175013
Mandi - बरोट में ट्राउट उत्पादन को बढ़ावा, स्वरोजगार और पर्यटन को मिल रहा बल
Barot, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार बरोट क्षेत्र में ट्राउट मछली उत्पादन को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और पर्यटन को भी बल मिल रहा है। बरोट की ठंडी जलवायु और ऊहल व लम्बाडग नदियाँ ट्राउट पालन के लिए आदर्श मानी जाती हैं। हाल ही में, इन नदियों में 35,000 स्थानीय रूप से उत्पादित ट्राउट बीज (25 हजार ब्राउन, 10 हजार रेनबो) डाले गए हैं। सरकार मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण, ट्राउट रेसवे निर्माण के लिए ₹1.80 करोड़ का अनुदान, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना जैसी योजनाओं से जोड़कर और डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पर पंजीकृत कर सहायता प्रदान कर रही है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन का आश्वासन दिया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीरज कुमार और निशांत कुमार ने NDA के समर्थन के लिए युवाओं से वोट मांगे
Patna, Bihar:जेडीयू कार्यालय में बैठक समाप्त होने के बाद जेडीयू MLC प्रत्याशी नीरज कुमार और निशांत कुमार का बयान सामने आया। जेडीयू MLC प्रत्याशी, नीरज कुमार ने कहा कि स्नातक चुनाव के नामांकन से पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार में निशांत कुमार ने नालंदा और पटना के नौजवानों से संवाद किया, इस दौरान युवाओं ने जय निशांत तय निशांत के नारे लगाए। नीरज कुमार ने कहा कि जिनके हाथ में कमान दी गई है वही नेतृत्वकर्ता हैं और युवाओं के समर्थन से उनका सीना ऊंचा हुआ है। नीरज कुमार ने कहा कि आठों MLC सीटों पर जेडीयू मजबूती के साथ काम करेगी। निशांत कुमार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े काम हुए हैं। उन्होंने बालिका-बालक साइकिल योजना, पोशाक योजना और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। निशांत कुमार ने स्नातक और शिक्षित मतदाताओं से एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की।0
0
Report
ललन सिंह का बड़ा बयान: अनंत-नीरज के बीच समझौता संभव, क्या बढ़ेगा विवाद?
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय दौरे पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रही तकरार पर पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा, “जब दोनों मिलने के लिए तैयार होंगे, तो हम समझौता करा सकते हैं।” जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि दोनों उनके संसदीय क्षेत्र के हैं और दोनों उनके वोटर हैं और पार्टी ने ललन सिंह को विवाद समाप्त करने की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में देखना होगा कि दोनों में समझौता होगा या विवाद और बढ़ेगा。0
0
Report
इटावा: ऑनलाइन गेमिंग से ठगी के गिरफ्त में नाबालिग सहित तीन आरोपी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को ठगी करने वाले एक नाबालिग समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 15 लाख रुपए नगद, कार, चेक, लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. इटावा थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक ऐसे अंतर्जनपदीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है जो बड़ी चालाकी से लोगों को अधिक लाभ कमाने का लालच देकर फर्जी विज्ञापन प्रसारित करते थे. विज्ञापन के जरिए फर्जी नंबर देकर लोगों से संपर्क करते हैं और उन्हें व्हाट्सएप एवं WATI ग्रुप के माध्यम से गेमिंग आईडी और पासवर्ड भेजते थे. फर्जी क्यूआरकोड तथा कई खातों का इस्तेमाल करके लोगों से ऑनलाइन धन डलवाते थे और जब लोग निकासी की मांग करते थे तो उनके साथ धोखाधड़ी कर उनकी आईडी ब्लॉक कर देते थे. इन सबको पुलिस और सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान आगरा से कानपुर की तरफ हाईवे पर कार से जाते समय गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में एक नाबालिग किशोर, एक युवती और एक युवक प्रांजल राय निवासी झांसी हैं. इनके पास से 15 लाख रुपए, 4 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, बैंक चेकबुक, ATM, पेन कार्ड, पेनड्राइव और ऑनलाइन ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल डेटा बरामद किया गया है. यह जानकारी एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में दी.0
0
Report
Advertisement
सीता कुंड पर मातृ नवमी के दिन महिलाओं द्वारा पितरों को तर्पण: मीरजापुर में प्रचलित परंपरा
Ukhdand, Uttar Pradesh:महिला तर्पण Place : मीरजापुर Date : 4.10.2026 Report : राजेश मिश्र मीरजापुर शास्त्रों में पुरुषो को ही पिंडदान व तर्पण का अधिकार दिया गया है पर विंध्याचल के सीता कुंड पर मातृ नवमी के दिन महिलाये अपने पितरो को तर्पण करती है, ऐसी मान्यता है कि सीता कुंड पर माता सीता ने वनवास के दौरान तर्पण किया था, तभी से अपने पूर्वजो का पिंडदान करने की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। मातृ नवमी के दिन महिलाये अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण व पिंडदान करती है । एक रिपोर्ट पुरोहित- सीताकुंड - विन्ध्याचल.- मीरजापुर भारतीय शास्त्र परम्परा के अनुसार पुत्रो को ही पिंडदान व तर्पण का अधिकार है। इसमें भी सबसे बड़े व सबसे छोटा पुत्र द्वारा अर्पित किया गया जल ही पूर्वजो तक पहुँचता है। पितृ ऋण से मुक्ति व अपने पितरो को विभिन्न योनी में भटकने के बजाय उनकी तृप्ति के लिए शास्त्रों में पिंडदान बताया गया है। कहा गया है कि "पिता धर्म, पिता कर्म, पिता ही परमं तप: , पितरी मापन्ने प्रीयन्ते सर्व देवता"। पूर्वजो के प्रसन्न होने से सभी देवता प्रसन्न होते है। ब्रह्मांड के विन्ध्य क्षेत्र में सीता कुंड परम पवन स्थान है जहाँ माता सीता ने अपने पूर्वजो का तर्पण व पिंडदान किया था तब से इस स्थान पर मातृ नवमी के दिन महिलाये अपने पितरों को तर्पण अर्पित करती है। स्थानीय के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश और पड़ोसी राज्यों समेत भारतवर्ष से महिलाएं इस पवित्र स्थान पार आती हैं और पितरों को तर्पण करती हैं । मंजू पांडेय, श्रद्धालु,0
0
Report
यूपी में खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए लाइसेंस, तापमान नियंत्रण और बोर्ड अनिवार्य
Lucknow, Uttar Pradesh:खाद्य प्रतिष्ठानों में अब लाइसेंस से लेकर तापमान रिकॉर्ड तक रखना होगा दुरुस्त खाद्य कारोबारियों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की विस्तृत गाइडलाइन लाइसेंस से लेकर स्वच्छता, तापमान, पेस्ट कंट्रोल, खाद्य अपशिष्ट और रिकॉर्ड रखने तक सभी मानकों का अनुपालन जरूरी एफएसएसएआई लाइसेंस और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाना अनिवार्य, शिकायत के लिए ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ का क्यूआर कोड भी होगा प्रदर्शित मेन्यू कार्ड में इस्तेमाल खाद्य तेल का उल्लेख करना होगा। प्रतिबंधित रंग, रसायन और तरल नाइट्रोजन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। केंद्रीय लाइसेंस अथवा 10 या अधिक प्रतिष्ठानों वाले कारोबारियों के लिए मेन्यू कार्ड अनिवार्य होगा। पैक्ड खाद्य पदार्थों और मेन्यू में शाकाहारी/मांसाहारी चिह्न तथा अनुमत योजक, कृत्रिम मिठास, कृत्रिम रंग और एलर्जी उत्पन्न करने वाले घटकों की जानकारी देनी होगी। पहले से तैयार खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त सामग्री का उल्लेख लेबल पर होगा। लखनऊ, 3 अक्टूबर। प्रदेश में उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश ने सभी खाद्य कारोबारियों के लिए खाद्य सुरक्षा अनुपालन के महत्वपूर्ण चेक बिंदु जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में लाइसेंस एवं पंजीकरण से लेकर परिसर की स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के भंडारण, तापमान नियंत्रण, उपकरणों की सफाई, कीट नियंत्रण, खाद्य अपशिष्ट के निस्तारण और अभिलेखों के रखरखाव तक निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है। खाद्य कारोबारियों کو اپنے کاروبار کی प्रकृति के अनुसार एफएसएसएआई लाइसेंंस/पंजीकरण प्राप्त करना होगा तथा प्रतिष्ठान में उचित स्थान पर खाद्य लाइसेंस, पंजीकरण और खाद्य सुरक्षा प्रदर्शन बोर्ड प्रदर्शित करना होगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप’ का क्यूआर कोड भी प्रमुख स्थान पर लगाया जाएगा。 स्वच्छ परिसर और सुरक्षित खाद्य तैयारी पर जोर विभाग के निर्देशों के अनुसार खाद्य प्रतिष्ठान में पर्याप्त स्थान, वेंटिलेशन और प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। खिड़कियों एवं दरवाजों पर ऐसी जाली हो, जिससे कीटों का प्रवेश न हो। फर्श, दीवार, छत, वाश एरिया और खाद्य तैयारी क्षेत्र टूटी-फूटी अवस्था में नहीं होने चाहिए। किचन में जल निकासी की समुचित व्यवस्था हो तथा गंदे पानी का ठहराव न हो। दैनिक कार्यों में अच्छी निर्माण एवं अच्छी स्वच्छता प्रक्रियाओं का पालन और पर्याप्त ड्रेनेज, वेंटिलेशन तथा हाथ धोने की सुविधा सुनिश्चित करनी होगी。 भोजन के संपर्क में आने वाले उपकरण एवं बर्तन जंगरोधी तथा आसानी से साफ होने योग्य हों। घर ले जाने और घर पहुंचाने वाली पैकेजिंग खाद्य-ग्रेड की हो तथा उस पर शाकाहारी/मांसाहारी चिह्न स्पष्ट हो। कच्चे माल की खरीद के समय गुणवत्ता, समाप्ति तिथि, क्षति, रिसाव एवं संदूषण की जांच तथा शाकाहारी और मांसाहारी कच्चे माल का अलग भंडारण जरूरी होगा。 तापमान नियंत्रण और भंडारण में सावधानी तापमान नियंत्रित खाद्य पदार्थों के परिवहन, भंडारण और प्राप्ति के दौरान निर्धारित तापमान बनाए रखना होगा। सभी रेफ्रिजरेटर एवं डीप फ्रीजर का तापमान प्रदर्शित करने के साथ उसका रिकॉर्ड रखना होगा। जमे हुए खाद्य पदार्थों को माइनस 18 डिग्री सेल्सियस तथा ठंडी अवस्था वाले खाद्य पदार्थों को 5 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर रखना होगा。 पके भोजन को दोबारा उपयोग से पहले 74 डिग्री सेल्सियस तक गर्म कर कम से कम चार मिनट की अवधि में सुरक्षित रूप से पुनः गर्म करना होगा। कच्चे, पके, अर्द्ध-पके और तैयार-खाने योग्य खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखना होगा। अर्द्ध-पके और पहले से तैयार भोजन का भंडारण निर्धारित तापमान, लेबल और शेल्फ अवधि के अनुसार होगा। बर्फ खाद्य पदार्थ के संपर्क में आने पर केवल पीने योग्य पानी से बनी होनी चाहिए。 सफाई, कीट नियंत्रण और खाद्य अपशिष्ट पर सख्ती किचन प्लेटफॉर्म, उपकरण, बर्तन और खाद्य-संपर्क सतहों की नियमित सफाई का कार्यक्रम बनाना होगा। डिटर्जेंट, कीटाणुराशक और फर्श साफ करने वाले रसायन खाद्य तैयारी क्षेत्र में नहीं रखे जाएंगे। पीने योग्य पानी का उपयोग, जल टैंक एवं आरओ इकाई की नियमित सफाई और अभिलेख रखना जरूरी होगा। नियमित कीट नियंत्रण तथा उसका प्रमाण और रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखना होगा。 खाद्य अपशिष्ट को अलग कर पैडल से संचालित ढक्कनयुक्त कूड़ेदान में डालना होगा और किचन में कूड़े का ढेर नहीं लगने देना होगा। खाद्य तेल की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाएगी। तेल में हानिकारक तत्वों की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक होने से पहले ही उसे बदलना अनिवार्य होगा। इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल का निस्तारण एफएसएसएआई द्वारा अधिकृत एजेंसी के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करना अनिवार्य होगा。 खाद्य कर्मियों की व्यक्तिगत स्वच्छता अनिवार्य भोजन बनाने वाले कर्मचारियों को बाल ढकने का जाल, दस्ताने और एप्रन पहनना होगा। संक्रामक अथवा त्वचा रोग से पीड़ित व्यक्ति को खाद्य कार्य से दूर रखना होगा। खाद्य तैयारी क्षेत्र में अनावश्यक आभूषण एवं ऐसी वस्तुएं नहीं रखी जाएंगी, जिनसे भौतिक, रासायनिक या जैविक खतरा उत्पन्न हो। मेन्यू कार्ड में इस्तेमाल खाद्य तेल का उल्लेख करना होगा। प्रतिबंधित रंग, रसायन और तरल नाइट्रोजन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। केंद्रीय लाइसेंस अथवा 10 या अधिक प्रतिष्ठानों वाले कारोबारियों के लिए मेन्यू कार्ड अनिवार्य होगा। पैक्ड खाद्य पदार्थों और मेन्यू में शाकाहारी/मांसाहारी चिह्न तथा अनुमत योजक, कृत्रिम मिठास, कृत्रिम रंग और एलर्जी उत्पन्न करने वाले घटकों की जानकारी देनी होगी। पहले से तैयार खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त सामग्री का उल्लेख लेबल पर होगा。 गंभीर उल्लंघनों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ समाप्ति तिथि पार कर चुके कच्चे माल या पैक्ड खाद्य पदार्थों का उपयोग, शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों का एक साथ भंडारण, कच्चे और तैयार भोजन के बीच संदूषण, सड़ा या दूषित भोजन, असुरक्षित तापमान पर खाद्य पदार्थों का भंडारण, अवरुद्ध जल निकासी, कूड़े का जमाव, दूषित पानी का इस्तेमाल, कीटों का प्रकोप तथा रासायनिक संदूषण जैसी स्थितियों को शून्य सहनशीलता की श्रेणी में रखा गया है。 खाद्य कारोबारियों को खरीद अभिलेख, आपूर्तिकर्ताओं का विवरण, तापमान रजिस्टर, पानी एवं तेल की जांच रिपोर्ट, सफाई कार्यक्रम, कीट नियंत्रण रिकॉर्ड, खाद्य कर्मियों के चिकित्सकीय फिटनेस प्रमाणपत्र, पहचान-योग्यता संबंधी अभिलेख और विभागीय कार्रवाई से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखने होंगे। विभाग का उद्देश्य स्पष्ट है- सख्त निगरानी और मानकों के अनुपालन के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक उपभोक्ता तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन पहुंचाना।0
0
Report
पैंथर से जुड़ी खबर अभी स्पष्ट नहीं: स्रोत अस्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
रोहतक के दृष्टिबाधित तैराक हिमांशु नांदल एशियन पैरागेम्स में पदक की उम्मीद
Jhajjar, Haryana:रोहतक के दृष्टिबाधित तैराक हिमांशु नांदल जापान में दिखाएंगे दम। 18 अक्टूबर से होने वाले एशियन पैरागेम्स में पदक जीतने पर नजर। जन्म से दृष्टिबाधित हिमांशु ने पैरा स्विमिंग में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान। पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड हासिल करने वाले पहले भारतीय दृष्टिबाधित तैराक बने। 2025 की नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतकर बने बेस्ट स्विमर। बहादुरगढ़ की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस स्पोर्ट्स एकेडमी में कर रहे कड़ा अभ्यास। कोच रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में एशियन पैरागेम्स की तैयारियों में जुटे हिमांशु। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बढ़ाया हौसला। हिमांशु की नजरें एशियन पैरागेम्स के पदकों के साथ लॉस एंजिल्स 2028 पैरालंपिक पर भी। हिमांशु का संदेश: मंजिल पाने के लिए आंखों से ज्यादा मजबूत इरादों की जरूरत।0
0
Report
रुड़की में अवैध पनीर फैक्ट्री पर बड़ा छापा, नकली पनीर बरामद
Haridwar, Uttarakhand:रुड़की नन्हेड़ा अनेतपुर में चल रही अवैध पनीर फैक्ट्री पर प्रशासन का बड़ा छापा, भारी मात्रा में प्रतिबंधित एनालॉग पनीर बरामद. खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की अचानक छापेमारी, पामोलीन ऑयल और मिल्क पाउडर से नकली पनीर बनाने का हुआ भंडाफोड़. कार्रवाई के दौरान 2 क्विंटल से अधिक मिलावटी पनीर और पामोलीन ऑयल मौके पर कराया गया नष्ट, मिल्क पाउडर सीज. प्रतिबंधित और जहरीले खाद्य पदार्थ के निर्माण पर सख्त एक्शन, अग्रिम आदेशों तक पनीर निर्माण इकाई को कराया गया बंद. पनीर निर्माता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू, लैब जांच के लिए रुद्रपुर भेजे गए सैंपल.0
0
Report
भाजपा नेता बद्री साहू के घर शराब बरामद, पुत्र सहित दोनों गिरफ्तार
Datia, Madhya Pradesh:भाजपा नेता के घर पुलिस की कार्रवाई, 8 पेटी शराब जब्त; पुत्र समेत दो गिरफ्तार दतिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर भाजपा नेता बद्री साहू के घर कार्रवाई करते हुए करीब 50 हजार रुपये कीमत की 8 पेटी देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस के मुताबिक शराब घर के बाहर बने बाथरूम से भी बरामद हुई। मामले में भाजपा नेता के पुत्र मुकेश साहू और उनके पार्टनर दिनेश चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, सब इंस्पेक्टर भास्कर शर्मा और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र शाक्य की टीम ने की। बताया जा रहा है कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी इसी मकान में पुलिस कार्रवाई की चर्चा सामने आई थी, हालांकि उस समय मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। बद्री साहू के दूसरे पुत्र राकेश साहू की पत्नी वार्ड क्रमांक 31 से भाजपा की पार्षद हैं。0
0
Report
Advertisement
चुनार पक्का पुल से कूदने जा रही लड़की राहगीरों ने बचाई, वीडियो वायरल
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर : चुनार पक्का पुल से छलांग लगाने जा रही लड़की को राहगीरों ने बचाया पुल पर लगे जाली पर चढ़कर गंगा नदी में कूदने जा रही थी अज्ञात लड़की राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए खींचकर बचाई जान बचाने पर एहसान के बजाय लड़की ने राहगीरों को ही सुनाने लगी खरी-खोटी राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस लड़की को थाने ले जाकर पूछताछ करने में जुटी लड़की के बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चुनार थाना क्षेत्र के चुनार पक्का पुल का मामला0
0
Report
भारत-नेपाल सीमा पर SSB और सोनौली पुलिस ने नशीली दवाओं के तस्कर को गिरफ्तार किया
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में SSB और सोनौלי पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेंदी बाजार के पास भारत से पैदल नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए SSB और स्थानीय पुलिस लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने फरेंदी बाजार के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी के नेपाली नागरिक होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने बरामद नशीली दवाओं को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने NDPS Act के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
जालौन के भगतसिंह नगर मोहल्ले में छत गिरने से 22 वर्षीय कल्लू खान घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर में सो रहे युवक पर अचानक छत गिरने से बड़ा हादसा, घर के अंदर कमरे में सो रहे युवक पर अचानक गिरा छत का हिस्सा, छत का हिस्सा गिरने से 22 वर्षीय कल्लू खान गंभीर रूप से हुआ घायल, परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को सीएचसी कोंच में कराया भर्ती, डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए युवक को मेडिकल कॉलेज उरई किया रेफर, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भगतसिंह नगर का हादसा।0
0
Report
Advertisement
टोंक निकाय चुनाव: भाजपा ने 8 में से 8 निकाय जीते, चतुर्वेदी का दावा
Tonk, Rajasthan:टोंक निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत पर अरुण चतुर्वेदी का बड़ा बयान एंकर..टोंक में निकाय चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा में उत्साह का माहौल है। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत पर जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास जताया है और निकाय चुनाव के परिणाम इसका स्पष्ट संकेत हैं। अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि 10 में से 8 निकायों में भाजपा का कब्जा हुआ है। उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन की नीतियों को जनता का समर्थन मिल रहा है। वहीं सचिन पायलट को लेकर भी अरुण चतुर्वेदी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पायलट देशभर में घूमते हैं, लेकिन अपने ही घर में कांग्रेस को चुनाव नहीं जिता पाए। उन्होंने निकाय चुनाव के परिणामों को कांग्रेस के लिए सीधा संदेश बताया。 चतुर्वेदी ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने जिस तरह भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है, उससे आने वाले समय की राजनीतिक तस्वीर भी साफ होती दिखाई दे रही है। उन्होंने भाजपा की जीत के लिए मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बाइट 01 अरुण चतुर्वेदी वित्त आयोग अध्यक्ष0
0
Report
बीवर ट्री पर नई बहस शुरू, विज्ञानिक अनुसंधान पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:BEAVER TREE0
0
Report
अनंत सिंह ने जेडीयू के खिलाफ प्रचार शुरू किया, नालंदा में बगावत साफ
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद चुनाव में जेडीयू विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं। अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री श्रवण कुमार के गृह जिले नालंदा पहुँचकर जन सुराज समर्थित उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और पीला गमछा भी लहराया। अपनी पार्टी के विधायक की इस खुली बगावत पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस पूरे मामले को सुलझाने का जिम्मा आदरणीय ललन बाबू को दिया है। श्रवण कुमार ने कहा कि ललन बाबू और संजय झा के बीच बातचीत के बाद ही इस मामले का अंतिम फलाफल सामने आएगा और वही लोग इसका सही जवाब दे सकते हैं। जेडीयू में मची इस अंदरूनी कलह के बीच विपक्ष द्वारा जेडीयू की साख गिरने के दावों पर श्रवण कुमार ने करारा पलटवार किया। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गिराने वाले लोग लगातार पार्टी की साख गिराने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन जब-जब वे ऐसा करते हैं, जेडीयू की टीआरपी और बढ़ जाती है। लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष दावा कर रहा था कि इस बार जेडीयू पूरी तरह साफ हो जाएगी, लेकिन पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटें जीतीं। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा चुनाव को लेकर भी विपक्ष यह अफवाह फैला रहा है कि जेडीयू 'बी टीम' बनकर बीजेपी में विलीन हो जाएगी, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। एमएलसी चुनाव में एनडीए के बिखराव की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए श्रवण कुमार ने दावा किया कि पूरा एनडीए पूरी तरह से इंटैक्ट है उन्होंने कहा कि सिर्फ जेडीयू ही नहीं, बल्कि पूरा एनडीए अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी क्षमता और ताकत झोंक रहा है। श्रवण कुमार ने जोर देकर कहा कि पटना निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ राज्य में जिन अन्य चार जगहों पर चुनाव हो रहे हैं, वहां भी एनडीए के सभी दल एकजुट होकर अपने प्रत्याशी की जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
