Back
सीबीएसई थोपे जाने के बजाय मुख्यमंत्री आदर्श स्कूल शुरू करें: सुनील शर्मा
VKVipan Kumar
Feb 26, 2026 11:04:45
Dharamshala, Himachal Pradesh
बच्चों पर सीबीएसई थोपने के बजाय, अच्छा होता सरकार आदर्श मुख्यमंत्री स्कूल शुरू कर देती। एचपी बोर्ड के स्कूलों को सीबीएसई में कन्वर्ट करने के विरोध अभिभावकों के साथ बच्चे भी नारे लगाने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार इस मामले पर गंभीरता से पुनर्विचार करे, जिससे कि सीबीएसई के कारण अभिभावकों व बच्चों में जो असमंजस की स्थिति है, उससे उन्हें राहत मिल सके। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने वीरवार को प्रेसवार्ता में कही बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के स्कूलों को सीबीएसई में मर्ज करने का फैसला लिया है जो पूरी तरह से गलत है। इन स्कूलों को मर्ज करने की बजाय अगर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री आदर्श स्कूल शुरू करती तो प्रदेश के बच्चों को काफी फायदा होता है। उन्होंने कहा कि ब्रांड बदलने से शिक्षा का स्तर नहीं बदल जाता, क्योंकि सीबीएसई के स्कूलों में भी एनसीईआरटी की ही किताबें पढ़ाई जाएगी और वही किताबें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पढ़ा रहा है। इसके अलावा सीबीएसई के स्कूलों में भी वही शिक्षक होंगे, जो एचपी बोर्ड के स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं तथा विद्यार्थी भी वही होंगे जो स्कूल शिक्षा बोर्ड से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को एक बार फिर से अपने फैसले पर मंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार अपने फैसले पर मंथन नहीं करती है तो स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन न्यायालय जाने से भी गुरेज नहीं करेगा। इससे पहले बोर्ड कर्मचारी यूनियन बुद्धिजीवी वर्ग से भी विचार विमर्श करेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय में स्कूलों को सीबीएसई करने के लिए कई स्कूलों को मर्ज किया जा रहा, जिससे परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चे असमंजस में पड़ गए हैं। एक ओर सरकार क्वालिटी एजुकेशन की बात कह रही है, वहीं इस तरह के निर्णयों से बच्चों का परीक्षा के समय मनोबल गिराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला छात्र हित से जुड़ा है और बोर्ड कर्मचारी यूनियन छात्र हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RZRajnish zee
FollowFeb 26, 2026 12:24:000
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 26, 2026 12:23:500
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 26, 2026 12:23:230
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 26, 2026 12:23:120
Report
NJNeeraj Jain
FollowFeb 26, 2026 12:23:020
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 26, 2026 12:22:430
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 26, 2026 12:22:050
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 26, 2026 12:21:270
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 26, 2026 12:21:120
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 26, 2026 12:20:51Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 26, 2026 12:20:430
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 26, 2026 12:20:340
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 26, 2026 12:20:020
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 26, 2026 12:19:420
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 26, 2026 12:18:510
Report