Mandi - किसान मेले का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ
Padhar, Himachal Pradesh:जिला स्तरीय किसान मेला पधर का शुभारंभ मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के द्वारा किया गया। इस पांच दिवसीय मेले के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन भी होगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न खेल स्पर्धाओं के साथ-साथ महिला मंडलों के लिए सांस्कृतिक व खेलकूद स्पर्धाएं आयोजित की गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूजनीय देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा में अगुवाई के उपरांत भाग लिया और पधर मे मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री कॉल सिंह ठाकुर की मौजूद रहे।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
