कांगड़ा पुलिस ने इंटर स्टेट चोर गिरोह का किया, 18 गिरफ्तार
Jhikli Barol, Himachal Pradesh:जिला कांगड़ा पुलिस ने इंटर स्टेट चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये चोर देहरा, ऊना, ज्वालामुखी, रक्कड़, नूरपुर, पालमपुर, डाढ सहित अन्य क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में शामिल थे। पुलिस ने इन चोरों को बनखंडी के समीप एक निजी रेस्ट हाउस से पकड़ा। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक और उपमंडलीय पुलिस अधिकारी की नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। सीसीटीवी विश्लेषण से चार लोगों की संलिप्तता सामने आई थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
