हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र में लोगों की जनसमस्याओं को सुना है। अनुराग ठाकुर ने अधिकतर समस्याओं का समाधान किया। इस मौके पर बड़सर के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, ढटवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, सहित भाजपा के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे । वहीं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है। हिमाचल प्रदेश में न तो सड़कें बन रही और न ही विकासात्मक योजनाएं शुरू हो पा रही है उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में लोगों को सरकारी अस्पतालों में भी पर्ची बनाने के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बैसाखियों के सहारे पर चल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों का सरकार से विश्वास उठ चुका है। बाइट-- अनुराग सिंह ठाकुर (सांसद, हमीरपुर) वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 2024 के महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को मैच फिक्सिंग के बयानों पर सांसद अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार करते कहा कि राहुल गांधी मान चुके हैं कि बिहार में भी कांग्रेस पार्टी की हार हो रही है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में 70 साल तक देश पर राज किया है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी कभी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं ठीक है भाई जी तो काफी लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी सर्जरी कल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं तो कभी सिंदूर ऑपरेशन पर कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।

HP- अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, हिमाचल में विकास की कमी!
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पातड़ा में रेवेन्यू सेवाओं को लेकर एक ट्रेनिंग सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें SDM ने कहा कि अब ज्यादातर रेवेन्यू सेवाएं ऑनलाइन हो रही हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस सेमिनार में अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
पुवायां क्षेत्र में न्यायिक एसडीएम की गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद गाड़ी खेत में जा घुशी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि महेश कुमार कैथल तिलहर तहसील में न्यायिक एसडीएम के पद पर तैनात हैं और उनके पास खुटार BDO का भी चार्ज है। वही आज सुबह एसडीएम की गाड़ी उनको लेने के लिए खुटार जा रही थी। इसी दौरान मोहम्मदी रोड पर फ्लाईओवर के पास दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद SDM की गाड़ी उछलकर खेत में जा घुसी। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया है।
मधुबनी में साढ़े चौदह किलो ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर अजय यादव हुआ गिरफ्तार। लदनिया थाना ने नेपाल बॉर्डर के पास चोर बाजार से किया गिरफ्तार। पुलिस ने गुप्त सूचना पर ठिकाने पर छापेमारी की और गांजा सहित तस्कर को दबोच लिया।गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सासनी के गंदे नाले के पास टेम्पो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। मौके पर लोग जमा हो गए और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल लोगों का इलाज जारी है।