176215
एसपी बंसलकेंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में कवि सम्मेलन का आयोजन
Dharamshala, Himachal Pradesh:राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने बताया कि संगठन नए कवियों को तलाशने और तराशने का काम करता है जिससे उन्हें उचित मंच और कार्यक्रम मिल सकें। यह बात उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान कही। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर आयोजकों को इस कवि सम्मेलन के लिए बधाई दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़ में गुजरात से चोरी 55 लाख का डम्पर बरामद
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात से चोरी हुआ करीब 55 लाख रुपये कीमत का डम्पर बरामद किया है। गुजरात के दाहोद जिले के लिमड़ी थाना क्षेत्र से चोरी हुए इस डम्पर की सूचना डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार ने भादसोड़ा पुलिस को दी थी। सूचना पर थानाधिकारी अक्षय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित मार्गों पर तलाश शुरू की। इस दौरान सोहनखेड़ा–मण्डफिया रोड पर बिना नंबर का डम्पर लावारिस हालत में खड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर चालक और वाहन मालिक के नहीं मिलने पर डम्पर को जब्त कर लिया। मामले में अग्रिम अनुसंधान और कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
राजस्थान में 16.431 किलोग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार, कार जब्त
Kota, Rajasthan:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16.431 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, वारदात में प्रयुक्त एक car को भी जब्त कर लिया, “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे,केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने हैंगिंग ब्रिज टोल पर एक कार को रोका और कार के स्टेपनी के अंदर छिपाकर रखी गई 16.431 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। कार की तलाशी लेने पर कार के स्टेपनी के अंदर छिपाकर रखे गए कुल 9 पैकेट बरामद हुए जिनका वजन 16.431 किलोग्राम अवैध अफीम था। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद अवैध अफीम और कार को जब्त कर लिया गया है और दो व्यक्तियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटैंस एक्ट, 1985 की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
NHAI की चूक: 34 करोड़ गलत खाते में ट्रांसफर, वकील ने लौटाई रकम
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - सरकारी विभागों की लापरवाही के कई मामले आपने सुने होंगे, लेकिन इस बार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की ऐसी चूक सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया। विभाग ने गलती से एक वकील के बैंक खाते में 34 करोड़ 32 लाख 94 हजार 346 रुपए ट्रांसफर कर दिए। करीब 48 घंटे तक अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। वकील अजय बागड़िया ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और पूरी रकम वापस लौटा दी। इंदौर सीनियर एडवोकेट अजय बागड़िया के बैंक खाते में NEFT के जरिए 7 नवंबर 2026 को यह राशि जमा हुई। बैंक से कॉल और मैसेज मिलने पर वह हैरान हो गए। जांच में पता चला कि यह रकम NHAI की ओर से भेजी गई थी। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर मनिष मीणा से संपर्क कर गलती की जानकारी दी। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों में हलचल मच गई। प्रोजेक्ट मैनेजर ने गलती स्वीकार की और रकम लौटाने का अनुरोध किया। 9 नवंबर को वकील ने पूरी राशि NHAI को वापस कर दी। कहा गया है कि अजय बागड़िया NHAI मामलों की पैरवी भी करते हैं, और सवाल उठ रहा है कि भुगतान प्रक्रिया में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई, जबकि NHAI में भुगतान से पहले दस्तावेजों और बैंक खाते का सत्यापन होता है. इसके बावजूद 34 करोड़ रुपए गलत खाते में पहुंच गए, जो विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। गौरतलब है कि इस गलती के बाद अधिवक्ता के अकाउंट में करोड़ों रुपए चले गए, अन्यथा यदि रकम किसी अन्य व्यक्ति या आपराधिक तत्व के खाते में जाती तो उसे वापस लेने के लिए महीनों लग जाते।0
0
Report
Advertisement
नीतिगत बिहार दौरे में पीएम मोदी का आगमन: वैशाली में NDA के साथ उत्साह ने पकड़ लिया धुआँ
Patna, Bihar:नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में लगातार बैठक चल रही है... भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि.. कार्यक्रम जो है, वो कब क्या है, वो क्या तैयारी है। 21 तारीख को इस बिहार की धरती पर, वैशाली की धरती पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आगमन हो रहा है। ऐतिहासिक दिन 20 नवंबर को एनडीए सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है और 21 तारीख को प्रधानमंत्री जी का आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री जी का आगमन हमेशा से ही बिहार के लिए उत्साहवर्धक रहा है। बिहारवासी प्रधानमंत्री से अगाध प्रेम और मोहब्बत करते हैं और 21 को आने लाखों लोग उनको सुनने के लिए, उनको देखने के लिए आते हैं। लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं तो उसके लिए छोटी-छोटी बातों की भी समीक्षा माननीय मुख्यमंत्री कर रहे हैं, खुद कल गए थे। आम लोग जो आने वाले हैं, उनको समस्या नहीं हो और प्रधानमंत्री जी आते हैं तो बड़ी सौगातें बिहार को मिलती हैं। नीतीश सेतु का आमजन को समर्पण भी करने वाले हैं। कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन भी आदरणीय प्रधानमंत्री जी करने वाले हैं और पूरे इलाके में उत्साह का वातावरण है। कोई पीले चावल लेकर निमंत्रण दे रहा है, कई महिलाएं गांव में गीत गाकर उत्साहवर्धन कर रही हैं। पूरे इलाके में जो उत्साह है, वो अभूतपूर्व उत्साह है। और जिस स्थल पर माननीय प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम है, वो भी ऐतिहासिक स्थल है आने वाले समय में। जो आदरणीय मुख्यमंत्री जी की जो सोच है बिहार को समृद्ध बनाने की, वो पूरा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर—जो जंदाहा, राजापाकर, महुआ का जो इंडस्ट्रियल कॉरिडोर है—वहां आने वाले समय में बड़े-बड़े उद्योग लगने वाले हैं। माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में जो जंगलराज से सुशासन स्थापित हुआ और सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में समृद्ध बिहार की स्थापना होगी, इस समृद्ध बिहार की स्थापना में एक मील का पत्थर वो हमारा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर है। और जिस सड़क पर हो रहा है, मतलब वो नेपाल से मिथिला को पटना और गया से जोड़ने वाला—वह स्थल पहला एक्सप्रेस हाईवे आमास-दरभंगा है—तो ऐतिहासिक दिन है। जो भी नीतीश कुमार के नाम का विरोध करेगा, आम जनता उसका सूपड़ा साफ कर देगी। नीतीश सेतु एनडीए की सरकार में परिकल्पना हुई। एनडीए की सरकार में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में उसका काम पूर्ण हुआ है। और नीतीश कुमार जी ने जो बिहार को जंगलराज से सुशासन स्थापित किया, बिहार में आधारभूत संरचना का निर्माण किया, 20 सालों तक जो बिहार को कहां से कहां पहुंचाया। नीतीश कुमार जी के नाम से जो लोग विरोध कर रहे हैं, जो घृणा कर रहे हैं, नीतीश जी के नाम से सेतु का विरोध कर रहे हैं—बिहार के लोग ऐसे लोगों को सूपड़ा साफ कर देंगे, जो लोग भी नीतीश कुमार के नाम का विरोध करेंगे।0
0
Report
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर कुर्की का आदेश, 2018 विवाद केस संदर्भ
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट ने नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश जारी किया। कोर्ट ने 17 नवंबर को कोर्ट में पेश न होने पर यह आदेश किया है कोर्ट के आदेश के बाद चंद्रशेखर आजाद ने राजनीतिक गठबंधन का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा है。 कोर्ट कार्रवाई वर्ष 2018 में गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र (वृंदावन गार्डन) में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद और मारपीट से जुड़े मामले में की गई। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि समारोह के दौरान हथियारों को लेकर सवाल पूछने पर चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी दी थी। इससे पहले अक्टूबर 2026 में गैर-जमानती वारंट और संपत्ति कुर्की करने की कार्रवाई की बात सामने आई थी। कोर्ट की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी。0
0
Report
खरगोन के सेगांव में मक्का से भरा ट्रैक्टर खेत में गिरा, चालक की मौत
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के सेगांव में खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर मक्का से भरा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक राहुल पिता मोहन, 35 वर्ष निवासी कंचनपुरा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में मक्का भरी हुई थी। चालक के साथी कुंदन सोलंकी ने बताया कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्रैक्टर सड़क से नीचे खेत में उतर गया। हादसे के दौरान दोनों उछलकर नीचे गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेगांव लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ट्रेक्टर चालक राहुल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।0
0
Report
Advertisement
रतलाम के बांगरोद में धारदार हथियार हमला, 24 वर्षीय तेजपाल की मौत; पुलिस जांच जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के बांगरोद में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है. घटना स्थल से आने-जाने मार्गों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं; कुछ संदिग्ध की तस्वीरें पुलिस को मिली हैं, उनकी पड़ताल की जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतक मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था उसी दौरान मृतक 24 वर्षीय युवक तेजपाल पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बांगरौद-जड़वासा मार्ग की बताई जा रही है. जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतक का मोबाइल घटना स्थल से काफी दूर मिला है; ऐसे में अंदेशा इस बात का भी है कि हत्या काफी दूर पर हुई होगी और अपनी जान बचाने के लिये मृतक ने संघर्ष किया होगा और काफी दूर भागने के बाद भी वह आरोपियों से बच ना पाया. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान तेजराम के रूप में हुई है. वारदात की सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस जांच में जुट गई है. आखिर युवक पर हमला किसने और क्यों किया, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है.0
0
Report
हमीरपुर के वन स्टॉप सेंटर का जज सीनियर डिवीजन ने औचक निरीक्षण किया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - वन स्टॉप सेंटर का जज सीनियर डिवीजन वंदना अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण कर वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, वन स्टॉप सेंटर के रिकॉर्ड सहित पीड़िताओं के कक्षों की व्यवस्थाओं की भी की गई जांच, निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर में आवासित नहीं पाई गई कोई भी पीड़िता, निरीक्षण के दौरान सेंटर में सब कुछ पाया गया सामान्य, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का मामला।0
0
Report
डोंगरगढ़ में नौकरी के झांसे पर दुष्कर्म-यौन शोषण: 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोपी पर नशीला पदार्थ देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने, पीछा करने और अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने और सामाजिक रूप से बदनाम करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। मामले में शिकायत मिलने के बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। दरअसल, पीड़िता ने 13 अक्टूबर 2026 को डोंगरगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी भरत भूषण मेश्राम ने नौकरी लगाने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, मारपीट, अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने आरोपी भरत भूषण मेश्राम, उम्र 52 वर्ष, निवासी थाना चौक डोंगरगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
खंडेला के छह गांव ने जमीन बदले मकान-की मांग पर यूरेनियम विरोध प्रदर्शन
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर खंडेला, सीकर खंडेला, सीकर रॉयल उपस्थित 6 गांवों के वाशिंदों की बैठक यूरेनियम प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध जमीन के बदले जमीन और मकान के बदले मकान की मांग प्रभावितों को यूसीआईएल में नौकरी सहित अन्य मांग करीब 500 बीघा जमीन अधिग्रहित होगी मांगें नहीं माने जाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी सीकर जिले के खंडेला की ग्राम पंचायत रॉयल व गोकुल का बास के 6 गांव के लोगों ने रोहिल यूरेनियम प्रोजेक्ट के सामने जमीन के बदले जमीन, मकान के बदले मकान व स्थानीय युवाओं को यूनियम कारपोरेशन में नौकरी देने की मांग के लेकर प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत रॉयल के सरपंच नागरमल नेहरा ने बताया कि यूरेनियम प्लांट के लिए ग्राम पंचायत रॉयल, गोकुल का बास, सुहागपुरा, नेहरों की ढाणी के किसानों की 500 बीघा जमीन अधिग्रहित की जाएगी जिससे खेती करने वाले किसानों के सामने रोज़ी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। फिलहाल आवासीय भूमि अधिग्रहित करने की सूचना जारी नहीं की गई। इसलिए सभी 6 गावों के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर जमीन के बदले जमीन, मकान के बदले मकान व स्थानीय युवाओं को NFT में नौकरी देने की मांग के लेकर यूरेनियम प्लांट के सामने बैठक कर प्रदर्शन किया। इन मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है जिसमें दोनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को शामिल किया गया। 15 दिसंबर को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।0
0
Report
Kota मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: NMC ने 24 घंटे में 10 बिंदुओं की रिपोर्ट मांगी
Kota, Rajasthan:Kota मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से जुड़ा मामला, पिछले महीनेभर से लगातार आ रहे रैगिंग के मामले, जूनियर को सर झुकाकर ओर हाथ पीछे बांधकर चलने का फरमान,सीनियर को सलामी देना जरूरी, जी मीडिया टीम को जूनियर ने दबे मुँह से बताया रेंगिग का मामला,कैमरे के सामने नहीं बोले स्टूडेंट, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग(NMC) से शिकायत, NMC ने मेडिकल प्रिंसिपल से 24 घंटों के भीतर 10बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट, कॉलेज की एंटी रैगिंग व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, 10 अक्टूबर 29 अक्तूबर,17 नवंबर को रैगिंग शिकायत NMC पहुंची, एंटी रैगिंग कमेटी ने किया छात्रों से संवाद, रैगिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की कही बात, प्रिंसिपल निलेश जैन ने बनाई जांच कमेटी,रैगिंग मामलों की जांच जारी,0
0
Report
नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर विपक्ष का हमला, बिदुपुर पुल का नामकरण चर्चा
Patna, Bihar:नीतीश सेतु पर विपक्ष का हमला और नाम के विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि कारण क्या है कि विपक्ष के लोग नीतीश सेतु का विरोध कर रहे हैं यह इसलिए कि नीतीश कुमार जी का राजनीतिक विरोध करते रहना है, इसलिए विरोध कर रहे हैं। इसलिए कर रहे हैं कि नीतीश कुमार जी विकास के प्रतीक थे और ये लोग तो विनाश के प्रतीक रहे हैं। तो विनाश वालों को विकास कहां से अच्छा लगेगा? नीतीश जी ने जिस प्रकार से 20 वर्षों में बिहार को आगे पहुंचाया, वो इनको ना तो दिखाई पड़ता है और दिखता भी है तो मन में खलता है। इसलिए नीतीश कुमार जी का ये विरोध करते हैं। आज जो ब्रिज बना है ये बिदुपुर के ऊपर, ये नीतीश कुमार जी के दूरगामी सोच का परिणाम है जिसमें वो बिहार के विकास की सपना संजोए हुए थे। आज उस सपने को साकार किया गया है और उस सपने को साकार होने के बाद स्वाभाविक रूप से उनके नाम पर इसका नामकरण किया जा रहा है जिसके वो हकदार थे। तो इनके पेट में राजनीतिक कारणों से दर्द हो रहा है। वो ये चाहते हैं, उनके परिवार के कई लोगों ने बयान दिया है कि उनके सजायाफ्ता पिताजी के नाम पर रख दिया जाए। तो कहीं सजायाफ्ता के नाम पर कोई सरकारी योजना का नाम होता है क्या? इतना भी समझ नहीं है इनको।0
0
Report
Advertisement
लालगढ़ स्टेशन पर पैलेस ऑन व्हील्स का राजस्थानी स्वागत, विदेशी सैलानी खुश
Bikaner, Rajasthan:स्टोरी - पर्यटन सीजन में लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स। शाही ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर हुआ भव्य राजस्थानी अंदाज में स्वागत। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सैलानियों के लिए बिछाया गया रेड कारपेट, तिलक और फूलमाला पहनाकर किया गया विदेशी पाहणों का स्वागत। शाही ट्रेन में सवार कुल 64 सैलानी बीकानेर पहुंचे, जिनमें दो भारतीय और 62 विदेशी पर्यटक शामिल थे। राजस्थानी गीतों की धुनों पर बैंड की प्रस्तुति ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। सैलानी भी थिरकने को मजबूर हुए। भव्य स्वागत से अभिभूत देशी-विदेशी पर्यटक। जूनागढ़ फोर्ट और गजनेर पैलेस में प्राकृतिक नजारों का दीदार करेंगे। पैलेस ऑन व्हील्स के पर्यटन सीजन के पहले फेरे से शहर के पर्यटन कारोबारियों में भी उत्साह की लहर दौड़ गई है।0
0
Report
रींगस बाइपास पुलिया अधूरा, जन्मोत्सव के दौरान जाम की बढ़ती आशंका
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता सात महीने से अधूरी पड़ी बाइपास पुलिया, श्याम भक्तों की राह में बन रही बाधा, 29 अप्रैल को शुरू हुआ था निर्माण, अब तक काम पूरा नहीं; जाम से जूझ रहे वाहन चालक, श्याम जन्मोत्सव पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम में 20 नवंबर को आयोजित होने वाले बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर जहां प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए तैयारियों में जुटा है, वहीं रींगस के बाइपास मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का अधूरा कार्य श्याम भक्तों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पिछले करीब सात महीने से पुलिया का निर्माण कार्य लंबित चल रहा है। हालात यह हैं कि निर्माण कार्य बंद होने और यातायात की समुचित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से आए दिन वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार रींगस बाइपास पुलिया का निर्माण कार्य 29 अप्रैल 2026 को शुरू हुआ था। शुरुआत में लोगों को उम्मीद थी कि निर्धारित समय में निर्माण पूरा होने से यातायात व्यवस्था सुचारू हो जाएगी, लेकिन सात महीने बीतने के बाद भी कार्य अधूरा पड़ा है। वर्तमान में निर्माण कार्य बंद होने से पुलिया क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो रहा है। यहाँ से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों के साथ श्याम भक्तों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। 20 नवंबर को बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के खाटूश्यामजी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में रींगस से खाटूश्यामजी जाने वाले मार्ग पर वाहनों और पदयात्रियों का दबाव बढ़ना तय है। पहले से ही जाम की समस्या से जूझ रहे इस मार्ग पर अधूरी पुलिया और निर्माण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन की संभावना के बावजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अब तक पुलिया निर्माण के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो जन्मोत्सव के दौरान जाम की स्थिति गंभीर हो सकती है। लोगों ने एनएचएआई से निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने तथा तब तक यातायात के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग और समुचित व्यवस्थाएं करने की मांग की है।0
0
Report
पंचकुला: बिजली विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों ने ALM पदनाम सुधार सहित कई मांगें रखीं
Panchkula, Haryana:हरियाणा के बिजली विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों ने सरकार के सामने रखीं कई मांगें... सर्विस एक्ट का लाभ देने से लेकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग... HKRN पोर्टल पर पदनाम और अन्य डाटा अपडेट करने के लिए मांगा एक सप्ताह का समय... मांगें पूरी नहीं होने पर पहले भी सरकार को घेराव की दी चुकी है चेतावनी... हरियाणा में बिजली विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा ने भारतीय मजदूर संघ के माध्यम से प्रदेश सरकार और बिजली निगम के अधिकारियों के सामने कर्मचारियों से जुड़ी कई मांगें रखी हैं। संघ की ओर से 12 नवंबर 2026 को बिजली मंत्री और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक को मांग पत्र सौंपा गया है। इसमें कर्मचारियों को सर्विस एक्ट का लाभ देने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और HKRN पोर्टल पर कर्मचारियों का रिकॉर्ड दुरुस्त करने सहित कई मुद्दे उठाए गए हैं। संघ का कहना है कि बिजली घरों में SA के पद पर कार्यरत कुछ कर्मचारियों का HKRN पोर्टल पर पदनाम ALM दर्ज है। इसके चलते उन्हें जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत लाभ लेने में परेशानी आ रही है। संघ के मुताबिक 30 जुलाई 2026 को चारों बिजली निगमों के प्रबंध निदेशकों के साथ हुई बैठक में पदनाम बदलने के लिए सूची भेजने पर सहमति बनी थी। ऐसे में कर्मचारियों का पदनाम ठीक करने की मांग की गई है। इसके अलावा HVPNL में 28 अक्टूबर 2005 या उससे पहले विज्ञापित अथवा अधिसूचित पदों के विरुद्ध भर्ती हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग उठाई गई है। संघ ने दिव्यांग कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण से जुड़े नियमों को भी सही तरीके से लागू करने की मांग की है। साथ ही 25 मार्च 2022 को जारी अधिसूचना को सभी श्रेणियों A, B, C और D में लागू करने की मांग रखी गई है। वहीं, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक को सौंपे गए अलग मांग पत्र में Electronics Mechanic ट्रेड से SA के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को भी Security of Service Act में शामिल करने की मांग की गई है। संघ ने इस संबंध में राजकीय ITI रावलधी के पत्र और UHBVN में इसी ट्रेड से नियमित कर्मचारी की नियुक्ति का हवाला दिया है। इसके अलावा 60 प्रतिशत से कम शैक्षणिक योग्यता वाले ALM कर्मचारियों को भी सर्विस एक्ट का लाभ देने, HKRN पोर्टल पर पदनाम और अन्य डाटा अपडेट करने के लिए एक सप्ताह का अवसर देने तथा जिन HKRN कर्मचारियों की EPF कटौती नहीं हो रही है, उन्हें एक बार सुधार का मौका देने की मांग की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले 20 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि अनुबंधित कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया गया तो 27 अगस्त को संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित शक्ति भवन में अतिरिक्त मुख्य सचिव (विद्युत) के कार्यालय का घेराव करेंगे0
0
Report
Advertisement
