Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur177001

SDM ने फिल्मों की स्टाइल में ओवरलोड ट्रक पकड़ा; वीडियो वायरल

SKSandeep Kumar
Nov 07, 2025 07:52:49
Hamirpur, Himachal Pradesh
एसडीएम ने जान जोखिम में डालकर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा नम्बर प्लेट छिपाकर भाग रहा ओवरलोड ट्रक, वीडियो वायरल। यूपी के हमीरपुर जिले में अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए डीएम घनश्याम मीना के निर्देश पर सदर एसडीएम ने फिल्मी स्टाइल में एक ओवर्डलोड ट्रक को काफी दूरी तक पीछा करने के बाद पकड़ा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एसडीएम अपनी गाड़ी से फिल्मों की तरह एक मौरंग भरे ओवरलोड डंपर का पीछा करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो जिला मुख्यालय के यमुना पुल के पास का बताया जा रहा है जहां अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के डीएम घनश्याम मीना ने एसडीएम,सीओ और एआरटीओ की एक संयुक्त जांच टीम बनाई है जो जिले से निकलने वाले वाहनों की निगरानी रखते हुए ओवरलोड पाए जाने पर कार्रवाई करती है। जिसके फलस्वरूप रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास एक नंबर प्लेट छिपाकर गुजर रहे ओवरलोड डंफर को जब एसडीएम ने रोकने का प्रयास किया तो कार्रवाई के भय से ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बजाय तेजी से भगाना शुरू कर दिया जिसके बाद एसडीएम ने ट्रक का पीछा करते हुए पुल पार करने के बाद किसी तरह से डंपर को रोक लिया। इस दौरान कई बार एसडीएम की गाड़ी डंपर की चपेट में आते-आते भी बची जिसके बाद एसडीएम ने चालक को अपनी गाड़ी में बैठाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JSJitendra Soni
Nov 07, 2025 10:22:32
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Nov 07, 2025 10:22:20
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में एसपी अंकुर अग्रवाल ने ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगाए। आए दिन हो रहे सड़क हादसों को लेकर एसपी अंकुर अग्रवाल ने ट्रैक्टर ट्राली में रिफ्लेक्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया और यातायात के नियमों को लेकर एसपी ने दिशा निर्देश दिए। एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन में ट्रैक्टर ट्राली में रिफ्लेक्टर लगाकर ट्रैक्टर चालकों को रवाना किया। इस दौरान एएसपी आलोक सिंह सहित सीओ सिटी विनायक भोसले मौजूद रहे। वहीं एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कोहरे की वजह से आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। सीतापुर में खेती किसानी ज्यादा होती हैं गन्ना और धान की खेती होती है। ऐसे में किसान ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर चीनी मिलों को जाता है और इसकी वजह से तमाम हादसे होते हैं। इस वजह से रिफ्लेक्टर्स लगवाए गए हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है。
0
comment0
Report

NPNishit Pancholi
Nov 07, 2025 10:22:06
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Nov 07, 2025 10:21:58
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Nov 07, 2025 10:21:41
Sithmara, Uttar Pradesh:कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में स्थित द जैन वर्ल्ड स्कूल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां LKG में पढ़ने वाली मात्र 4 साल की मासूम बच्ची को स्कूल से बाहर कर दिया गया। मासूम बच्ची स्कूल की ड्रेस पहनकर और कंधे पर बैग टांगे अपने माता-पिता के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बच्ची के माता-पिता शुभम बंसल और दिव्यांशी बंसल ने स्कूल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संस्था जबरन रुपए की वसूली करती है। किताबें, ड्रेस और अन्य सामान स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है। इसके अलावा साल में कई बार फीस और अन्य चार्ज के नाम पर रकम मांगी जाती है, लेकिन रसीद नहीं दी जाती। जब उन्होंने रसीद की मांग की तो स्कूल प्रशासन ने बच्ची को रास्ट्रीकेट कर दिया। माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी अब स्कूल जाने से डरने लगी है और मानसिक रूप से सदमे में है। उन्होंने बताया कि हाल ही में स्कूल के एनुअल फंक्शन के लिए 1500 रुपये मांगे गए थे, और जब रसीद मांगी गई तो स्कूल ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर बच्ची को स्कूल न भेजने का निर्देश दे दिया। इस पूरे प्रकरण को लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत मौर्य ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने शिकायत की है, जिसे गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के सख्त निर्देशों के बावजूद, कानपुर देहात में एक बार फिर शिक्षा संस्थानों की मनमानी ने बच्चों के भविष्य को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। बाइट – छात्रा के पिता बाइट – छात्रा की मां बाइट – दुष्यंत मौर्या ( अपर ज़िला अधिकारी )
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 07, 2025 10:20:57
Keonjhar, Odisha:କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ଦେଓବନ୍ଧ ଅଞ୍ଚଳରେ ଚାଷୀଙ୍କ ନିଦ ହଜାଉଛନ୍ତି ୩୨ ଟିକିଆ ହାତୀପଲ ଅଙ୍କର :- ଏଵେ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ରେ ପାଖା ପାଖି ୨୦୦ ହାତୀ ଥିବାବେଳେ ଗତ ୩ ରୁ ୪ ଦିନ ହେଲା ଦେଓବନ୍ଦ ଅଞ୍ଚଳରେ ଚାଷୀଙ୍କ ନିଦ ହଜାଉଛନ୍ତି ୩୨ ଟିକିଆ ହାତୀ ପଲ। ଏହି ପାଲରେ ୧୩ ଟି ପୁରୁଷ, ୧୨ ଟି ମାଇ ଓ ୭ ଟି ଛୁଆ ହାତୀ ଅଛନ୍ତି। ଏହି ହାତୀ ପଲ ମୈଦାନକେଲ ଅଞ୍ଚଳରେ ଥିବାବେଳେ ସ୍କୂଲ ପାଚେରୀ ଭାଙ୍ଗିବା ସହ ଧାନକ୍ଷେତ ରେ ପାଶି ଖାଇବା ସହ ମାଡି ଦଳି ବ୍ୟାପକ ବ୍ୟାପକ ନଷ୍ଟ କରିବା ପରେ ଆଜି ଅପରାହ୍ନରେ ଦେଓବନ୍ଧ ଅଞ୍ଚରୋ ଧାନକ୍ଷେତରେ ପଶି ଖାଇବା ସହ ନଷ୍ଟ କରିପକାଇଛନ୍ତି ଯାହାଫଳରେ ଚିନ୍ତାରେ ହାତଦେଇ ବସିଛି ଚାଷୀ। ବନବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ହାତୀପଲଙ୍କ ଗତିବିଧି ଉପରେ ନଜର ରଖାଯିବା ସହ ସେମାନଙ୍କୁ ଗତିପଥ ଅବରୋଧ ନକରିବା ପାଇଁ ଲୋକଙ୍କୁ ସଚେତନ କରାଯାଉଥିବା ବେଳେ ଧାନ ଫସଲ କ୍ଷତି ପାଇଁ ସରକାର ଙ୍କ ତରଫରୁ କ୍ଷତି ପୂରଣ ବାବଦକୁ ଏକର ପିଛା ୨୦ ହଜାର ଟଙ୍କା ଦିଆ ଯିବାନେଇ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି ସେଠାରେ ଉପସ୍ଥିତ ବନ ଅଧିକାରୀ
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 07, 2025 10:20:16
Bhilwara, Rajasthan:मांडल थाने से बजरी माफिया और पुलिसकर्मियों की कथित मिलीभगत से मांडल थाने में जब्त की गई जेसीबी को अदला-बदली कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई जेसीबी बरामद कर ली गई, साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक कार और बाइक भी जब्त की गई है। इस पूरे मामले में मांडल थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी विक्रम सेवावत, एएसआई नंदलाल गुर्जर और दीवान राजेंद्र सिंह को जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव पहले ही निलंबित कर चुके हैं। निलंबन के बाद से तीनों पुलिसकर्मी भूमिगत हैं, जिससे पुलिस विभाग में गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और उच्चाधिकारियों की सख्ती के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी की मौजूदगी मामले में जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज सामने आए, जिसमें थाने में एएसआई नंदलाल गुर्जर की मौजूदगी में जेसीबी की अदला-बदली होती दिखी। बजरी में जब्त नई जेसीबी को बाहर निकालकर उसकी जगह पुरानी व खराब मशीन रखी गई थी, ताकि बजरी माफिया को फायदा पहुंचाया जा सके। जांच और गिरफ्तारियां जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक (सदर) प्रशिक्षु आईपीएस माधव उपाध्याय को सौंपी थी। गहन पड़ताल के बाद पुलिस ने पालड़ी निवासी ओमप्रकाश पुत्र छोगा भील, रणिकपुरा निवासी पूरण माली पुत्र नगजीराम, गोविंदपुरा निवासी सांवरा कीर पुत्र रतन कीर, जाटों का खेड़ा आरजिया निवासी पंकज जाट पुत्र सत्यनारायण जाट और इन्द्रपुरा (पालड़ी) निवासी सुनील पुत्र सम्पत गुर्जर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई जेसीबी बरामद कर ली गई। वहीं एक कार व एक बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। धोखाधड़ी का मामला भी जुड़ा पुलिस जांच में सामने आया कि यह जेसीबी पूर्व में बिजौलियां थाने क्षेत्र में धोखाधड़ी के एक मामले में चिन्हित है। यह मशीन मुकेश गुर्जर के पास थी। अब यह जेसीबी उसके पास कैसे पहुंची, इसको लेकर पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है। अभी इनकी तलाश जारी पुलिस अब जेसीबी चोरी की इस साजिश में शामिल निलंबित पुलिसकर्मियों सहित अन्य बजरी माफियाओं की तलाश कर रही है। वहीं थाने से जब्तशुदा वाहन कैसे बिना उच्च स्तरीय जानकारी के बदले गए, इस पर भी पुलिसिया सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और मामले में आगे विस्तार से पूछताछ की जाएगी।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Nov 07, 2025 10:19:43
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर कांग्रेस का सद्बुद्धि यज्ञ, मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में फैली गंदगी और बदबू को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस का आरोप - स्वच्छता मिशन की उड़ रही धज्जियां,नगर निगम और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप सद्भावना केंद्र गंदे पानी और मच्छरों से घिरा,निगम कार्यालय के सामने ही हालात बदतर Intro - बीकानेर शहर में फैली गंदगी और प्रशासन की लापरवाही के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र पिछले कई दिनों से गंदे, बदबूदार और मच्छरों से भरे पानी में डूबा हुआ है, लेकिन प्रशासन और नगर निगम इस ओर पूरी तरह मौन हैं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र, जो नगर निगम कार्यालय और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दफ्तर के सामने स्थित है, वहीं स्वच्छता मिशन की असल तस्वीर सामने आ रही है कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुमित कोचर, निवर्तमान पार्षद प्रफुल्ल हठीला सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रशासन को सद्बुद्धि आने और जल्द सफाई कार्य करवाने की प्रार्थना की。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 07, 2025 10:18:52
Bhilwara, Rajasthan:शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के बोरडा बावरियान ग्राम पंचायत में स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में किसी व्यक्ति या संस्था को टेण्डर जारी किये बिना 674 बीधा के वन क्षेत्र से 500 क्विंटल लकड़ी चोरी की गई। जेसीबी मशीन द्वारा हरे पेड़ों को काटकार लकड़िया उठाई गई। वन विभाग द्वारा इस मामले में लीपा-पोती कर रहा है। शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक प्रत्याशी ने इस पूरे प्रकरण में शाहपुरा में कार्यरत वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मिली भगती के आरोप लगाए हैं तथा वन विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा की बिना वन विभाग के अधिकारियों के लिप्त हुए इतने बड़े पैमाने में लकड़ियों को काटा जाना तथा करोड़ों रूपयों का भ्रष्टाचार होना संभव नहीं है। वन विभाग के कर्मचारियों से पूछने पर हमें गुमराह किया जा रहा है एवं जंगल सफाई के नाम पर हमें भ्रमित किया जा रहा है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि इस संपूर्ण मामले की जांच होनी आवश्यक है एवं वन विभाग के उच्च अधिकारियों से लेकर स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सभी को इस जांच के दायरे में लिया जाना आवश्यक है। बोरडा बावरियान के निवासीयो द्वारा सम्पूर्ण घटना की जांच के आदेश प्रदान कराने तथा राज्य सरकार तक भी इस मामले को पहुंचाने को लेकर उपखंड कार्यालय पहुंच कर नारे बाजी करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में बताया गया की इस मामले में दोषियों एवं लिप्त वन विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये ग्रामीणों द्वारा सात दिन का समय देते हुए चेतावनी दी गई यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जवाबदेही राज्य सरकार एवं प्रशासन की होगी। इस दौरान सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top