Back
यमुनानगर में 5 साल के बच्चे की हत्या: तांत्रिक सिद्धी के नाम पर पति-पत्नी गिरफ्तार
KSKULWANT SINGH
Jan 05, 2026 13:31:58
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तांत्रिक सिद्धी के नाम पर पांच साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक अपराध को अंजाम दिया। मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
उप पुलिस अधीक्षक यमुनानगर रजत गुलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई 2025 को थाना सदर यमुनानगर के गांव कामी माजरा में पांच साल के मासूम प्रिंस की हत्या की गई थी। प्रिंस, रविन्द्र का बेटा था और गांव कामी माजरा का रहने वाला था। बच्चे के लापता होने को लेकर पहले ही थाना सदर में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस को बच्चे का शव गांव के खेतों में बने ट्यूबवेल के पास से बरामद हुआ।
शिव कुमार उर्फ सोनी निवासी जोगिन्द्र नगर, यमुनानगर की पहचान है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने यह वारदात अपनी पत्नी भारती और दो अपचारी बालक रिश्तेदारों के साथ मिलकर तांत्रिक सिद्धी के लिए की।
शिव कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने उसकी पत्नी भारती को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की हर पहलू से गहन जांच जारी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 07, 2026 04:49:220
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 07, 2026 04:48:560
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 07, 2026 04:48:400
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowJan 07, 2026 04:48:120
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowJan 07, 2026 04:47:440
Report
RSRanajoy Singha
FollowJan 07, 2026 04:47:210
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJan 07, 2026 04:47:090
Report
MVManish Vani
FollowJan 07, 2026 04:46:420
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJan 07, 2026 04:46:200
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 07, 2026 04:45:560
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 07, 2026 04:43:120
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 07, 2026 04:42:420
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 07, 2026 04:42:250
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 07, 2026 04:42:130
Report