Back
कुल्लू के ढालपुर में होली-बसंत पंचमी के बीच रघुनाथ रथयात्रा का भक्तों में उत्साह
MTManish Thakur
Jan 23, 2026 11:48:29
Kullu, Himachal Pradesh
भारतवर्ष में शुक्रवार से बसंत पंचमी का आगाज हो चुका है। तो वही देश भर में बसंत पंचमी को लेकर कई त्यौहार भी बनाए जाते हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के मुख्यालय ढालपुर में भी भारी बारिश के बीच बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया गया और भारी बारिश के बीच भगवान रघुनाथ ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। सुबह से ही जिला कुल्लू में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार को दोपहर के समय भगवान रघुनाथ रघुनाथपुर स्थित अपने मंदिर से ढोल नगाड़ों की थाप पर ढालपुर रवाना हुए। जहां पर भगवान रघुनाथ की विधिवत पूजा अर्चना की गई। उसके बाद भगवान रघुनाथ अपने रथ में सवार हुए और भक्तों के द्वारा उनके रथ को खींचकर ढालपुर मैदान के अस्थाई शिविर में लाया गया। यहां पर बैरागी समुदाय के लोगों के द्वारा होली के गीत भी गए गए और भगवान रघुनाथ पर गुलाल भी छिड़का गया। ऐसे में अब 40 दिन पहले ही कुल्लू में होली का त्योहार शुरू हो गया है।
ढालपुर मैदान में बसंत पंचमी के अवसर पर परंपरा के अनुसार भरत की भूमिका महंत खानदान के व्यक्ति ने निभाई और बसंत पंचमी के इस पर्व में जहां राम-भरत के मिलन के गवाह हजारों लोग बने। वहीं इस अवसर पर भरत अपने बड़े भाई राम को अयोध्या ले जाने के लिए भी प्रार्थना करते दिखे। राम भरत मिलन के बाद हनुमान जी की अठखेलियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। केसरी रंग से पूरी तरह रंगे हुए हनुमान जिन श्रद्धालुओं को रंग लगाएंगे वे अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं। इसी परंपरा को हनुमान ने यहां निभाया और सभी लोगों के साथ होली खेली। वहीं रथ को खींचने के लिए भी सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
बसंत पंचमी के अवसर पर ढालपुर मैदान में अधिष्ठाता राम की कृपा दृष्टि के चलते अधिकतर श्रद्धालु यहां पीले वस्त्र पहनकर पहने हुए थे। रघुनाथ की नगरी से अधिष्ठाता रघुनाथ को ढालपुर मैदान तक लाया गया। इसके बाद अधिष्ठाता रघुनाथ को उनके मंदिर में अगले 40 दिनों तक हर दिन गुलाल फेंका जाएगा। होली से 8 दिन पूर्व यहां होलाष्टक का भी आयोजन होगा। बहरहाल, रघुनाथ की रथ यात्रा से देवभूमि कुल्लू निहाल हो गई हैं और वसंत पंचमी का खुशी-खुशी से आगाज हुआ।
रथ यात्रा के शुरू होने से पूर्व हनुमान बना व्यक्ति अपने केसरी रंग के साथ लोगों के बीच जाता है। वही, लोगों का केसरी नंदन के साथ स्पर्श हो। इसके लिए लोग उसके पीछे भागते हैं। जिन लोगों को हनुमान का केसरी रंग लगता है तो उसकी मन्नतें पूरी मानी जाती हैं। इस दिन अधिकतर स्त्रियां पीले व सफेद वस्त्र पहनकर आती है। केसरी नंदन की कृपा दृष्टि लोगों के ऊपर हो इसलिए उसके आगे आने के लिए लोगों का कुनबा उत्सुक रहता हैं।
वही, रथयात्रा में अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह समेत राज परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहते हैं।
भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या में जो भगवान रघुनाथ के रीति रिवाज व परंपरा का पालन किया जाता है। वही परंपरा कुल्लू में भी निभाई जाती है। बसंत पंचमी के अवसर पर भी पारंपरिक परंपराओं का निर्वाह किया गया और भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए ढालपुर मैदान में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। यहां पर बैरागी समुदाय के लोगों के द्वारा होली के गीत भी गए गए और भक्तों के बीच प्रसाद भी बांटा गया।
बसंत पंचमी के त्योहार पर ढालपुर मैदान पहुंचे भक्त श्याम सुंदर महंत ने बताया कि भगवान रघुनाथ जब अयोध्या से कुल्लू आए। तो उन्होंने राज परिवार को कष्ट से मुक्ति दिलाई। ऐसे में अयोध्या में जिस तरह से भगवान श्री राम के सभी रीति रिवाज मनाए जाते हैं। वही रीति रिवाज तथा त्यौहार कुल्लू में भी पूरे किए जाते हैं। बसंत पंचमी से मौसम में भी बदलाव आता है और पृथ्वी पर फूलों का खिलना भी शुरू हो जाता है। ऐसे में बसंत पंचमी से मौसम में परिवर्तन के साथ-साथ लोगों के हृदय में भी परिवर्तन आता है। ढालपुर मैदान में भारी बारिश के बीच में लोग भगवान रघुनाथ के दर्शनों को आए। इससे पता चलता है कि भगवान श्री राम के प्रति लोगों के मन में कितनी आस्था है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
सी वी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, ऑनलाइन गेमिंग और पैसों के लेनदेन की जांच में जु
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 12, 2026 19:00:330
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 12, 2026 19:00:190
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 12, 2026 18:45:400
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 12, 2026 18:45:240
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 12, 2026 18:31:020
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 12, 2026 18:30:430
Report
KSKashish Singh
FollowMar 12, 2026 18:30:350
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 12, 2026 18:30:12Noida, Uttar Pradesh:31 मार्च तक राजस्थान में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी नहीं, सिर्फ आकस्मिक स्थिति में मिलेगी अवकाश वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए लिया गया निर्णय
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 12, 2026 18:17:480
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 12, 2026 18:17:290
Report
SDShankar Dan
FollowMar 12, 2026 18:17:150
Report
KSKashish Singh
FollowMar 12, 2026 18:17:04Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh: Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini met with Governor Prof Ashim Kumar Ghosh. The Chief Minister extended birthday greetings to Governor Ghosh
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 12, 2026 18:16:550
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowMar 12, 2026 18:16:260
Report