Back
सुंदरनगर में पहली बार नलवाड़ कल्चरल परेड ने शहर को उत्सव से भर दिया
NSNitesh Saini
Mar 27, 2026 04:15:34
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
देवभूमि हिमाचल की विरासत का सुंदरनगर में हुआ महासंगम
पहली बार सुकेत नगरी में हुआ ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आयोजन
राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में बना सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र, 12 जिलों की झलक ने मोहा दिल。
मंडी (नितेश सैनी) :
स्थानीय रिपोर्ट: राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के दौरान सुंदरनगर में पहली बार भव्य सांस्कृतिक परेड का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को उत्सवमय रंगों में रंग दिया। इस ऐतिहासिक 'कल्चरल परेड' का शुभारंभ एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने हरी झंडी दिखाकर किया, जबकि एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। परेड शुकदेव वाटिका से आरंभ होकर पुराना बस स्टैंड, भोजपुर बाजार और महाराणा प्रताप चौक से गुजरती हुई राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में संपन्न हुई। रास्ते भर दर्शकों की भीड़ ने तालियों और उत्साह के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस आकर्षक परेड में सुंदरनगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हिमाचल प्रदेश के बारहों जिलों की समृद्ध लोक संस्कृति, वेशभूषा और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया। खासकर महाराणा प्रताप चौक पर दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समापन समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजन देवभूमि हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि यह परेड गणतंत्र दिवस की तर्ज पर एक शोभायात्रा के रूप में विभिन्न जिलों की संस्कृति को एक मंच पर प्रस्तुत करने की अनूठी पहल है, जिसे भविष्य में और भी भव्य रूप दिया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPradeep Kumar
FollowMar 27, 2026 05:33:130
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 27, 2026 05:32:540
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 27, 2026 05:32:410
Report
SBShowket Beigh
FollowMar 27, 2026 05:32:300
Report
KSKashish Singh
FollowMar 27, 2026 05:32:010
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 27, 2026 05:31:490
Report
RSRanajoy Singha
FollowMar 27, 2026 05:31:090
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 27, 2026 05:30:210
Report
656
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 27, 2026 05:17:59640
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowMar 27, 2026 05:17:30724
Report
ARAarti Rai
FollowMar 27, 2026 05:17:09Noida, Uttar Pradesh:Kolkata - DILIP GHOSH (BJP) On Sir Voter List
584
Report
AKAMAR KANE
FollowMar 27, 2026 05:16:55606
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 27, 2026 05:16:37575
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 27, 2026 05:16:19657
Report