आयुष्मान भारत योजना में मरीज के साथ धोखाधड़ी होना बहुत संगीन मामला: आरएस बाली
Jhikli Barol, Himachal Pradesh:नगरोटा विधायक और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने शुक्रवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत फोर्टिस कांगड़ा में 2020 से अब तक 22 मरीजों की जांच की गई है। इसमें कुल 4 लाख 85 हजार 500 रुपए का खर्च आया है। बाली ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद मरीजों को इलाज प्रदान करती है और टैक्स के पैसों से चलती है। यदि किसी अस्पताल ने धोखाधड़ी की है, तो यह गंभीर मामला है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा,15 नाम दर्ज और 40अज्ञात
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर:- राठ में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा, उपनिरीक्षक सत्यम सिंह की तहरीर पर 14 नामजद सहित 30-40 लोगो पर दर्ज किया गया मुकदमा, बिना अनुमति जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने और पेट्रोल डालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का आरोप, काजीपुरा से जुलूस निकालकर चोपड़ा गेट के आगे मुख्य सड़क पर किया गया पुतला दहन, पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक व दरोगा पवन चौधरी का हाथ झुलसने का पुलिस ने किया दावा, सपाइयो नें बीते दिन वोट चोरी के आरोप मे प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूका था पुतला, मानसिंह यादव, मेहराज राईन, दीपक यादव, मीरा यादव समेत 14 नामजद और 30 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज...!!
