोन बरामद कर एक आरोपित
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report