icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बालोद में दिनदहाड़े एसिड अटैक, 22 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से झुलसी

Raipur, Chhattisgarh:बालोद। जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली अंतर्गत आमापारा इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ई-लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा पर एक अज्ञात युवक ने पीछे से दौड़कर एसिड फेंक दिया। हमले में छात्रा का चेहरा और दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च संस्थान रेफर किया गया है। पीड़िता पुलिस विभाग में पदस्थ वाहन चालक की पुत्री है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। सोमवार दोपहर लाइब्रेरी से लौटते वक्त सुनसान मोड़ पर हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। हमले के बाद छात्रा ने साहस दिखाते हुए दौड़कर अपनी जान बचाई और राहगीरों को आवाज दी। पुलिसकर्मी की बेटी पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी तत्काल ग्राउंड पर उतरे और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। "मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमें गठित की गई हैं। सभी पहलुओं पर सघन जांच जारी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" — चंद्रकांत गवर्ना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), बालोद
0
0
Report

बहेड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 को विकासखंड बहेड़ी में पांच दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) श्री बहोरन लाल मौर्य ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में मीरगंज विधायक श्री डी.सी. वर्मा, शेरगढ़ के प्रशासक श्री भूपेंद्र कुर्मी, बहेड़ी के श्री अमरिंदर सिंह गोल्डी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं उपजिलाधिकारी बहेड़ी श्री गोपाल शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एमएलसी श्री बहोरन लाल मौर्य, विधायक श्री डी.सी. वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पूर्ण आवास के लाभार्थियों को चाबी वितरित की गई। इसके साथ ही लाभार्थियों को फैमिली आईडी, शौचालय योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा अन्य योजनाओं से संबंधित लाभ प्रदान किए गए। वहीं बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिविर में किसानों को बीज वितरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है। पांच दिवसीय शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा अजमेर में पंचायत चुनाव के लिए पूरी तैयारी, कमल खिलाने का दावा

Ajmer, Rajasthan:अजमेर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी के साथ कमर कसी है.. जिले के दौरे पर आए अजमेर प्रभारी और भाजपा के कद्दावर नेता अरुण चतुर्वेदी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय पर देहात भाजपा की आवश्यक बैठक ली... और चुनाव को जीतने के गुरु मंत्र दिए .... इस बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे... इस दौरान हुई बैठक में संगठन स्तर पर चुनाव को लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए.. बैठक के दौरान ग्रामीण चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता उम्मीदवारों ने अपना पक्ष रखा और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की.. बैठक संपन्न के पश्चात पत्रकारों से मुखातिब हुए भाजपा नेता चतुर्वेदी ने दावा किया है प्रदेश की निकाय चुनाव में भाजपा ने कमल को खिलाया था ग्रामीण सरकार को चुनने में भी ग्रामीण जनता भाजपा का समर्थन कर कमल खिलाएगी... उन्होंने कहा की प्रदेश की सभी जिला परिषद में भाजपा अपने बोर्ड कायम करेगी।
0
0
Report
Advertisement

नरसिंहपुर पुलिस ने नकबजनी के शातिर चोर गिरफ्तार किया, 4.25 लाख के माल बरामद

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर पुलिस को चोरी और नकबजनी के मामलों में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 लाख 25 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले 4-5 दिनों में नकबजनी की दो वारदातें सामने आई थीं। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुखबिरों और सुरागों की मदद से होशंगाबाद के पिपरिया निवासी प्रहलाद प्रजापति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये का लैपटॉप-मोबाइल और 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल 4 लाख 25 हजार का मशरूका बरामद किया है। पुलिस आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ शराब ठेकदारों का प्रदर्शन: 50 यूनिट शराब के 40% उठाव अनिवार्यता समाप्त करें

Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh के शराब ठेकदारों ने सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मदिरा दुकानों पर 50 यूपी शराब के 40 प्रतिशत उठाव की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार के 28 सितंबर 2026 के आदेश से देशी मदिरा की गारंटी राशि में 25 प्रतिशत राजस्थान निर्मित मदिरा तय है। शेष हिस्से में 50 यूपी मदिरा का उठाव 40 प्रतिशत अनिवार्य किया गया है। उनका कहना है कि यह 40 प्रतिशत अनिवार्यता अव्यावहारिक है और इससे व्यवसायियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि पहले भी 2019 से 2024 में यह अनुपात 40 से घटाकर 20 प्रतिशत किया गया था। ठेकदारों के अनुसार जब 50 यूपी का अनुपात 40 प्रतिशत रहा तब दुकानों के बंदोबस्त में दिक्कतें आईं। अनुपात घटाने पर ही बंदोबस्त हो पाया। 2024-25 से अब तक अनिवार्यता नहीं थी, तो ग्राहकों की मांग पर ही मदिरा उठाई गई। इससे 50 यूपी मदिरा की मांग कम हुई है, क्योंकि ग्राहक आरएमएल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं。
0
0
Report

प्रमोद तिवारी ने किरेन रिजिजू के बयान पर हमला, लोकतंत्र पर सवाल उठाए

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान, 'SIR का विरोध भारत विरोधी तत्वों की साजिश का हिस्सा' पर कहा, "जब आप प्रदर्शन करें तो देश मज़बूत होता है? जब विपक्ष करें तो कमज़ोर होता है? मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आप ऐसा कुछ बोलें कि जनता हंसे नहीं। आप तीन तीन महीने सदन नहीं चलने दो तो लोकतंत्र है? अरुण जेटली, सुषमा स्वाराज ने कहा था। हम अगर सदन नहीं चलने दें को लोकतंत्र के खिलाफ हैं। कुल मिलाकर इसमें कोई दोराय नहीं कि भाजपा अब एक बुझता हुआ चिराग है? जिसका तेल तेज़ी से खत्म हो रहा है। किस दिन खत्म हो जाए, किसी को नहीं पता।
0
0
Report
Advertisement

मुज़फ्फरपुर में जिंदल मोबिलिट्रिक का चौथा शो रूम खुला, अशोक चौधरी ने उद्घाटन किया

Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर के भगवानपुर बिबिगंज एनएच 28 के समीप जिंदल मोबिलिट्रिक का देश का चौथा शो रूम खुल गया है और यूनिर्सल मोटोकॉर्प के नाम से खोला गया है. उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने किया. मंत्री ने कहा इलेक्ट्रिक बाइक आने से पेट्रोल और डीजल की बचत होगी, जिससे देश आर्थिक मजबूत होगा. देश में इलेक्ट्रिक बाइक के साथ इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर भी आ रहे हैं और यह शुरुआत अच्छी है. पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे. अभिषेक कुमार ने कहा कि बाइक की शुरुआती कीमत 1 लाख से है और तीन से अधिक मॉडल आ रहे हैं. चौक मॉडल एक्स शोरूम 90,000 से शुरू हुआ है; एक बार चार्ज पर 118 KM माइलेज देता है. सुजीत पांडे ने कहा यह बाइक अलग है और कंपनी वादा पूरा करती है.
0
0
Report

महराजगंज में तेज ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है, वहीं हादसे के बाद फरार ट्रक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वी/ओ- पूरा मामला महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजयसलहिया का है जहां आज एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद फरार अज्ञात ट्रक का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top